Monday, July 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » समयानुकूल शिक्षा और चिकित्सा का रोल मॉडल बन रहा एमजीयूजी !

समयानुकूल शिक्षा और चिकित्सा का रोल मॉडल बन रहा एमजीयूजी !

एक जुलाई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु करेंगी अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म केंद्र का लोकार्पण और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in उत्तरप्रदेश, पॉलिटिक्स, शिक्षा, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
समयानुकूल शिक्षा और चिकित्सा का रोल मॉडल बन रहा एमजीयूजी !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड कौशल विकास योजना में बड़ा घोटाला ? BJP का सरकार पर 55 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप

रांची में यूथ कांग्रेस की ‘छात्रों की गूंज’ मैराथन; कन्हैया कुमार और उदय भानु चिब ने बढ़ाया युवाओं का जोश

झारखंड की राजनीति में बड़ा धमाका: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का चुनावी राजनीति से संन्यास का एलान!

राम मंदिर दान घोटाला: कांग्रेस नेता मानिक राव ठाकरे का केंद्र और योगी सरकार पर बड़ा हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

गोरखपुर : अपने संस्थापक और कुलाधिपति, गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) समयानुकूल, भविष्योन्मुखी शिक्षा और सेवाभाव वाली सर्वसुलभ चिकित्सा का रोल मॉडल बन रहा है। यहां के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों ने कम समय में ही इसे सबसे जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने वाला उच्च शिक्षण संस्थान बना दिया है तो एलोपैथ और आयुर्वेद पद्धति से उत्कृष्ट और रियायती चिकित्सा के लिए भी यह ख्यातिलब्ध हो चुका है। विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी सतत विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार (एक जुलाई) को एमजीयूजी के परिसर में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों अकादमिक भवन, हाईटेक ऑडिटोरियम, विश्व स्तरीय पंचकर्म केंद्र का लोकार्पण तथा एक हजार की क्षमता वाले गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास होने जा रहा है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए यहां तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
आरोग्यधाम, सोनबरसा (बालापार रोड) में स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आजादी के पहले से राष्ट्रीयतापूर्ण शैक्षिक पुनर्जागरण करने वाले महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का प्रकल्प है। यह शिक्षा परिषद गोरक्षपीठ के अधीन संचालित है और वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की नींव ही महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और इस परिषद को विस्तारित करने वाले ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के विचारों पर रखी है। प्राकृतिक झील चिलुआताल के किनारे सुरम्य वातावरण में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। लोकार्पण के बाद इस विश्वविद्यालय ने उच्च और रोजगारपरक शिक्षा और आयुर्वेद तथा मॉडर्न मेडिसिन के जरिये चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति की है।
शिक्षा के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियां
एमजीयूजी के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह बताते हैं कि इस विश्वविद्यालय में बीएएमएस, एमबीबीएस जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों के अलावा नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल, एलायड हेल्थ साइंस, एग्रीकल्चर, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन आदि क्षेत्र में स्नातक, डिप्लोमा, परास्नातक के अनेक पाठ्यक्रम संचालित हैं। यहां के सभी कोर्स रोजगारपरक हैं और उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं, ग्लोबल डिमांड के अनुरूप तैयार किया गया है। एलायड हेल्थ मेबमेडिकल बायो केमिस्ट्री, माइक्रो बायोलॉजी जैसे वैश्विक मांग वाले कोर्स के साथ इस सत्र से फोरेंसिक साइंस का भी कोर्स शुरू हो गया है।
चिकित्सा के क्षेत्र में एमजीयूजी के बढ़ते कदम
इस विश्वविद्यालय के लोकार्पण के साथ ही परिसर में आयुर्वेद कॉलेज से संबद्ध आयुर्वेद चिकित्सालय की सेवा लोगों को मिलने लगी थी। यहां पंचकर्म चिकित्सा की भी महत्वपूर्ण और उत्कृष्ट सुविधा है जिस पर दक्षिण भारत का एकाधिकार मान लिया गया था। कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव के अनुसार आयुर्वेद कॉलेज के अलावा गत शैक्षिक सत्र में मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होते ही मॉडर्न मेडिसिन से भी उच्च स्तरीय इलाज शुरू हो चुका है। यहां सुयोग्य डॉक्टरों की फौज है। साथ ही देश के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टर भी यहां परामर्श देने आते हैं। मेदांता और एम्स के डॉक्टरों से ई-आईसीयू की सेवा मिलती है। एमजीयूजी के मेडिकल कॉलेज को भविष्य में 1800 बेड के हॉस्पिटल से अपग्रेड करने की कार्ययोजना पर भी तेजी से काम हो रहा है।

Tags: $MGUG is becoming #a role model #for timely education# and medicine .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान: मलबे में तब्दील हुआ घर, भीग गए छात्रा लक्ष्मी के सपने

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान: मलबे में तब्दील हुआ घर, भीग गए छात्रा लक्ष्मी के सपने

by firstreport desk2
24 hours ago
0

रांची: नगर निगम की कार्रवाई ने उजाड़ा आशियाना; मलबे में भीग रही किताबें, क्या टूट जाएंगे वैज्ञानिक बनने वाली लक्ष्मी...

झारखंड ऊर्जा विकास निगम में कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, हादसे बढ़े: अजय राय

झारखंड ऊर्जा विकास निगम में कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, हादसे बढ़े: अजय राय

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष  अजय राय ने बिजली विभाग (झारखंड ऊर्जा विकास निगम) के विभिन्न सप्लाई...

रिम्स में ऐतिहासिक सुधार, भाजपा को अपने शासनकाल की बदहाली याद करनी चाहिए: लाल किशोर नाथ शाहदेव

रिम्स में ऐतिहासिक सुधार, भाजपा को अपने शासनकाल की बदहाली याद करनी चाहिए: लाल किशोर नाथ शाहदेव

by firstreport desk2
2 days ago
0

रिम्स में ऐतिहासिक सुधार, भाजपा नेताओं का काम सिर्फ कीचड़ उछालना: कांग्रेस ! राँची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव...

रिम्स बना अवैध वसूली का केंद्र, झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर: भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह

रिम्स बना अवैध वसूली का केंद्र, झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर: भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह

by firstreport desk2
2 days ago
0

रिम्स अब गरीब मरीजों की मदद की बजाय अवैध वसूली का बना केंद्र : अभय सिंह ! रांची: भारतीय जनता...

रांची में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगा रिम्स-2 और एम्स

रांची में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगा रिम्स-2 और एम्स

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, जल्द बनेगा रिम्स-2 ! रांची:...

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: जन बल के आगे BJP उम्मीदवार भागा

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: जन बल के आगे BJP उम्मीदवार भागा

by firstreport desk2
2 days ago
0

🚨 BIG BREAKING: "जन बल के आगे कोई बल नहीं..." BJP उम्मीदवार के पीछे हटने पर प्रशांत किशोर का अब...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रांची महिला महाविद्यालय का 76वाँ स्थापना दिवस: सांसद महुआ माजी और विशेषज्ञों ने ‘शिक्षा से नेतृत्व तक’ पर की सार्थक चर्चा

    रांची महिला महाविद्यालय का 76वाँ स्थापना दिवस: सांसद महुआ माजी और विशेषज्ञों ने ‘शिक्षा से नेतृत्व तक’ पर की सार्थक चर्चा

    78 shares
    Share 31 Tweet 20
  • झारखंड ऊर्जा विकास निगम में कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, हादसे बढ़े: अजय राय

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • पलामू में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: मां ने दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, दोनों की मौत; खुद को बचाया गया

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • रांची अशोक नगर चोरी कांड: 80 लाख की जगुआर से आए थे चोर, फर्जी आधार कार्ड से होटल में रुके

    11 shares
    Share 4 Tweet 3
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    122 shares
    Share 49 Tweet 31

अभी अभी

रांची में ‘पुलिस’ बोर्ड लगी कार का कोहराम: जोंहा फॉल के पास दुकान में घुसी तेज रफ्तार गाड़ी, नशे में था ड्राइवर ?

रांची में ‘पुलिस’ बोर्ड लगी कार का कोहराम: जोंहा फॉल के पास दुकान में घुसी तेज रफ्तार गाड़ी, नशे में था ड्राइवर ?

July 12, 2026
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- ‘काल्पनिक बताने वाले न बहाएं घड़ियाली आंसू’

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- ‘काल्पनिक बताने वाले न बहाएं घड़ियाली आंसू’

July 12, 2026
राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा भ्रष्टाचारियों को बचा रही है: राकेश सिन्हा

राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा भ्रष्टाचारियों को बचा रही है: राकेश सिन्हा

July 12, 2026
बिहार राजनीति: ‘प्रशांत किशोर राजनीतिक पड़ाका हैं, जू में चील-कौवों से मांग रहे वोट’ – JDU प्रवक्ता नीरज कुमार का तीखा तंज

बिहार राजनीति: ‘प्रशांत किशोर राजनीतिक पड़ाका हैं, जू में चील-कौवों से मांग रहे वोट’ – JDU प्रवक्ता नीरज कुमार का तीखा तंज

July 12, 2026
झारखंड सियासत: हेमंत सोरेन के एक फैसले से कांग्रेस में मची खलबली, 2 मंत्रियों को बुलावा; वित्त मंत्री को नहीं मिला न्योता

झारखंड सियासत: हेमंत सोरेन के एक फैसले से कांग्रेस में मची खलबली, 2 मंत्रियों को बुलावा; वित्त मंत्री को नहीं मिला न्योता

July 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.