Friday, August 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सीएम हेमन्त सोरेन ने “दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान” का उद्घाटन किया !,

सीएम हेमन्त सोरेन ने “दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान” का उद्घाटन किया !,

मुख्यमंत्री ने कहा - "JEE-NEET" की तैयारी के लिए अब राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं, रांची में ही उच्चस्तरीय कोचिंग होगी उपलब्ध .

firstreport desk2 by firstreport desk2
8 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम हेमन्त सोरेन ने “दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान” का उद्घाटन किया !,
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की बड़ी पहल | रांची बैठक 2026

कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

रांची में कांग्रेस का धरना: चंदा प्रकरण की जांच और MMDR एक्ट के खिलाफ सड़क पर उतरे दिग्गज नेता

झारखंड: एक परिवार के सभी मतदाताओं का नाम एक ही पोलिंग बूथ पर होगा – के. रवि कुमार | Voter List SIR Update 2026

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी स्थित “दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान” का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने संस्थान परिसर का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की नई पीढ़ी को अपने सपनों को साकार करने के लिए अब राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा, “राज्य के बच्चे अब उच्चस्तरीय कोचिंग सुविधा यहीं रांची में प्राप्त करेंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा को साझा करने का आग्रह किया, जिससे झारखंड की विविधता और एकता को और बल मिले।
योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा पुनः अवसर, शिक्षा और खेल से होगा सर्वांगीण विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन अभ्यर्थियों को पुनः अवसर प्रदान किया जाए, जो एबिलिटी टेस्ट में मामूली अंतर से पीछे रह गए थे। उन्होंने कहा कि कई बार परिस्थितिजन्य कारणों से विद्यार्थी अपनी वास्तविक क्षमता प्रदर्शित नहीं कर पाते, इसलिए उन्हें दोबारा अवसर देना एक न्यायोचित और प्रेरणादायक कदम होगा। इससे न केवल अधिक विद्यार्थियों को मंच मिलेगा, बल्कि राज्य की प्रतिभा का दायरा भी विस्तृत होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि संस्था में खेल-कूद की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी छात्रों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धी सोच का विकास करता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों के बीच आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार करें, ताकि ये युवा आगे चलकर न केवल राज्य, बल्कि देश का नाम भी रोशन करें।
झारखंड की शिक्षा योजनाएँ — हर छात्र के सपनों को दे रही हैं नई उड़ान
झारखंड सरकार शिक्षा को राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन का प्रमुख आधार मानते हुए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी साधन है। इसी सोच के अनुरूप राज्य में विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका प्रत्यक्ष लाभ लाखों विद्यार्थियों तक पहुँच रहा है। उन्होंने बताया कि “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” के माध्यम से किशोरियों को न केवल शिक्षा का अवसर प्राप्त हो रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरणा मिल रही है। इसी प्रकार प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं से पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अल्पसंख्यक समुदायों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक संबल मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 80 उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना की जा चुकी है, जहाँ गरीब और मजदूर वर्ग के बच्चे निजी विद्यालयों के समकक्ष गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत आदिवासी एवं मूलवासी छात्र-छात्राओं को विदेशी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए पूर्ण सरकारी सहायता प्रदान की जा रही है।युवाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने की दिशा में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना भी एक महत्वाकांक्षी कदम साबित हो रही है, जिसके तहत विद्यार्थी ₹15 लाख तक का शिक्षा ऋण प्राप्त कर सकते हैं तथा नौकरी लगने के बाद इसे सरल किश्तों में चुका सकते हैं। रांची स्थित रिम्स में भी मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 30 विद्यार्थियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी प्रयास आने वाले समय में झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प स्पष्ट है – हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, हर युवा तक अवसर की पहुँच।इस अवसर पर मंत्री  चमरा लिंडा, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, विकास आयुक्त  अजय कुमार सिंह, सचिव  कृपानंद झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त  कुलदीप चौधरी, जिले के उपायुक्त, उप-विकास आयुक्त सहित तमाम पदाधिकारीगण तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags: #CM Hemant Soren# inaugurated #“Dishom Guru Shibu Soren# Engineering (JEE) # Medical (NEET)# Coaching Institute”.
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड में परिवहन व्यवस्था ठप: सितंबर 2024 से बंद हैं वाहनों के रोड परमिट, ईएमआई के बोझ तले दबे वाहन मालिक

जल जीवन मिशन: SWSM कार्यकारिणी बैठक में विभागीय समिट की तैयारियों पर मंथन, हर घर नल से जल पर जोर

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची में जल जीवन मिशन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित, विभागीय समिट और 'हर घर नल से जल' की मजबूती पर...

आदिवासी एकता महाजुटान रैली: सीएम हेमंत सोरेन को मोरहाबादी मैदान के कार्यक्रम का मिला न्योता

आदिवासी एकता महाजुटान रैली: सीएम हेमंत सोरेन को मोरहाबादी मैदान के कार्यक्रम का मिला न्योता

by firstreport desk2
23 hours ago
0

30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी में 'आदिवासी एकता महाजुटान रैली', सीएम हेमंत सोरेन को मिला मुख्य अतिथि बनने का...

रक्षाबंधन पर Ranchi के Curesta ACMS Hospital में अनोखी पहल, छात्राओं ने डॉक्टरों को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर Ranchi के Curesta ACMS Hospital में अनोखी पहल, छात्राओं ने डॉक्टरों को बांधी राखी

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रक्षाबंधन पर Curesta ACMS Hospital में अनोखा आयोजन, छात्राओं ने डॉक्टरों को बांधी राखी ! रांची : रक्षाबंधन के पावन...

महागामा इंटरमीडिएट कॉलेज में शासी निकाय की बैठक: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिए शैक्षणिक व प्रशासनिक सुधार के निर्देश

महागामा इंटरमीडिएट कॉलेज में शासी निकाय की बैठक: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिए शैक्षणिक व प्रशासनिक सुधार के निर्देश

by firstreport desk2
2 days ago
0

महागामा इंटरमीडिएट कॉलेज शासी निकाय की बैठक संपन्न, शैक्षणिक सुधार और कर्मचारियों के हित में लिए गए कई फैसले !...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा का प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा का प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

by firstreport desk2
2 days ago
0

राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत !...

पाकुड़ में DMFT फंड से बनी सड़क में धांधली: बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, 95 लाख की योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

JSSC परीक्षा विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रशांत कुमार को परीक्षा सुधार समिति से हटाने और CBI जांच की मांग

by firstreport desk2
2 days ago
0

"दूध की रखवाली बिल्ली को सौंपना": JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को घेरा, प्रशांत कुमार को हटाने...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • CUJ Ranchi Protest: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस फीस वृद्धि के खिलाफ गेट पर बैठे छात्र, भूख हड़ताल का ऐलान

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    186 shares
    Share 74 Tweet 47
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    162 shares
    Share 65 Tweet 41
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    179 shares
    Share 72 Tweet 45

अभी अभी

केंद्र की नीतियां देश को आर्थिक संकट में धकेल रहीं: डॉ. राजीव नारायण प्रसाद

केंद्र की नीतियां देश को आर्थिक संकट में धकेल रहीं: डॉ. राजीव नारायण प्रसाद

August 28, 2026
रक्षाबंधन 2026: सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी, दीं शुभकामनाएं

रक्षाबंधन 2026: सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी, दीं शुभकामनाएं

August 28, 2026
अंतरराष्ट्रीय IDEA: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अर्जेंटीना के राजदूत से की मुलाकात, लोकतांत्रिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

अंतरराष्ट्रीय IDEA: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अर्जेंटीना के राजदूत से की मुलाकात, लोकतांत्रिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

August 28, 2026
MMDR संशोधन कानून 2026 के खिलाफ दुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं— “वापसी तक संघर्ष जारी”

MMDR संशोधन कानून 2026 के खिलाफ दुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं— “वापसी तक संघर्ष जारी”

August 27, 2026
CEC Gyanesh Kumar in Chennai: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ELC 2.0 और ECINET, जानें मुख्य बातें

CEC Gyanesh Kumar in Chennai: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ELC 2.0 और ECINET, जानें मुख्य बातें

August 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.