Thursday, June 11, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रांची वीमेंस कॉलेज की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा !

रांची वीमेंस कॉलेज की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा !

भारत का सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भाषायी परिदृश्य” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
रांची वीमेंस कॉलेज की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल, सत्ता नहीं सेवा का रहा कालखंड: बाबूलाल मरांडी

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर झारखंड में लैब टेक्नीशियनों का विशेष प्रशिक्षण

सीसीएल पिपरवार क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, मौके पर हुआ निपटारा

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, पिठौरिया फायरिंग कांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार

रांची : रांची वीमेंस कॉलेज की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के द्वारा “भारतीय ज्ञान परंपरा : भारत का सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भाषायी परिदृश्य” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 25-26 मार्च, 2025 को आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार की रूपरेखा के साथ ब्रोशर आज रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंहा को प्राचार्य डॉ सुप्रिया, संगोष्ठी की संयोजक रिया दे, तथा सहसंयोजक डॉक्टर कुमारी उर्वशी, डॉ किरण तिवारी ने सौंपा एवं अनुमति मांगी। यह संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परंपरा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भाषायी परिदृश्य”
विषय पर आयोजित की जा रही है जिसमें जर्मनी से दो विद्वान शामिल हो रहे हैं डॉ नेत्रा पोडियाल, कियल विश्वविद्यालय, जर्मनी तथा डॉ जॉन पीटरसन, कियल विश्वविद्यालय, जर्मनी के अलावा देशभर के विद्वत जनों के शामिल होने की संभावना है। भारतीय ज्ञान परंपरा एक समृद्ध और विविध परंपरा है, जो सदियों से विकसित हुई है। यह परंपरा न केवल ज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषायी परिदृश्य में भी अपनी अमिट छाप छोड़ती है। भारतीय ज्ञान परंपरा सामाजिक न्याय, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है। इस परंपरा में वर्णित ज्ञान और मूल्यों ने समाज में शांति, सौहार्द और सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया है। भारतीय ज्ञान परंपरा ने सांस्कृतिक परिदृश्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह परंपरा भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को प्रकट करती है, जैसे कि धर्म, दर्शन, कला, साहित्य और विज्ञान। भारतीय ज्ञान परंपरा में वर्णित ज्ञान और मूल्यों ने भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाया है और इसे विश्व संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। भारतीय ज्ञान परंपरा ने भाषायी परिदृश्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह परंपरा विभिन्न भाषाओं में ज्ञान और मूल्यों को प्रकट करती है। इस परंपरा में वर्णित ज्ञान और मूल्यों ने भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाया है और इसे विश्व भाषाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। वर्तमान समय में भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भाषायी विरासत संकट में है, जिसे पुनः पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। किसी भी मनुष्य के सर्वांगीण विकास में उसकी भाषा, संस्कृति और समाज अहम भूमिका निभाते हैं। मनुष्य अपने जड़ से अलग होकर प्राणहीन हो जाता है। वह अपने प्राणत्व को खोकर परजीवी की भांति जीवन व्यतीत करता है। मनुष्य को उस जड़ के जड़त्व से जुड़े रहने के लिए अपने भाषा, समाज एवं संस्कृति से जुड़ना होगा। इस संगोष्ठी का प्राथमिक उद्देश्य शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और नई पीढ़ी के नवजवानों को अपनी भाषा और संस्कृति रूपी विरासत के ज्ञान का पता लगाने, उसकी चर्चा करने तथा उसके प्रचार-प्रसार करने के लिए बहुविषयक मंच प्रदान करना है।संगोष्ठी में निम्नलिखित विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुतियाँ और चर्चाएँ आमंत्रित की जाएंगी : भारतीय ज्ञान परंपरा एवं भाषाओं की वैश्विक यात्रा,भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में प्राचीन भाषाओं का शिक्षण एवं वैज्ञानिक अध्ययन,भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में जनजातीय भाषाओं का संरक्षण एवं संवर्धन,आधुनिक परिप्रेक्ष्य में भारतीय दर्शन की प्रासंगिकता,भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में भाषा विज्ञान का अध्ययन,भारतीय भाषाओं के कथा-साहित्य में चित्रित समस्याएँ एवं समाधान,भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में आधुनिक साहित्य में सुधारवादी दृष्टिकोण,भारतीय संस्कृति और साहित्य का अंतःसंबंध,पारंपरिक जनजातीय सामाजिक व्यवस्था, संस्कृति और आधुनिक युग में जनजातीय एवं क्षेत्रीय साहित्य,भारतीय ज्ञान परंपरा में पर्यावरणीय नैतिकता और प्रकृति,भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में पारंपरिक कलाओं का संरक्षण एवं संवर्धन,भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में सांगीतिक अध्ययन,सामासिक संस्कृति के विकास में भारतीय भाषाओं की भूमिका सीमाएँ और संभावनाएँ,भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक परिवर्तन पर वैश्वीकरण का प्रभाव,भारतीय ज्ञान परंपरा एवं समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता,सामाजिक बदलाव में युवाओं की भूमिका,
पारंपरिक सांस्कृतिक परिवर्तन के दौर में नारी सशक्तिकरण और चुनौतियां,भारतीय शिक्षा में नैतिक और मूल्य शिक्षा का महत्व,नई शिक्षा नीति 2020 और व्यावसायिक शिक्षा,शिक्षण में पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीकों का समन्वय,भारतीय समाज में शिक्षक की भूमिका और जिम्मेदारी,कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा की भारतीय परंपरा,भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान का समन्वय,रोजगारपरक शिक्षा और भारतीय संदर्भ। शोध सारांश भेजने की अंतिम तिथि: 20/03/2025,पंजीकरण की अंतिम तिथि: 22/03/2025,संपूर्ण शोध आलेख भेजने की अंतिम तिथि: 24/03/2025 है। इच्छुक प्रतिभागी अपना शोध सारांश (अधिकतम 200 शब्द) और संपूर्ण शोध आलेख (अधिकतम 2000 शब्द)मंगल/टाइम्स-न्यू रोमन फ़ॉन्ट में ईमेल- iksrweintseminar01@gmail.com पर भेजें। चयनित शोध आलेख पुस्तक के रूप में प्रकाशित
किया जाएगा। शोध आलेख केवल अंग्रेजी या हिंदी भाषा में स्वीकार किया जाएगा। यह सेमिनार हाइब्रिड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) मोड में आयोजित किया जाना है।ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लिंक : https://forms.gle/k5EjWGfrQgnd7ETL8
पंजीकरण शुल्क : प्राध्यापकों के लिए: रु.2000, शोधकर्ताओं के लिए: रु.1200, विद्यार्थियों के लिए: रु.800 है एवं ऑन द स्पॉट पंजीकरण के लिए: रु.200 अतिरिक्त है।

Tags: #Tribal #regional languages ​​on the occasion #75th anniversary f#Ranchi Women's College .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ सबसे लंबा कार्यकाल, झारखंड में पूजा और जश्न

पीएम मोदी के नाम दर्ज हुआ सबसे लंबा कार्यकाल, झारखंड में पूजा और जश्न

by firstreport desk2
21 hours ago
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड, झारखंड में पूजा अर्चना और जश्न का...

झारखंड में 4 नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति, राज्यपाल ने दी मंजूरी

झारखंड में 4 नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति, राज्यपाल ने दी मंजूरी

by firstreport desk2
21 hours ago
0

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर श्री अनुज कुमार...

परिमल नाथवाणी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा पर कांग्रेस का धरना

परिमल नाथवाणी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा पर कांग्रेस का धरना

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची: 10 जून भाजपा समर्थित निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवाणी का नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस...

बहरागोड़ा में बोले राज्यपाल संतोष गंगवार: युवा प्रतिभाएं ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

बहरागोड़ा में बोले राज्यपाल संतोष गंगवार: युवा प्रतिभाएं ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

by firstreport desk2
21 hours ago
0

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार आज पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बहरागोड़ा (देव वाटिका) में आयोजित ‘‘प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’’ में...

कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया शोक

कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया शोक

by firstreport desk2
22 hours ago
0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समर्पित कारसेवक सुखदेव महतो के निधन के उपरांत उनके आवास...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस कर रही संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित: आदित्य साहू

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस कर रही संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित: आदित्य साहू

by firstreport desk2
23 hours ago
0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    78 shares
    Share 31 Tweet 20
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    76 shares
    Share 30 Tweet 19
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    63 shares
    Share 25 Tweet 16
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    63 shares
    Share 25 Tweet 16
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    73 shares
    Share 29 Tweet 18

अभी अभी

कांग्रेसी मंत्रियों का सिपाहियों पर कुंठा निकालना दुर्भाग्यपूर्ण: भानु प्रताप शाही

कांग्रेसी मंत्रियों का सिपाहियों पर कुंठा निकालना दुर्भाग्यपूर्ण: भानु प्रताप शाही

June 11, 2026
मोदी सरकार ने बदली देश की तस्वीर और तकदीर: आदित्य प्रसाद साहू

मोदी सरकार ने बदली देश की तस्वीर और तकदीर: आदित्य प्रसाद साहू

June 11, 2026
जामताड़ा में झामुमो का बूथ सम्मेलन, विनोद पाण्डेय ने दिया संगठन मजबूती का मंत्र

जामताड़ा में झामुमो का बूथ सम्मेलन, विनोद पाण्डेय ने दिया संगठन मजबूती का मंत्र

June 11, 2026
NH-139 फोरलेनिंग और बटाने जलाशय पर एक्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय का निर्देश

NH-139 फोरलेनिंग और बटाने जलाशय पर एक्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय का निर्देश

June 11, 2026
बिहार: गंगा तटों की सुरक्षा के लिए ₹52.56 करोड़ की योजना, एक माह में काम पूरा करने का निर्देश

बिहार: गंगा तटों की सुरक्षा के लिए ₹52.56 करोड़ की योजना, एक माह में काम पूरा करने का निर्देश

June 11, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.