बिहार एसटीएफ ने चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। तौसीफ के साथ सचिन सिंह, हरीश सिंह, युनूस खान और एक महिला को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार की रात को आनंदपुर इलाके में की। इस हत्याकांड में चंदन की हत्या की साजिश उसके करीबियों ने ही रची थी, जिसमें शेरू नाम के एक व्यक्ति का भी हाथ था। पुलिस को तौसीफ की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से मदद मिली। हालांकि, बिहार पुलिस के अधिकारियों ने अभी तक इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
खबरों के अनुसार, इस हत्याकांड से जुड़े 5 आरोपियों को पहले ही कोलकाता ने पकड़ लिया था। उस समय उनके नाम सामने नहीं आए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सफेद रंग की गाड़ी भी जब्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी को आनंदपुर स्थित एक गेस्ट हाउस से पकड़ा गया है। बिहार एसटीएफ की टीम बीते शुक्रवार से ही पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर रही थी।
रांची के नामकुम में बड़ा फर्जीवाड़ा: मृत व्यक्ति के नाम कर दिया 1.39 एकड़ जमीन का म्यूटेशन, CO दफ्तर पर उठे सवाल !
रांची के नामकुम में अजब-गजब फर्जीवाड़ा: 2024 में हुई मौत, 2025 में 'मुर्दा' के नाम पर CO दफ्तर ने कर...












