चतरा : हंटरगंज थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक महिला की पहचान पूनम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पूनम ने पहली शादी के बाद पति से अलग होकर अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर ली थी।
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पति के साथ विवाद चल रहा था और रंजिश में पहले पति ने पूनम की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट ! रांची:...












