चतरा :चतरा पुलिस ने एक ऐसे शातिर शख्स को पुलिस सुरक्षा और एक्सकॉर्ट प्रदान की, जो फर्जी तरीके से करके सरकारी सुविधा और सुरक्षा लेने के मामले में जेल जा चुका है, वो कई राज्यों उत्तरप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में बड़े अधिकारियों को फर्जी मेल करके सुरक्षा ले चुका है, नाम है गजराज सिंह गुर्जर, जो दिल्ली का रहने वाला है, उनका एक संगठन है बजरंग वाहिनी दल। इसी संगठन का 29 अगस्त को चतरा के प्रतापपुर में कार्यक्रम था और इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से आये थे गजराज सिंह गुर्जर, जिन्हें न सिर्फ चतरा के प्रतापपुर पुलिस ने सुरक्षा और एक्सकॉर्ट प्रदान की, बल्कि सॉल देकर स्वागत भी किया, खुद थाना प्रभारी उसके साथ मंच पर बैठकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे, लेकिन अचानक प्रशासन को इसके पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी मिली, जिसके बाद जिला से डीएसपी की टीम इस ठग को पकड़ने पहुंची,लेकिन उसे भनक लग गयी और वो कार्यक्रम को बीच में छोड़कर इमामगंज रास्ते बिहार की ओर भाग गया, इसी पूरे घटनाक्रम में सवाल चतरा पुलिस पर उठता है की बिना जांच पड़ताल किये उस शातिर ठग को पुलिस ने सुरक्षा कैसे प्रदान की, उसके साथ थाना प्रभारी मंच शेयर क्यों कर रहे थे, पूरी प्रतापपुर थाना की पुलिस उसके सुरक्षा में क्यों लगी हुई थी, क्या 8वी फेल गजराज सिंह गुर्जर अन्य राज्यों की तरह क्या झारखंड के बड़े अधिकारियों को भी ने बेवकूफ बनाकर सुरक्षा हांसिल की थी या प्रतापपुर थाना की पुलिस उनपर मेहरबान थी, गजराज सिंह गुर्जर दिल्ली के पपला गुर्जर गैंग का भी सदस्य है !
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट ! रांची:...












