पलामू: जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के चुरादोहर बाजार के समीप आम के पेड़ के नीचे मंगलवार रात अवैध बालू लोड ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से ऊपर बैठा एक मजदूर चक्के के नीचे गिरा गया।
चक्के के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान इसी थाना क्षेत्र के कसवाखाड़ के अजय यादव (41) के रूप में हुई है। घटना के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए मजदूर के शव को पास के नाले में फेंक दिया गया।
लोड बालू को दूसरी जगह अनलोड करा दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गई। मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट ! रांची:...












