Friday, August 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » हमारा लक्ष्य उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है — शिल्पी नेहा तिर्की !

हमारा लक्ष्य उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है — शिल्पी नेहा तिर्की !

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि कर्मशाला का सफल समापन हुआ .

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 months ago
in कृषि, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
हमारा लक्ष्य उनका लाभ अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है — शिल्पी नेहा तिर्की !
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची में कांग्रेस का धरना: चंदा प्रकरण की जांच और MMDR एक्ट के खिलाफ सड़क पर उतरे दिग्गज नेता

झारखंड: एक परिवार के सभी मतदाताओं का नाम एक ही पोलिंग बूथ पर होगा – के. रवि कुमार | Voter List SIR Update 2026

जल जीवन मिशन: SWSM कार्यकारिणी बैठक में विभागीय समिट की तैयारियों पर मंथन, हर घर नल से जल पर जोर

आदिवासी एकता महाजुटान रैली: सीएम हेमंत सोरेन को मोरहाबादी मैदान के कार्यक्रम का मिला न्योता

रांची :झारखंड राज्य की कृषि व्यवस्था को अधिक सशक्त, संगठित एवं किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि कर्मशाला का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगी।
मंत्री ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा इस वर्ष एल-नीनो प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी जिलों को आकस्मिक सुखाड़ योजना (Contingency Plan) तैयार करने का निर्देश दिया गया है। कार्यशाला के दौरान जिलों द्वारा प्रस्तुत ड्राफ्ट कंटिजेंट प्लान पर विस्तृत चर्चा कर राज्य स्तरीय समेकित योजना तैयार की गई।
उन्होंने कहा कि किसानों की सुरक्षा, समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, सिंचाई सुविधा, कृषि ऋण, उर्वरक एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पंचायत स्तर तक किसानों की भागीदारी बढ़ाने, योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन तथा एफपीओ (FPO) एवं स्वयं सहायता समूहों (SHG) को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
मंत्री ने कहा कि इस वर्ष मधुमक्खी पालन, लाख उत्पादन, उद्यानिकी एवं कृषि आधारित स्वरोजगार योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सरकार की वास्तविक सफलता का मापदंड है और राज्य सरकार खेती को लाभकारी, टिकाऊ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यान्वयन हेतु विस्तृत कार्ययोजना
चरण : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
तिथि : 15 मई 2026
अध्यक्षता : जिला कृषि पदाधिकारी (DAO)
राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्राप्त निर्देशों एवं रणनीतियों को जिला एवं प्रखंड स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
प्रतिभागी :
जिला कृषि पदाधिकारी
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी
जिला उद्यान पदाधिकारी (DHO)
VLW, ATM एवं BTM
मुख्य एजेंडा :
राज्य स्तरीय कार्यशाला की प्रमुख अनुशंसाओं एवं लक्ष्यों की जानकारी साझा करना
खरीफ मौसम की तैयारियों की समीक्षा
विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करना
चरण : जिला स्तरीय वृहद खरीफ कार्यशाला
तिथि : 20 मई 2026
स्थान : जिला मुख्यालय
यह कार्यशाला नीति निर्माण एवं किसान जागरूकता का महत्वपूर्ण मंच होगी।
प्रतिभागी :
संबंधित विभागों के अधिकारी
न्यूनतम 500 प्रगतिशील किसान
विशेष व्यवस्था :
कार्यशाला स्थल पर किसानों के लिए मृदा परीक्षण (Soil Testing) की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
चरण : प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला
तिथि : 22 मई 2026
स्थान : सभी प्रखंड मुख्यालय
योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
भागीदारी :
प्रत्येक पंचायत से 50–80 सक्रिय किसान
स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया, प्रमुख एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी
मॉनिटरिंग व्यवस्था :
जिला स्तर से अधिकारियों की टीम गठित कर प्रखंड स्तरीय कार्यशालाओं की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
चरण : बीज वितरण व्यवस्था में FPO एवं SHG की भागीदारी
इस वर्ष बीज वितरण प्रक्रिया में लैम्प्स (LAMPS) एवं पैक्स (PACS) के साथ-साथ एफपीओ एवं स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
कार्ययोजना एवं समय-सीमा :
19 मई 2026 : सभी DPM एवं BPM के साथ समन्वय स्थापित कर इच्छुक SHG एवं FPO की सूची तैयार करने हेतु निर्देश जारी किए जाएंगे।
25 मई 2026 : सभी जिलों के DAO को इच्छुक SHG एवं FPO की अंतिम सूची प्राप्त होगी।
27 मई 2026 : सभी DAO समेकित सूची कृषि निदेशालय को प्रेषित करेंगे।
चरण : पशुपालन विभाग
पशुपालन विभाग से संबंधित वैक्सीनेशन एवं दवाइयों की खरीद हेतु टेंडर प्रक्रिया मई माह के अंत तक पूर्ण की जाएगी, ताकि जून माह से सभी पशु स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों एवं वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के ट्रैक्टर एवं सोलर पंप वितरण की लंबित सूची का निष्पादन वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएग : भूमि संरक्षण :
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिन तालाबों का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है, उन्हें मई 2026 के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। इसकी प्रगति प्रतिवेदन निदेशक, भूमि संरक्षण को उपलब्ध कराया जाएगा तथा अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
चरण : मत्स्य विभाग
सभी जिलों में मत्स्य बीज एवं आवश्यक सामग्रियों का आकलन कर मई 2026 के अंत तक वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित प्रतिवेदन निदेशक, मत्स्य को उपलब्ध कराया जाएगा।
चरण : कृषि विभाग
. प्रत्येक जिले में डीप इरिगेशन एवं मल्चिंग के निर्धारित लक्ष्य को जून 2026 के अंत तक पूर्ण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाएगा।
. उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने हेतु जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन कर प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।
चरण : उद्यान विभाग
लाख उत्पादन एवं मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए अगले दो माह के भीतर क्लस्टर चिन्हित कर लाभुकों का चयन किया जाएगा। चयनित लाभुकों को आवश्यक किट एवं अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका अनुपालन निदेशक, उद्यान द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
राज्य सरकार किसानों की आय वृद्धि, कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विभागों को समन्वित, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Tags: #Our aim# is to effectively deliver# their benefits #to the last farmer #Shilpi Neha Tirkey .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रक्षाबंधन पर Ranchi के Curesta ACMS Hospital में अनोखी पहल, छात्राओं ने डॉक्टरों को बांधी राखी

रक्षाबंधन पर Ranchi के Curesta ACMS Hospital में अनोखी पहल, छात्राओं ने डॉक्टरों को बांधी राखी

by firstreport desk2
15 hours ago
0

रक्षाबंधन पर Curesta ACMS Hospital में अनोखा आयोजन, छात्राओं ने डॉक्टरों को बांधी राखी ! रांची : रक्षाबंधन के पावन...

महागामा इंटरमीडिएट कॉलेज में शासी निकाय की बैठक: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिए शैक्षणिक व प्रशासनिक सुधार के निर्देश

महागामा इंटरमीडिएट कॉलेज में शासी निकाय की बैठक: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिए शैक्षणिक व प्रशासनिक सुधार के निर्देश

by firstreport desk2
2 days ago
0

महागामा इंटरमीडिएट कॉलेज शासी निकाय की बैठक संपन्न, शैक्षणिक सुधार और कर्मचारियों के हित में लिए गए कई फैसले !...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा का प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा का प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

by firstreport desk2
2 days ago
0

राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत !...

पाकुड़ में DMFT फंड से बनी सड़क में धांधली: बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, 95 लाख की योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

JSSC परीक्षा विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रशांत कुमार को परीक्षा सुधार समिति से हटाने और CBI जांच की मांग

by firstreport desk2
2 days ago
0

"दूध की रखवाली बिल्ली को सौंपना": JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को घेरा, प्रशांत कुमार को हटाने...

झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

आदिवासी-मूलवासी का सवाल उठाने पर ‘दिमागी नक्सल’ कहना झारखंड का अपमान — विनोद कुमार पांडेय

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास...

राकेश सिन्हा का बाबूलाल मरांडी पर तंज: ‘बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सम्राट चौधरी को पत्र लिखें’

राकेश सिन्हा का बाबूलाल मरांडी पर तंज: ‘बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सम्राट चौधरी को पत्र लिखें’

by firstreport desk2
2 days ago
0

बाबूलाल जी अगर पत्र लिखना ही आपकी जिम्मेदारी है, तो बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सम्राट चौधरी को...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • CUJ Ranchi Protest: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस फीस वृद्धि के खिलाफ गेट पर बैठे छात्र, भूख हड़ताल का ऐलान

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    169 shares
    Share 68 Tweet 42
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    161 shares
    Share 64 Tweet 40
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    185 shares
    Share 74 Tweet 46

अभी अभी

MMDR संशोधन कानून 2026 के खिलाफ दुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं— “वापसी तक संघर्ष जारी”

MMDR संशोधन कानून 2026 के खिलाफ दुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं— “वापसी तक संघर्ष जारी”

August 27, 2026
CEC Gyanesh Kumar in Chennai: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ELC 2.0 और ECINET, जानें मुख्य बातें

CEC Gyanesh Kumar in Chennai: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ELC 2.0 और ECINET, जानें मुख्य बातें

August 27, 2026
झारखंड के खनिज पर सेस का फैसला हमारा, भाजपा को दर्द क्यों? – झामुमो

झारखंड के खनिज पर सेस का फैसला हमारा, भाजपा को दर्द क्यों? – झामुमो

August 27, 2026
बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की बड़ी पहल | रांची बैठक 2026

बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की बड़ी पहल | रांची बैठक 2026

August 27, 2026
कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

August 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.