Thursday, July 23, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सेवा नियमों की धज्जियाँ उड़ाता झारखंड स्वास्थ्य विभाग :राफिया नाज़ !

सेवा नियमों की धज्जियाँ उड़ाता झारखंड स्वास्थ्य विभाग :राफिया नाज़ !

स्वास्थ मंत्री के उपर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 13(1)(a) तथा धारा 13(2) के तहत कार्यवाही होनी चाहिए:राफिया नाज़ .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
सेवा नियमों की धज्जियाँ उड़ाता झारखंड स्वास्थ्य विभाग :राफिया नाज़ !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”

झारखंड कैबिनेट बैठक में 49 प्रस्तावों पर मुहर! 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, दुमका और गिरिडीह में बनेंगे नए चिड़ियाघर

रांची :झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाली की ओर बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफ़ान अंसारी द्वारा हाल के दिनों में दिए गए बयान न केवल जनता को भ्रमित कर रहे हैं, बल्कि संविधान, सेवा नियमों और कानून की मूल भावना पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पद की गरिमा और संवैधानिक मर्यादाओं की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
राफिया नाज़ ने कहा कि संविधान के अनुसार प्रत्येक मंत्री संविधान एवं गोपनीयता की शपथ लेता है, इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बार-बार यह दावा करना कि वे ₹3 लाख प्रतिमाह वेतन पर नौकरी दिला सकते हैं या मनचाही पोस्टिंग करा सकते हैं, संवैधानिक व्यवस्था और सेवा नियमों का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून में यह प्रावधान नहीं है कि कोई मंत्री सीधे नौकरी दे सके या पैसे अथवा प्रभाव के आधार पर नियुक्ति करा सके।
उन्होंने कहा कि यदि कोई मंत्री इस प्रकार संविधान और सेवा नियमों का उल्लंघन करता है, तो वह भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 13(1)(a) के अंतर्गत पद के दुरुपयोग का दोषी माना जाता है तथा धारा 13(2) के तहत उसे चार से दस वर्ष तक की जेल और जुर्माने की सज़ा हो सकती है, जो मंत्री, विधायक और अधिकारियों सभी पर समान रूप से लागू होती है।
राफिया नाज़ ने सवाल उठाया कि यदि नौकरी देने का इतना प्रबंधन उपलब्ध है, तो सड़क दुर्घटना में लापरवाही के कारण जिन बच्चों की जान चली गई, उनके परिजनों को नौकरी क्यों नहीं दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अपने वेतन से एक लाख रुपये मुआवज़ा देने की जो बात कही गई थी, यदि वह मुआवज़ा वास्तव में दिया गया है तो उसका सार्वजनिक रूप से विवरण सामने लाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा रूबिका पहाड़िया की निर्मम हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री की चुप्पी बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सवाल किया कि पहाड़िया परिवार को कितना मुआवज़ा दिया गया और इस पर सरकार या मंत्री द्वारा सार्वजनिक बयान क्यों नहीं दिया गया।
राफिया नाज़ ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री रील और बयानबाज़ी में अधिक व्यस्त हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत यह है कि आज झारखंड में एंबुलेंस जैसी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा तक आम जनता को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि चाईबासा में चार माह की बच्ची की मौत केवल इसलिए हो गई क्योंकि समय पर एंबुलेंस नहीं मिली, लेकिन इसके बावजूद मंत्री बच्चे की उम्र को लेकर बहस करते रहे।
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि बच्चा चार दिन का हो, चार महीने का या चार साल का, ऐसी संवेदनहीन बयानबाज़ी शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ज़मीनी सच्चाई से कट चुकी है और मानवीय संवेदनाओं से दूर होती जा रही है।
राफिया नाज़ ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में स्थिति अत्यंत भयावह है। लोग इलाज के लिए अपनी सीमित जेब से खर्च करने को मजबूर हैं, मुख्यमंत्री ग्राम बस योजना ज़मीनी स्तर पर कहीं दिखाई नहीं देती, आदिवासी व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी को कंधे पर उठाकर अस्पताल-दर-अस्पताल भटकने को मजबूर हैं और गुमला, सिमडेगा, चाईबासा, रांची सहित कई जिलों में समय पर एंबुलेंस न मिलने से लोगों की मौतें हो रही हैं। कई स्थानों पर ऑपरेशन थिएटर में टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने और समय पर चिकित्सा सहायता न मिलने से बच्चों और मरीजों की जान जाने की घटनाएँ सामने आई हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जेलों में बंद महिला कैदियों के लिए नर्स तक उपलब्ध नहीं है और कई लोगों की मौत केवल इसलिए हो गई क्योंकि समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। यह स्थिति स्वास्थ्य व्यवस्था की असफलता को उजागर करती है।
थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को HIV पॉज़िटिव रक्त चढ़ाए जाने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए राफिया नाज़ ने कहा कि यह स्वास्थ्य सुरक्षा पर गंभीर सवाल है। इसके साथ ही झारखंड में अवैध कफ सिरप के ठिकानों पर छापेमारी में बड़ी संख्या में बोतलों की बरामदगी और गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अवैध गतिविधियाँ बेखौफ चल रही हैं।
बजट पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य का कुल स्वास्थ्य बजट लगभग ₹7,427.50 करोड़ है और इसके अतिरिक्त ₹729 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट भी है, इसके बावजूद उनके आकलन के अनुसार ज़मीनी स्तर पर दस प्रतिशत से अधिक राशि का प्रभावी उपयोग नहीं हो पा रहा है।
अंत में राफिया नाज़ ने कहा कि एक ओर मंत्री मुस्लिम आयुष डॉक्टर को नौकरी देने की बात करते हैं और दूसरी ओर मुस्लिम बेटी के योग करने को अंग-प्रदर्शन बताया जाता है। यह दोहरा रवैया न केवल सामाजिक सौहार्द के लिए ख़तरनाक है, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को रील, बयान और खोखले वादों की नहीं, बल्कि एक जवाबदेह, संवेदनशील और मज़बूत स्वास्थ्य व्यवस्था की आवश्यकता है।

Tags: #Jharkhand Health Department# flouts service rules#Rafia Naz .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का सीक्रेट धरना: राहुल गांधी बोले- ‘PM और धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा’, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मनाने

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का सीक्रेट धरना: राहुल गांधी बोले- ‘PM और धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा’, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मनाने

by firstreport desk2
2 days ago
0

पेपर लीक विवाद: PM आवास के पास कांग्रेस का सरप्राइज धरना, राहुल बोले- 'प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री तुरंत इस्तीफा दें'...

झारखंड: मतदाता सूची से जुड़ने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार पहुंचे खूंटी, जनजातीय ग्रामीणों से की खास अपील

झारखंड: मतदाता सूची से जुड़ने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार पहुंचे खूंटी, जनजातीय ग्रामीणों से की खास अपील

by firstreport desk2
2 days ago
0

मतदान संवैधानिक अधिकार, मतदाता सूची से जुड़कर अपना मताधिकार सुरक्षित करें" — CEO के. रवि कुमार ! रांची/खूंटी :झारखंड के...

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के विवाद में साथी ने मारी गोली

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के विवाद में साथी ने मारी गोली

by firstreport desk2
2 days ago
0

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के मामूली विवाद...

चतरा में एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, मौत

चतरा में एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, मौत

by firstreport desk2
2 days ago
0

चतरा में एसपी आवास के सामने सनसनीखेज वारदात: पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर की हत्या ! बड़ी...

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 22 जुलाई को BLA-2 और BLO की अहम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 22 जुलाई को BLA-2 और BLO की अहम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

by firstreport desk2
2 days ago
0

voter list revision: 22 जुलाई को BLO और BLA-2 की अंतिम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची...

झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: 5 अगस्त को ड्राफ्ट पब्लिकेशन, 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार की अपील

झारखण्ड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ‘जनाधिकार महासभा’ के दावों को बताया भ्रामक |

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखण्ड मतदाता सूची पुनरीक्षण: सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे 'तार्किक विसंगति' संबंधी दावों का चुनाव आयोग ने किया खंडन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • होमगार्ड जवानों के साथ अन्याय बंद करे सरकार, मानदेय न मिलने से जवान रोने और आत्महत्या को मजबूर: राफिया नाज़

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    130 shares
    Share 52 Tweet 33
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    135 shares
    Share 54 Tweet 34
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    112 shares
    Share 45 Tweet 28

अभी अभी

135th Durand Cup 2026: रांची में डूरंड कप का भव्य आगाज, सीएम हेमंत सोरेन बने मुख्य अतिथि

135th Durand Cup 2026: रांची में डूरंड कप का भव्य आगाज, सीएम हेमंत सोरेन बने मुख्य अतिथि

July 23, 2026
झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

July 22, 2026
रांची में JPSC कार्यालय पर BJYM का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ पुलिस बल तैनात

रांची में JPSC कार्यालय पर BJYM का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ पुलिस बल तैनात

July 22, 2026
झारखंड में खुलेगा देश का 3रा फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट | JFDCL और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU

झारखंड में खुलेगा देश का 3रा फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट | JFDCL और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU

July 22, 2026
JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

July 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.