पूर्णिया :बिहार पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत पटराहा पंचायत के बेलदारी डोबियाही मुसहरी टोला, वार्ड संख्या 08 में बीते दिनों भीषण आग लगने से 21 परिवारों के घर, एक मोटरसाइकिल तथा नगद राशि सहित सभी सामान जलकर राख हो गए थे।
आज सांसद पप्पू यादव जी घटना स्थल पर पहुँचे और सभी अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस दौरान सांसद पप्पू यादव जी ने आश्वासन दिया कि सभी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री, साड़ी एवं लुंगी कल उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही उन्होंने बिहार सरकार एवं पूर्णिया के जिलाधिकारी से आग्रह किया कि सभी प्रभावित परिवारों को अविलंब इंदिरा आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए।
इसके अतिरिक्त सांसद पप्पू यादव जी ने बिहार सरकार के राजस्व मंत्री से भी आग्रह किया कि सभी 21 अग्निपीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
रांची के नामकुम में बड़ा फर्जीवाड़ा: मृत व्यक्ति के नाम कर दिया 1.39 एकड़ जमीन का म्यूटेशन, CO दफ्तर पर उठे सवाल !
रांची के नामकुम में अजब-गजब फर्जीवाड़ा: 2024 में हुई मौत, 2025 में 'मुर्दा' के नाम पर CO दफ्तर ने कर...












