रांची :रांची का एक परिवार गोड्डा में बड़े हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बूरी तरह घायल बताए जा रहा है। यह हादसा गोड्डा स्थित अमडीहा ओवरब्रिज पर हुई है। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई है। बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, और गाड़ी करीब 35 फीट दूर जाकर दूसरे डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।
जानकारी के मुताबिक इस हादसे का शिकार होने वाला परिवार रांची से गुवाहाटी के लिए निकला था। हादसे में सारा तिवारी की मौत हो गई है। जबकि उनकी पत्नी रूपा चौधरी और दूसरी बेटी चेरी तिवारी को गंभीर हालत में गोड्डा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आईसीयू में उनका इलाज फिलहाल चल रहा है। वहीं 42 वर्षीय देव तिवारी और 26 वर्षीय ब्यूटी सिंह को बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर कर दिया गया है। जबकि सोनू सिंह को मामूली चोटें आई हैं।
रिम्स में ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए विभाग, PG व सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का फैसला !
रिम्स का ₹466 करोड़ से होगा कायाकल्प: 10 नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग खुलेंगे, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में भारी...












