Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » उत्कृष्ट उत्पादन : आत्मनिर्भर भारत की ओर सशक्त कदम !

उत्कृष्ट उत्पादन : आत्मनिर्भर भारत की ओर सशक्त कदम !

सीसीएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में रचा नया इतिहास .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 years ago
in झारखंड, धर्म, पॉलिटिक्स, रांची, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
उत्कृष्ट उत्पादन : आत्मनिर्भर भारत की ओर सशक्त कदम !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :सीसीएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में नया इतिहास रचते हुए अपने कोयला उत्पादन और प्रेषण में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की है। कंपनी ने इस वर्ष कुल 87.5 मिलियन टन (एमटी) कोयले का उत्पादन किया, जो कि इसके स्थापना के बाद से अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन है। साथ ही, 85.9  मिलियन टन कोयले का प्रेषण कर सीसीएल ने एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सफलता देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में सीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इन उपलब्धियों में आम्रपाली-चंद्रगुप्ता, बरकासयाल, मगध-संघमित्र, पिपरवार,  उत्तर कर्णपुरा, रजरप्पा और राजहरा सहित कई प्रमुख परियोजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन क्षेत्रों ने उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता पूर्ण कोयला डिस्पैच में भी सराहनीय प्रदर्शन किया है।

पर्यावरण-संवेदनशील खनन: हरियाली और नवाचार की दिशा में अग्रसर

सीसीएल पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ खनन को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी ने झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया है, जिससे हरियाली और जैव विविधता में वृद्धि हुई है। विशेष रूप से रजरप्पा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत सघन वृक्षारोपण किया गया है, जो कम समय में घने और टिकाऊ वन तैयार करने की नवीन तकनीक है। इस पहल का उद्देश्य न केवल हरित आवरण बढ़ाना है ,बल्कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में पर्यावरण संतुलन को पुनर्स्थापित करना भी है।

ये भीपढ़िये

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भी सीसीएल ने बड़े कदम उठाए हैं। कंपनी ने इस वर्ष कुल 287.9 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया, जिससे 20,153 टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आई है। अब तक कंपनी 1.25 मेगावाट की रूफटॉप सौर क्षमता और 24 मेगावाट भूमि आधारित सौर परियोजनाएँ (20 मेगावाट पिपरवार में तथा 4 मेगावाट गिरिडीह में) स्थापित कर चुकी है, जो सफलतापूर्वक कार्य कर रही है । इसके अतिरिक्त 2.05 मेगावाट रूफटॉप क्षमता की स्थापना भी वर्ष के भीतर पूरी की गई। बरकासयाल क्षेत्र में 5 मेगावाट की भूमि आधारित सौर परियोजना निर्माणाधीन है, जिसे वित्त वर्ष 2025-26 में चालू किया जाएगा। गिरिडीह क्षेत्र में 150 मेगावाट क्षमता वाली सौर परियोजना के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है, इसे वित्त वर्ष 2026-27 तक चालू करने की योजना है। कंपनी ने 2029-30 तक विद्युत खपत के संदर्भ में नेट-जीरो का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कोयला प्रेषण में तकनीकी क्रांति: सीएचपी परियोजनाओं से दक्षता में वृद्धि

कोयले के प्रेषण को पर्यावरणीय रूप से अधिक स्वच्छ और यंत्रीकृत बनाने के उद्देश्य से सीसीएल विभिन्न कोल हैंडलिंग प्लांट्स (सीएचपी) की स्थापना कर रही है।* इनमें कारो सीएचपी, कोनार सीएचपी, केबीपी पूर्णाडीह सीएचपी निर्माणाधीन हैं, जबकि नॉर्थ उरीमारी सीएचपी पहले से ही संचालन में है। यह सभी सीएचपी क्लोज्ड-लूप, पूर्ण यंत्रीकृत प्रणालियाँ हैं, जो सड़क परिवहन को समाप्त कर कोयले के डिस्पैच में तेज़ी और दक्षता लाती हैं। इससे डीजल की खपत में कमी आती है और धूल व वाहन जनित प्रदूषण घटता है, जिससे क्षेत्रीय पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह सभी परियोजनाएँ सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री निलेंदु कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, और टीम सीसीएल कोयला उत्पादन एवं प्रेषण को तकनीकी रूप से और सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

जनस्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम : सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी सीसीएल ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। काँके, राँची में 200 बिस्तरों वाला एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी एवं न्यूरोलॉजी से संबंधित) की स्थापना की जा रही है। इसके लिए सीसीएल ने बाबासाहेब अंबेडकर वैद्यकीय प्रतिष्ठान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह अस्पताल झारखंड के आम नागरिकों को अत्यंत रियायती दरों पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास माननीय कोयला मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी द्वारा किया किया गया है, जो सीसीएल के समवेशी विकास को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

सामाजिक उत्तरदायित्व : शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य में समर्पण*

सीएसआर के तहत सीसीएल ने समाज कल्याण के लिए कई अभिनव योजनाएँ चलाई हैं।* ‘सीसीएल के लाल’ और ‘सीसीएल की लाडली’ जैसी योजनाओं के माध्यम से कोयला क्षेत्रों के वंचित और प्रतिभाशाली बच्चों को मुफ्त आईआईटी कोचिंग, आवास, भोजन एवं स्कूली शिक्षा प्रदान की जा रही है। वर्तमान में 80 छात्र-छात्राएं इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी झारखंड सरकार के सहयोग से झारखंड स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSSPS) का संचालन कर रही है, जिसमें 11 खेल विधाओं में आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अकादमी के कैडेट्स ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य और देश को गौरवान्वित किया है।

कंपनी ने चतरा और लातेहार जैसे आकांक्षी जिलों के 100% क्षय रोग (टीबी) मरीजों को ‘नि-क्षय मित्र’ के रूप में गोद लिया है। इसके अतिरिक्त, श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ समझौता कर कमांड क्षेत्र के 500 बच्चों की जन्मजात हृदय रोग से संबंधित जाँच और सर्जरी की व्यवस्था की जा रही है। सीसीएल ने 193 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की स्थापना की है। साथ ही 1,251 युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें से 900 से अधिक को रोजगार प्राप्त हुआ। वर्ष भर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लगभग 2 लाख ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सीसीएल की आजीविका योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तकरघा, मशरूम उत्पादन और परिधान सिलाई इकाइयों का सफल संचालन किया जा रहा है।

सीसीएल का योगदान केवल कोयला उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्था झारखंड एवं पूरे देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में एक निर्णायक भूमिका निभा रही है।कंपनी आधुनिक तकनीकों, डिजिटलीकरण और सुरक्षा नवाचारों को अपनाते हुए उत्पादन में दक्षता एवं गुणवत्ता को बढ़ा रही है। सुरक्षा, उत्पादन, पर्यावरण और सामाजिक उत्तरदायित्व के बीच संतुलन बनाते हुए सीसीएल देश के ऊर्जा क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत के रूप में उभर रही है।

सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा, “सीसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित और  सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होने केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सभी मंत्रालय  मुख्यतः कोयला  मंत्रालय, सभी श्रमिकों, ग्रामीणों और हितधारकों को सीसीएल के इस सफलता पर उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया । सीसीएल की  प्राथमिकता सिर्फ कोयला उत्पादन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, समावेशी विकास  और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हरेक व्यक्ति को सशक्त बनाना भी है। टीम सीसीएल अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए संकल्पबद्ध है।”

सीसीएल का यह प्रदर्शन न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत के ऊर्जा क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा । यह ऐतिहासिक उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Tags: :Excellent production#A strong step #towards #self-reliant India .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

“अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए”: दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में हारेंगे तब जाएंगे !

“अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए”: दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- 2027 में हारेंगे तब जाएंगे !

by firstreport desk2
2 days ago
0

अयोध्या गए पर राम मंदिर नहीं गए": दिनेश लाल यादव निरहुआ का अखिलेश पर राजनीतिक हमला, बोले- 2027 में हारेंगे...

रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !

रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !

by firstreport desk2
2 days ago
0

अंतिम विदाई... जोहार: पैतृक गाँव नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि...

GST Council Meeting: झारखंड ने कोयले पर GST हटाने की उठाई मांग, हेमंत सरकार ने मांगा ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया !

GST Council Meeting: झारखंड ने कोयले पर GST हटाने की उठाई मांग, हेमंत सरकार ने मांगा ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

GST Council की बैठक में झारखंड का बड़ा दांव: "कोयले पर हटे GST, लागू हो राज्य VAT"; ₹1.36 लाख करोड़...

झारखण्ड SIR-2026: 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान !

झारखण्ड SIR-2026: 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान !

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखण्ड वोटर लिस्ट सुधार (SIR-2026): 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क, 12-16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच...

झारखंड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की संशोधित समय-सारणी जारी, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन !

झारखंड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की संशोधित समय-सारणी जारी, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव के. रवि कुमार ने सभी उपायुक्तों को दिए निर्देश !...

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना में लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, 3 बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने किया डिटेन !...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल: NHM और पिरामल फाउंडेशन के बीच 3 साल का गैर-वित्तीय MoU साइन !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • साहिबगंज हॉस्टल कांड: BJP प्रवक्ता राफिया नाज का हेमंत सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    245 shares
    Share 98 Tweet 61
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    238 shares
    Share 95 Tweet 60

अभी अभी

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

October 10, 2026
गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

October 10, 2026
सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

October 10, 2026
रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

October 10, 2026
केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

October 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.