Thursday, May 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल !

द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल !

इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को समाज के प्रति जागरूक, उत्तरदायी और सशक्त नागरिक बनाना भी है .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

उपायुक्त के निर्देश पर डीएमएफटी मद से 22 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण !

झारखंड राज्यसभा में महागठबंधन मजबूत एक सीट पर कांग्रेस का दावा स्वाभाविक – ऋषीकेश सिंह !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

रांची :डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची के द्वितीय दीक्षान्त समारोह में मैं कुलाधिपति के रूप में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। इस शुभ अवसर पर उपाधि प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। आज का यह महत्त्वपूर्ण दिवस आपके कठोर परिश्रम, अडिग समर्पण का प्रतिफल है। इस अवसर पर मैं उन समस्त समर्पित शिक्षकों, अभिभावकों और मार्गदर्शकों को भी बधाई देता हूँ जिनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन एवं समर्थन से आपने यह सफलता अर्जित की।
. यह दीक्षान्त समारोह केवल एक शैक्षिक यात्रा का समापन नहीं, अपितु आपके जीवन के एक नये और महत्त्वपूर्ण अध्याय के आरम्भ का प्रतीक है। आपने वर्षों तक कठोर परिश्रम, समर्पण और संघर्ष से जो ज्ञान और कौशल अर्जित किया है, वह आपको समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगा। मैं इस हेतु आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। आशा है कि आप अपने ज्ञान और नैतिकता के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम होंगे।
. विद्या वह दीपक है, जो अज्ञान के अंधकार को दूर करके हमें सत्य और प्रकाश की ओर अग्रसर करता है। जितना अधिक विनम्रता होती है, उतना ही व्यक्ति अपने ज्ञान का सही उपयोग करता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम होता है।
. इस विश्वविद्यालय का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर है। वे केवल एक दूरदर्शी राजनेता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के शिल्पकार महान् विचारक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीयता और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची सेवा और समर्पण का अर्थ व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करना है। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी, अपने विचारों के माध्यम से भारतीय समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का कार्य किया। उनका जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्त्वपूर्ण पाठ पढ़ाता है, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
. इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को समाज के प्रति जागरूक, उत्तरदायी और सशक्त नागरिक बनाना भी है। राष्ट्र निर्माण की दिशा में इसकी प्रतिबद्धता अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। मैं अपेक्षा करता हूँ कि यहाँ के प्रत्येक विद्यार्थी राष्ट्र की प्रगति और समाज के कल्याण में सक्रिय भूमिका निभाकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करें।
. मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह विश्वविद्यालय आने वाले समय में शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और युवा पीढ़ी को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा। मेरी शुभकामना है कि यह संस्थान सतत प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाए।
7. प्रसन्नता है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, जिसे 2018 में राज्य विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया गया, ने राँची कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को संजोते हुए झारखंड में उच्च शिक्षा और बौद्धिक उत्कृष्टता का एक प्रमुख केंद्र बनकर अपनी पहचान बनाने की दिशा में प्रयासरत है। मुझे यह कहते हुए हर्ष हो रहा है कि यह निरंतर ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
. विश्वविद्यालय का प्रमुख दायित्व न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूक, उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना भी है। यहाँ ऐसा वातावरण हो, जिसमें न केवल झारखंड बल्कि अन्य राज्य के विद्यार्थी भी शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखें। यह विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षिक संस्थान नहीं, बल्कि संस्कृति, संस्कार और सृजन का पवित्र स्थल है, जहाँ ज्ञान का अर्जन केवल व्यक्तिगत उन्नति के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा हेतु किया जाता है।
. संस्कारयुक्त शिक्षा ही वास्तविक विकास का आधार है क्योंकि यह व्यक्ति को केवल बौद्धिक रूप से सशक्त नहीं बनाती, बल्कि उसे समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील भी बनाती है। हमें अपनी जड़ों से जुड़कर अपनी संस्कृति का संरक्षण करना चाहिए क्योंकि यह हमें आत्म-निर्भरता, समता और मानवता का पाठ सिखाती है। इसलिए, शिक्षा के माध्यम से हमें अपनी संस्कृति को सम्मान देना और उसे संरक्षित करना चाहिए।
. शिक्षा का परम लक्ष्य केवल ज्ञानार्जन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य चरित्र निर्माण है। शिक्षा का कार्य व्यक्ति को बौद्धिक रूप से सक्षम बनाना है तथा उसके आचरण, विचार और व्यवहार को सुसंस्कृत बनाना है। महात्मा गांधी ने कहा था, “शिक्षा वह है जो मनुष्य के चरित्र को उज्ज्वल करे और उसे समाज के लिए उपयोगी बनाए।” एक शिक्षित व्यक्ति वही है, जो अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करे। चरित्र निर्माण के बिना शिक्षा अधूरी है, क्योंकि यही वह आधार है, जो व्यक्ति को आदर्श नागरिक और सशक्त समाज का निर्माता बनाता है।
. आज का युवा भारत की शक्ति और संभावना का प्रतीक है। वह अपनी ऊर्जा, ज्ञान और कौशल से देश को सशक्त बना रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की नई पहचान स्थापित कर रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी का “विकसित भारत @2047” का संकल्प केवल विचार नहीं, बल्कि यह एक ऐसा लक्ष्य है, जिसे पूरा करने में आप सभी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह लक्ष्य भारत को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और तकनीकी दृष्टि से विश्व में अग्रणी बनाने का है। आपका ज्ञान, कौशल और परिश्रम ही भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाएगा। आप सभी से यह अपेक्षा है कि आप इस लक्ष्य को आत्मसात करें, अपने सपनों को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ें और “विकसित भारत @2047” के निर्माण में योगदान दें। याद रखें, आपका ज्ञान तभी सार्थक है जब वह समाज को सशक्त और समृद्ध बनाने में उपयोगी हो। एक बार पुनः आप सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।

Tags: #Address of the Honorable #Governor-cum-Chancellor #occasion # second convocation organized # Ranchi .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए टैलेंट हंट अभियान के तहत झारखंड...

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अद्यतन...

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त घोटाला, दवा बर्बादी और एंबुलेंस...

झारखंड प्रदेश में  वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

झारखंड प्रदेश में वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रॉंची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज...

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित "आदिनिवास ऐप" के शुभारंभ कार्यक्रम में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    44 shares
    Share 18 Tweet 11
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    40 shares
    Share 16 Tweet 10
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    54 shares
    Share 22 Tweet 14

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

May 27, 2026
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

May 27, 2026
झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

May 27, 2026
झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

May 27, 2026
सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

May 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.