Thursday, July 23, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा : हेमंत सोरेन !

राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा : हेमंत सोरेन !

_नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जेल जाएंगे .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा : हेमंत सोरेन !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”

झारखंड कैबिनेट बैठक में 49 प्रस्तावों पर मुहर! 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, दुमका और गिरिडीह में बनेंगे नए चिड़ियाघर

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का सीक्रेट धरना: राहुल गांधी बोले- ‘PM और धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा’, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मनाने

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2023 (सीजीएल) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए चयनित 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नव वर्ष का बड़ा उपहार दिया। इस बाबत मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नव नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कि जिस तरह अपने कठिन परिश्रम और संघर्ष से यह मुकाम प्राप्त किया है, उसी तरह पूरी निष्ठा, लगन सेवा भावना और कार्यशैली से राज्य को आगे ले जाने का दायित्व भी निभाएंगे। आपका सरकार के अंग के रूप में इस राज्य की जनता से जुड़ना इस प्रदेश के विकास को नया आयाम देगा।
इरादे नेक हों तो सफलता जरूर मिलती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएसएससी- सीजीएल को लेकर तरह – तरह की चुनौतियां आईं। लंबे समय तक परीक्षा में व्यवधान पैदा होता रहा। लेकिन, मैने कहा था कि इरादे नेक हों तो सफलता जरूर मिलती है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार सीजीएल परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी रही। हालांकि, इस दौरान कुछ संगठित गिरोह साजिश रचने का प्रयास करते रहे। लेकिन, हमारी सरकार और जेएसएससी ने इस परीक्षा के आयोजन से लेकर न्यायालय तक पूरी पारदर्शिता के साथ सभी बातों को रखा । इसी का नतीजा है कि विरोधी तत्वों की साजिशें नाकाम हुईं, और आपकी मेहनत और संघर्ष की जीत हुई। लंबे इंतजार के बाद आज नियुक्ति पत्र मिलने से आप खुश हैं । आपका परिवार खुश है ।मुझे भी खुशी है कि इतनी बड़ी संख्या में राज्य के नौजवानों को नियुक्ति पत्र देने का अवसर एक बार फिर प्राप्त हुआ है।
नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जेल जाएंगे
मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से कहा कि आपने लंबे समय तक संघर्ष किया । इस दौरान कई तरह की परिस्थितियों से आप गुजरे होंगे। इस बात को हम भी अच्छी तरह महसूस करते हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि सरकार द्वारा पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ नियुक्ति परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। ऐसे में अगर नौजवानों के भविष्य के साथ जो भी खिलवाड़ अथवा साजिश रचने का प्रयास करेगा, उसे जेल भेजने का काम किया जाएगा।
अन्य नौजवानों को भी काबिल बनाने में कर सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों का भविष्य संवारने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि आपने जिस कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है । वैसा ही आपके अगल-बगल में रहने वाले नौजवान भी काबिल बने, इसमें आप उन्हें जरूर सहयोग करें। जब हर युवा अपने पैरों पर खड़ा होगा तो राज्य भी मजबूत बनेगा।
नौकरी के साथ आपकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है, वैसे ही सरकारी कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस सिलसिले में विभिन्न बैंकों के साथ राज्य सरकार ने एमओयू किया है। इसके तहत दुर्घटना की स्थिति में एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के साथ कई सुविधाएं भी मिलेगी। यह सुविधा स्थायी कर्मियों के साथ अनुबंध कर्मियों को भी मिल रहा है।
आपकी कार्यशैली से सरकार की छवि बनती है
मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों से कहा कि आप सरकार के अंग के रूप में अब जुड़ रहे हैं। ऐसे में आपका काम काफी मायने रखता है। आपकी कार्यशैली से सरकार की छवि बनती है। आपकी कार्यशैली से हमें ताकत मिलता है। आपकी कार्यशाली से राज्य की दशा और दिशा बदलती है । ऐसे में राज्य के विकास में आपका सहयोग बेहद जरूरी है । मुख्यमंत्री ने कहा कि आप आगे बढ़ें, सरकार आपके सहयोग के लिए हमेशा खड़ी रहेगी।
आपके विश्वास और सहयोग के बल पर विकास की खींच रहे लंबी और गाढ़ी लकीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में हमारी सरकार सत्ता में आई। उस वक्त से से आज तक आपका विश्वास और सहयोग हमें लगातार मिलता आ रहा है। 2024 में जब हमारी सरकार दोबारा बनी तो उसमें भी आपका हमें पूरा आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आपके इसी भरोसे पर ही हम राज्य के विकास को नई गति दे रहे हैं। हम एक ऐसी लंबी और गाढ़ी लकीर खीच रहे है, जो इस राज्य और यहां के लोगों के जिंदगी में बदलाव ला रहा है
1 साल में 10 हजार से ज्यादा को मिल चुका है नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में हमारी सरकार बनी। उसके बाद से नियुक्तियों का सिलसिला निरंतर जारी है । अब तक लाखों नौजवानों को हम नौकरी दे चुके हैं। राज्य गठन के बाद पहली बार कृषि पदाधिकारी की नियुक्ति हुई। मेडिकल ऑफिसर की बहाली समय-समय पर होती आ रही है। सभी श्रेणी में शिक्षकों की बहाली हुई। सरकारी अस्पतालों को बड़े पैमाने पर एएनएम – जीएनएम मिले। अलावे भी विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए बड़ी संख्या में नियुक्तियां हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2024 में जब हमारी सरकार फिर बनी तो मात्र एक वर्ष में ही सिर्फ एक कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 9000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का अवसर मिला। उसके लगभग एक महीने बाद आज फिर 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। विभिन्न पदों के लिए नियुक्तियां प्रक्रिया लगातार जारी है।
गरीबों और मजबूरों को बना रहे मजबूत
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार इस राज्य के गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित, महिला, नौजवान – हर किसी को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोई गरीब और मजबूर नहीं होता है। वक्त का तकाजा उन्हें यहां तक लाता है। लेकिन, मेरा मानना है कि समय हर किसी का बदलता है। ऐसे में हमें एक- दूसरे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मंइया सम्मान योजना की वजह से एक ओर महिलाएं सशक्त हो रही हैं तो सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर गरीब और जरूरतमंद अपने पैरों पर खड़ा हो रहे हैं।
नवनियुक्त अभ्यर्थियों ने व्यक्त किए अपने विचार
इस मौके पर मंच के माध्यम से कई अभ्यर्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन और नियुक्ति पत्र मिलने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का आभार जताया। सहायक प्रशाखा प्राधिकारी के पद पर चयनित एन आईसा कुजूर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजन हुआ। इस सरकार में प्रतिभाशाली बच्चों को आगे आने का मौका मिल रहा है। वहीं, रांची की निशा तिग्गा ने कहा कि हमारा काफी लंबा संघर्ष रहा, लेकिन परीक्षा का सफल आयोजन और नियुक्ति पत्र मिलने से काफी खुशी मिल रही है । यह मुख्यमंत्री के प्रयासों का नतीजा है कि पूरी परीक्षा में पारदर्शिता बरती गई और हम जैसे हजारों गरीब अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त हुई। कोडरमा के अनिल रजक ने कहा कि पिता के देहांत के बाद से मैं जीविकोपार्जन के लिए ऑटो चला रहा था , लेकिन प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी जारी रखी। काफी संघर्ष के बाद मुझे आज यह सफलता मिली है और इसमें मुख्यमंत्री जी का अहम योगदान है। संथाल की कविता पहाड़िया ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए काफी खुशी का है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने से काफी खुशी हो रही है ।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सबिता महतो , विधायक राजेश कच्छप, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सुरेश कुमार बैठा, विधायक जीगा सुशारण होरो, विधायक संजीव सरदार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, सचिव प्रशांत कुमार समेत कई वरीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Tags: #The process of appointments# will continue# in the state# Hemant Soren .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड: मतदाता सूची से जुड़ने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार पहुंचे खूंटी, जनजातीय ग्रामीणों से की खास अपील

झारखंड: मतदाता सूची से जुड़ने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार पहुंचे खूंटी, जनजातीय ग्रामीणों से की खास अपील

by firstreport desk2
2 days ago
0

मतदान संवैधानिक अधिकार, मतदाता सूची से जुड़कर अपना मताधिकार सुरक्षित करें" — CEO के. रवि कुमार ! रांची/खूंटी :झारखंड के...

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के विवाद में साथी ने मारी गोली

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के विवाद में साथी ने मारी गोली

by firstreport desk2
2 days ago
0

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के मामूली विवाद...

चतरा में एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, मौत

चतरा में एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, मौत

by firstreport desk2
2 days ago
0

चतरा में एसपी आवास के सामने सनसनीखेज वारदात: पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर की हत्या ! बड़ी...

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 22 जुलाई को BLA-2 और BLO की अहम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 22 जुलाई को BLA-2 और BLO की अहम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

by firstreport desk2
2 days ago
0

voter list revision: 22 जुलाई को BLO और BLA-2 की अंतिम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची...

झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: 5 अगस्त को ड्राफ्ट पब्लिकेशन, 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार की अपील

झारखण्ड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ‘जनाधिकार महासभा’ के दावों को बताया भ्रामक |

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखण्ड मतदाता सूची पुनरीक्षण: सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे 'तार्किक विसंगति' संबंधी दावों का चुनाव आयोग ने किया खंडन...

झारखंड में वनों का बनेगा 1 महीने में डिजिटल रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश !

झारखंड में वनों का बनेगा 1 महीने में डिजिटल रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड में 1 महीने के भीतर तैयार होगा वनों का डिजिटल रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने वन विभाग की समीक्षा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • होमगार्ड जवानों के साथ अन्याय बंद करे सरकार, मानदेय न मिलने से जवान रोने और आत्महत्या को मजबूर: राफिया नाज़

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    111 shares
    Share 44 Tweet 28
  • JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • चुनाव आयोग का पहला ‘अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन’ 2026: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कैसे सुरक्षित है भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

July 22, 2026
रांची में JPSC कार्यालय पर BJYM का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ पुलिस बल तैनात

रांची में JPSC कार्यालय पर BJYM का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ पुलिस बल तैनात

July 22, 2026
झारखंड में खुलेगा देश का 3रा फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट | JFDCL और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU

झारखंड में खुलेगा देश का 3रा फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट | JFDCL और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU

July 22, 2026
JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

July 21, 2026
JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

July 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.