रांची :अंडरस्टैंडिंग ऑफ़ बजट विषय पर सदस्यों के लिए एक कार्यशाला आयोजित हुआ
इस कार्यशाला का उद्देश्य आगामी बजट को ध्यान में रखते हुए बजट संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराना था। अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो, वित् मंत्री सह संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यशाला सत्र के उपरांत विधानसभा के प्रशासनिक समिति कक्ष में आयोजित की गई।
PRS लेजिस्लेटिव रिसर्च नई दिल्ली की टीम से नीरजना, यासिका केडिया एवं आयुष टोप्पो के द्वारा अंडरस्टैंडिंग ऑफ़ बजट* के विभिन्न आयामों पर कार्यशाला में सदस्यों के समक्ष विस्तृत जानकारियां दी गई। विदित हो कि पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के द्वारा विभिन्न राज्य के विधायकों के लिए सार्वजनिक वित्त पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन जनवरी, 2026 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
जिसमें झारखंड विधानसभा से सदस्य नागेंद्र महतो सदस्य कुमार उज्जवल सदस्य आलोक कुमार सोरेन ने भाग लिया था
पाकुड़: मतदाता सूची कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, BLO-AERO से स्पष्टीकरण
बड़ी खबर: "मतदाता सूची की शुद्धता हमारी प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" —...












