रांची : राजधानी रांची में मेट्रो रेल परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति सामने आई है। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है। इस योजना के आधार पर यह तय होगा कि रांची में मेट्रो रेल की जरूरत कितनी है और किस मार्ग पर इसका संचालन संभव है। ज्ञात हो कि झारखंड सरकार ने पहले रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था। इस प्रस्ताव की समीक्षा के बाद केंद्र ने केवल रांची को लेकर सीएमपी रिपोर्ट मांगी है, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि रांची में मेट्रो रेल परियोजना की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
क्या होता है CMP?
किसी भी शहर में मेट्रो रेल या रैपिड ट्रांजिट सिस्टम लागू करने से पहले कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) तैयार करना आवश्यक होता है। इसमें निम्नलिखित बिंदुओं का विश्लेषण किया जाता है:
मौजूदा और भावी यातायात की स्थिति
सड़क नेटवर्क और ट्रैफिक दबाव
सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता
निजी वाहनों की संख्या और उससे होने वाला जाम
झारखंड: राज्य सरकार के सेस से राजस्व को नुकसान, केंद्र पर ₹1.36 लाख करोड़ बकाया का दावा फर्जी – बीजेपी प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा
सेस नीति से राजस्व का घाटा, झारखंड बना अवैध खनन का चारागाह: BJP प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा रांची: भारतीय जनता पार्टी...











