सेवा संकल्प अभियान: सुकुरहुट्टू गौशाला में “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम आयोजित, गौ-सेवा और पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश !
राँची। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज राँची के सुकुरहुट्टू स्थित राँची गौशाला न्यास में “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक गौ-सेवा की तथा परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।













