Thursday, July 16, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सिल्ली में बहुउद्देशीय जलाशय योजना को बजट में सम्मिलित करने की मांग !

सिल्ली में बहुउद्देशीय जलाशय योजना को बजट में सम्मिलित करने की मांग !

मंत्री को सौंपा ज्ञापन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in कृषि, झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
सिल्ली में बहुउद्देशीय जलाशय योजना को बजट में सम्मिलित करने की मांग !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रांची जिले के सिल्ली प्रखंड सिल्ली प्रखंड में बहुप्रतीक्षित राढू बहुउद्देशीय जलाशय योजना को आगामी बजट में सम्मिलित करने की मांग की गयी है। इस संबंध में हरमू निवासी वेदांत केशव ने जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें लिखा है कि रांची जिले के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत बहुप्रतीक्षित राढू बहुउद्देशीय जलाशय योजना संयुक्त बिहार में (वर्ष 1982) में ही अस्तित्व में आयी, लेकिन इस पर काम धरातल पर नहीं उतरा। इसके बाद 2008 में जल संसाधन विभाग झारखंड सरकार में यह योजना अस्तित्व में आयी। इसके बाद जल संसाधन विभाग, झारखंड के द्वारा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर स्वीकृति के लिए इसे विभाग द्वारा केंद्रीय जल आयोग, नई दिल्ली को भेजा गया है। केंद्रीय जल आयोग द्वारा कतिपय पृच्छाओं के अनुपालन के लिए विभाग को निर्देश दिया गया है। संभवतः विभाग में ही योजनाओं की पृच्छाओं के अनुपालन लंबित हैं।

बता दें कि सिल्ली प्रखंड का अधिकांश भाग पहाड़ियों एवं जंगल से आच्छादित है। इसमें समुचित एवं सुनिश्चित सिंचाई की व्यवस्था संतोषजनक एवं आवश्यकता अनुसार नहीं है। जबकि यह पूरा इलाका कृषि प्रधान क्षेत्र है। इस कारण कृषि पर निर्भर किसानों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति ठीक नहीं है। इस क्षेत्र में सड़कें, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ आदि क्षेत्र का विकास हुआ लेकिन सिंचाई एवं कृषि से संबंधित विकास के काम जनाकाक्षांओं के अनूरूप धीमी रही है।

सिल्ली, सोनाहातु प्रखंड में स्वर्णरेखा नदी तो है लेकिन अंतरराज्यीय मामला होने के कारण इस क्षेत्र के लिए कोई ठोस योजना आज तक नहीं बनी है। स्वर्णरेखा की सहायक नदी राढू ही इस प्रखंड के अंतर्गत आने वाली नदी है, जिस पर बहुउद्देशीय जलाशय योजना का निर्माण प्रस्तावित है। इस योजना से कृषि आधारित ग्रामीणों की बड़ी आबादी को कृषि कार्य हेतु सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करानी है. इससे प्रखंड के कृषकों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

ये भीपढ़िये

राँची जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और 1000 पुलिसकर्मियों का पहरा

रांची जगन्नाथपुर रथयात्रा 2026: नेत्रदान के बाद प्रभु के खुले कपाट, आज मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान | Ranchi Jagannath Rath Yatra 2026

पाकुड़: मतदाता सूची कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, BLO-AERO से स्पष्टीकरण

झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार के सख्त निर्देश

इस परियोजना में जल विद्युत परियोजना का भी प्रस्ताव है, जिससे इस क्षेत्र के निवासियों के लिए सतत विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी। यह स्थल नदी के बाएं बिरहोर टोला एवं दाएं खेरबेरा गांव के बीच स्थित है। जोन्हा फॉल से सड़क मार्ग से 13 किलोमीटर की दूरी पर योजना स्थल है।

रांची-पुरुलिया सड़क मार्ग ही इस योजना स्थल के लिए मुख्य मार्ग है। बिरहोर टोली गांव भी परियोजना स्थल के पास ही है। इस योजना का जल ग्रहण क्षेत्र 255.85 वर्ग कि॰मी॰ है। इस परियोजना में Composite (Earth+Concrete) डैम का निर्माण होना है। योजना की प्रस्तावित सिंचाई हेतु Open line Channel का प्रावधान है, लेकिन अब पाईपलाइन परियोजनाएं प्रचलन में आ गई हैं, तो इस योजना में नहर हेतु पाईप लाईन सिंचाई की पद्धति अपनाया जाना श्रेष्कर होगा. इससे नहर हेतु भू-अर्जन की समस्या भी उत्पन्न नहीं होगी।

इस योजना के पूरी होने से 8900 हेक्टेयर में खरीफ सिंचाई और 1700 हेक्टेयर में सिंचाई की क्षमता सृजित हो सकेंगी. प्रतिवेदन के अनुसार इस जलाशय की जल स्टोरेज की क्षमता लगभग 47 MCM (Million Cubic Meter) होगी. परियोजना के कार्यान्वयन के पश्चात उद्योग लगाए जाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवयव जल सुलभ उपलब्ध होगा. पेयजल हेतु भी योजना प्रतिवेदन में प्रावधान है। इस योजना से सिल्ली एवं राहे के कई गांवों को सिंचाई, बिजली और पेयजल प्राप्त होगा। औद्योगिक परियोजना में भी इस जलाशय के जल का उपयोग किया जा सकता है. सिल्ली, राहे प्रखंड के बहुत बड़े भू-भाग को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने, जल विद्युत उत्पादन एवं औद्योगिक जल/पेयजल उपलब्ध कराने इस योजना का निर्माण अत्यंत आवश्यक है. जाहिर तौर पर राज्य हित में यह बहुउद्देशीय परियोजना राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। अनुरोध किया गया है कि आगामी 2025-2026 के बजट में इस परियोजना को सम्मिलित किया जाये।

Tags: #Demand to include# multipurpose reservoir #scheme in Silli #budget.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सांसद विजय हांसदा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, नवदंपति को दी बधाई

सांसद विजय हांसदा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, नवदंपति को दी बधाई

by firstreport desk2
1 day ago
0

सांसद विजय हांसदा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद ! रांची:...

CM हेमंत सोरेन से मिले रांची DRM; मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन का मिला न्योता

CM हेमंत सोरेन से मिले रांची DRM; मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन का मिला न्योता

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड को सौगात: अमृत भारत योजना के तहत चमके मुरी और पिस्का स्टेशन, 17 जुलाई को उद्घाटन के लिए CM...

भारत टेक्स 2026: दिल्ली में बिखरा झारखंड के 6 GI टैग हस्तशिल्प का जादू

भारत टेक्स 2026: दिल्ली में बिखरा झारखंड के 6 GI टैग हस्तशिल्प का जादू

by firstreport desk2
1 day ago
0

भारत टेक्स 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड के पारंपरिक GI टैग उत्पादों का जलवा, वैश्विक मंच पर जीता...

जाली दस्तावेज मामले में कार्रवाई को राजनीतिक रंग देना बंद करे भाजपा: ऋषीकेश सिंह !

जाली दस्तावेज मामले में कार्रवाई को राजनीतिक रंग देना बंद करे भाजपा: ऋषीकेश सिंह !

by firstreport desk2
1 day ago
0

जाली दस्तावेज़ मामले में कार्रवाई को राजनीतिक रंग देना बंद करे भाजपा: ऋषीकेश सिंह ! ​रांची :​झारखंड की सियासत में...

चतरा में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू- कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करे सरकार, वर्ना होगा राज्यव्यापी जनआंदोलन

चतरा में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू- कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करे सरकार, वर्ना होगा राज्यव्यापी जनआंदोलन

by firstreport desk2
1 day ago
0

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करे राज्य सरकार, झूठे मुकदमे तत्काल हो वापस: आदित्य साहू ! चतरा: झारखंड भाजपा के...

झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 14 जुलाई को ‘चुनाव पाठशाला’ और BLO-BLA 2 की बैठक, जानें मुख्य बातें

झारखंड मतदाता सूची: 19 जुलाई तक जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म

by firstreport desk2
1 day ago
0

🗳️ झारखंड मतदाता सूची 2026: 19 जुलाई तक हर हाल में जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अपील...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रांची महिला महाविद्यालय का 76वाँ स्थापना दिवस: सांसद महुआ माजी और विशेषज्ञों ने ‘शिक्षा से नेतृत्व तक’ पर की सार्थक चर्चा

    रांची महिला महाविद्यालय का 76वाँ स्थापना दिवस: सांसद महुआ माजी और विशेषज्ञों ने ‘शिक्षा से नेतृत्व तक’ पर की सार्थक चर्चा

    79 shares
    Share 32 Tweet 20
  • झारखंड ऊर्जा विकास निगम में कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, हादसे बढ़े: अजय राय

    16 shares
    Share 6 Tweet 4
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    130 shares
    Share 52 Tweet 33
  • रांची अशोक नगर चोरी कांड: 80 लाख की जगुआर से आए थे चोर, फर्जी आधार कार्ड से होटल में रुके

    11 shares
    Share 4 Tweet 3
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    103 shares
    Share 41 Tweet 26

अभी अभी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, क्रेन से घर में घुसी टीम !

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, क्रेन से घर में घुसी टीम !

July 16, 2026
रांची में रथयात्रा: CM हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा, बनेगा भव्य तोरणद्वार

रांची में रथयात्रा: CM हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा, बनेगा भव्य तोरणद्वार

July 16, 2026
भारत टेक्स 2026: झारखंड के बांस-स्टील बोतल और मग की धूम

भारत टेक्स 2026: झारखंड के बांस-स्टील बोतल और मग की धूम

July 16, 2026
पुरी रथ यात्रा में भगदड़: 2 श्रद्धालुओं की मौत, 150 से अधिक घायल

पुरी रथ यात्रा में भगदड़: 2 श्रद्धालुओं की मौत, 150 से अधिक घायल

July 16, 2026
झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 14 जुलाई को ‘चुनाव पाठशाला’ और BLO-BLA 2 की बैठक, जानें मुख्य बातें

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026: शहरी क्षेत्रों में 18 और 20 जुलाई को विशेष शिविर, जानें किसे जाना है और किसे नहीं

July 16, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.