जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बारामूला के जांबाजपोरा में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। जवानों ने मुस्तैदी से एक आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया। यह एक हफ्ते में दूसरी घटना है, जब सुरक्षाबलों ने आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया है। इससे पहले 18 फरवरी को श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी एक आईईडी मिला था ।
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया है, क्योंकि इसी रास्ते से सेना का एक काफिला गुजरने वाला था। आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम स्क्वायड टीम को बुलाया गया था और ट्रैफिक को रोक दिया गया था।
जमशेदपुर: बिष्टुपुर में लोयोला स्कूल के पास दो कारोबारियों में हिंसक झड़प, कारोबारी अजय भालोटिया पर क्रिकेट बैट से हमला; वीडियो वायरल !
जमशेदपुर: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लोयोला स्कूल के समीप दो कारोबारियों के बीच जारी पुराना...












