रांची :आगामी रविवार 23 फरवरी 2025 दिन रविवार कि शाम पांच बजे से बिरसा मुंडा फन पार्क एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में ” म्यूजिक इन द पार्क ” कार्यक्रम का आयोजन आयोजन किया गया है। शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के उद्वेश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर बिरसा मुंडा फन पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा व रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी जी ने बताया कि कोलकाता के अंतराष्ट्रीय सरोद वादक अर्नब भट्टाचार्य एवं प्रख्यात तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा अपनी विशेष प्रस्तुति से रांची वासियों का दिल जीतेंगे। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को आम लोगों तक पहुंचने और परिचय कराना ही इस कार्यक्रम का उद्वेश्य है। उन्होंने रांची वासियों से अपील की इस कार्यक्रम में शामिल हो और कलाकारों का मनोबल बढ़ाए।
रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !
अंतिम विदाई... जोहार: पैतृक गाँव नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि...












