गिरिडीह : में उसरी वॉटरफॉल में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिहोडीह स्थित मोर्यपुरी कॉलोनी निवासी प्रिंस राज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रिंस रविवार सुबह 8:30 बजे ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। प्रिंस अपने दोस्तों के साथ उसरी वाटरफॉल पहुंचा। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता अर्जुन प्रसाद वर्मा ने बताया कि दोपहर एक बजे उन्हें प्रिंस के दोस्तों का फोन आया। जिसके बाद हम घटनास्थल पहुंचे।
सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !
सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा समाप्त, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों के समायोजन पर फैसला नहीं; झारखंड सरकार की कार्यशैली पर...












