गुमला : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लबगा गांव में बच्चा चोरी के संदेह में अज्ञात लोगों ने एक विक्षिप्त महिला को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, महिला काफी समय से इलाके में भटक रही थी। भीड़ ने अचानक उसे ‘बच्चा चोर’ समझ लिया और बिना किसी जांच-परख के उस पर हमला बोल दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है और ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !
सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा समाप्त, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों के समायोजन पर फैसला नहीं; झारखंड सरकार की कार्यशैली पर...












