Friday, November 27, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

   

Home » रांची: ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने उप विकास आयुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक!

रांची: ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने उप विकास आयुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक!

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने उप विकास आयुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक की।सचिव आयुक्तों को लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश।कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता- मनरेगा आयुक्त

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 years ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
रांची: ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने उप विकास आयुक्तों के साथ की समीक्षा बैठक!
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग सभागार में उप विकास आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक हुई। यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। जिसमें राज्य के सभी जिलों के डीडीसी और जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद रहे। इस बैठक में सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा, योजना नहीं है बल्कि यह ग्रामीणों के रोजगार का सृजन का सशक्त माध्यम है। इस दौरान उन्होंने सभी उप विकास आयुक्तों को मनरेगा कार्य की पूरी तरह से निगरानी की जाय और मनरेगा से संचालित योजनाऐं धरातल पर दिखाई दें, इसे सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया। बैठक में मनरेगा से संचालित योजनाओं को लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण निर्देश उप विकास आयुक्तों को दिए।

इस बैठक के दौरान सचिव चंद्रशेखर ने मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन में आवश्यक प्रगति का भी निदेश दिया। उन्होंने सभी डीडीसी को मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने को कहा। साथ ही, सचिव ने सभी संबंधित डीडीसी को निर्देशित किया कि योजनाबद्ध तरीके से एक समुचित कार्य प्रारूप तैयार कर जल्द से जल्द सभी योजनाओं को पूर्ण करने की दिशा में कार्य करें। मनरेगा योजनांतर्गत सक्रिय मजदूरों का शत-प्रतिशत आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पूर्व की लंबित योजनों का अवलोकन कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

ये भीपढ़िये

लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

झारखंड मतदाता सूची एसआईआर: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, के. रवि कुमार ने दी चेतावनी !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 3,044 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, प्रेझा फाउंडेशन के साथ IIT मद्रास व TVS के MoU !

 

बैठक में सचिव द्वारा जेएसएलपीएस के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गयी और उनके सफल संचालन हेतु विभिन्न दिशा-निर्देश दिये गए। सचिव ने निदेश दिया कि पलाश मार्ट को और सुदृढ़ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “पलाश और दीदी किचन के आउटलेट जिले के मुख्य बाज़ार/दर्शनीय स्थल में खुलने चाहिए। दीदी किचन को स्थापित कर उन्हें प्रोफेशनल तरीके से चलाने का प्रशिक्षण दिया जाए। डीसीसी की बैठक में समूह के बैंक से सम्बंधित कार्यों को समीक्षा कर इनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाये। आरसेटी परियोजना अंतर्गत कैश-क्रेडिट लिंकेज से सम्बंधित विभिन्न लंबित मामलों का निष्पादन होना चाहिए। समूह की महिलाओं का सखी के रूप में चयन कर, उनको बैंक से जोड़ना है। उन्होंने फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत चिंहित लाभुकों के वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए सर्वे करने का निर्देश दिया, साथ ही चयनित लाभुकों की नियमित निगरानी एवम् सहयोग दिया जाये, जिससे दिए गए आजीविका संसाधन से वो जुड़े रहें। जिला में बंद पड़े स्कूल को चिन्हित कर उसकी सूची राज्य कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं में उप विकास आयुक्त का महत्वपूर्ण रोल है। लक्ष्य पूरा करने पर ध्यान दें लेकिन शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत 75 तालाबों का जीर्णाेद्धार/निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सचिव ने ससमय कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त रूर्बन मिशन, और जलछाजन की भी समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के तहत लाभुकों को यथाशीघ्र द्वितीय किस्त विमुक्त करने का निर्देश दिया गया। राज्य में अब तक 42,413 लाभुकों को द्वितीय किस्त विमुक्त नहीं हुआ है, जिसे तुरंत विमुक्त किया जाय।

 

सचिव ने दिया ये निर्देश

*सभी योग्य लाभुक को यथा संभव द्वितीय किस्त विमुक्त कर दिया जाए।

*30,179 लाभुक जिन्हें द्वितीय किस्त विमुक्त कर दिया गया है। इनके आवास को 15 अगस्त 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

*लंबित आवास के लाभुकों को नियमित प्रेरित करते हुए आवास पूर्ण करने में सहयोग प्रदान किया जाए।

*यथा संभव ढलाई छत वाले आवास के निर्माण के लिए लाभुक को प्रेरित किया जाए। Asbestos शीट से छत की छराई नहीं किया जाए प्

*बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के 75 प्रतिशत आवासों की स्वीकृति 15 अगस्त 2023 तक कर दिया जाए।

*मनरेगा अभिषरण के तहत पूर्व में पूर्ण आवासों के लिए मास्टर रॉल जारी किया जाए, ताकि आवास निर्माण के क्रम मे ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस का सृजन किया जा सके।

*वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना की पूर्णता में तेजी लाने का निर्देश।

बैठक के दौरान मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना की पूर्णता में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में स्थानीय श्रमिकों द्वारा निर्माण कराने का निर्देश दिया। साथ ही शौचालय एवं चेंजिंग रूम के निर्माण के साथ पानी की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।ग्रामीण विकास योजना की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक को लेकर ग्रामीण विकास विभाग सचिव चंद्रशेखर की अध्यक्षता में राज्य के तमाम उप विकास आयुक्त संग संपन्न वीडियो कांफ्रेंसिंग में राजेश्वरी बी मनरेगा आयुक्त, स्वच्छ भारत मिशन निदेशक नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग अरुण कुमार सिंह व अन्य शामिल थे।

 

Tags: #Graminvikasvibhag #jmm #jharkhand #development #ruraldevelopment
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर, 2050 के झारखंड पर काम जारी: सीएम हेमंत सोरेन !

विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर, 2050 के झारखंड पर काम जारी: सीएम हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
5 days ago
0

विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर, 2050 के झारखंड पर काम जारी: सीएम हेमंत सोरेन ! रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री...

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष का स्वागत संबोधन: लोकतांत्रिक यात्रा, उपलब्धियां और चुनौतियां !

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष का स्वागत संबोधन: लोकतांत्रिक यात्रा, उपलब्धियां और चुनौतियां !

by firstreport desk2
5 days ago
0

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर अध्यक्ष का स्वागत संबोधन: लोकतांत्रिक यात्रा, उपलब्धियां और चुनौतियां ! रांची: झारखंड विधानसभा...

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस: निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मानित, ‘उड़ान’ पत्रिका का विमोचन !

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस: निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मानित, ‘उड़ान’ पत्रिका का विमोचन !

by firstreport desk2
5 days ago
0

झारखंड विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस: निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मानित, ‘उड़ान’ पत्रिका और ‘विधानमंडल का व्याकरण’ का लोकार्पण !...

झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: राज्यपाल संतोष गंगवार ने सदस्यों से की सदन में नियमित उपस्थिति और सार्थक भागीदारी की अपील !

झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: राज्यपाल संतोष गंगवार ने सदस्यों से की सदन में नियमित उपस्थिति और सार्थक भागीदारी की अपील !

by firstreport desk2
5 days ago
0

झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस: मतभेद मनभेद में न बदलें, जनता के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव— राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार...

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर रवींद्रनाथ महतो का संदेश – संघर्ष, बलिदान और लोकतंत्र की गरिमा को नमन !

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर रवींद्रनाथ महतो का संदेश – संघर्ष, बलिदान और लोकतंत्र की गरिमा को नमन !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची: झारखंड विधानसभा की छब्बीसवीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस विशेष अवसर...

देवघर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सुनवाई रिकॉर्ड जांचे, 30 नवंबर तक कमियां दूर करने का निर्देश !

देवघर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सुनवाई रिकॉर्ड जांचे, 30 नवंबर तक कमियां दूर करने का निर्देश !

by firstreport desk2
6 days ago
0

देवघर में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सुनवाई रिकॉर्ड की जांच की, 30 नवंबर तक कमियां दूर करने का निर्देश...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    306 shares
    Share 122 Tweet 77
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    282 shares
    Share 113 Tweet 71
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में ‘फैटी लिवर फ्री राँची अभियान’ का शुभारंभ किया !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    268 shares
    Share 107 Tweet 67
  • लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

संविधान दिवस पर झारखंड विधानसभा में SIR और MMDR संशोधन पर चर्चा, 2.56 लाख करोड़ राजस्व का दावा !

संविधान दिवस पर झारखंड विधानसभा में SIR और MMDR संशोधन पर चर्चा, 2.56 लाख करोड़ राजस्व का दावा !

November 26, 2026
दांतों से पेन पकड़कर 93.8% अंक: गोड्डा के दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने CM हेमन्त सोरेन से की मुलाकात !

दांतों से पेन पकड़कर 93.8% अंक: गोड्डा के दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने CM हेमन्त सोरेन से की मुलाकात !

November 26, 2026
JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी और लंबित नियुक्तियों पर विधानसभा में BJP का हंगामा, नवीन जायसवाल ने मांगी CBI जांच  !

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी और लंबित नियुक्तियों पर विधानसभा में BJP का हंगामा, नवीन जायसवाल ने मांगी CBI जांच !

November 25, 2026
रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

रांची: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में SIR और MMDR संशोधन एक्ट 2026 पर रणनीति तैयार | प्रदीप यादव

November 24, 2026
लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

लुगू बुरू घांटाबाड़ी राजकीय महोत्सव: सीएम हेमन्त सोरेन का शिक्षा, संगठन और पर्यटन विकास पर जोर !

November 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.