जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर रात करीब 11:20 बजे बड़ा धमाका हुआ। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 घायल हैं। इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।दिल्ली ब्लास्ट की जांच हो रही थीः नौगाम इलाके में दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जुड़ी जांच हो रही थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम जब्त किए गए अमोनियम नाइट्रेट की पड़ताल के लिए पहुंची थी। फिलहाल अधिकारी इसे आतंकवादी हमला नहीं, बल्कि एक दुर्घटना बता रहे हैं।
जमशेदपुर: बिष्टुपुर में लोयोला स्कूल के पास दो कारोबारियों में हिंसक झड़प, कारोबारी अजय भालोटिया पर क्रिकेट बैट से हमला; वीडियो वायरल !
जमशेदपुर: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लोयोला स्कूल के समीप दो कारोबारियों के बीच जारी पुराना...












