पटना : बिहार पुलिस ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने धोखाधड़ी और धमकी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 1995 का है, जब पप्पू यादव पर आरोप लगा था कि उन्होंने पटना में एक मकान को धोखाधड़ी से किराए पर लिया और बाद में उस पर कब्जा कर लिया। पप्पू यादव ने इस मामले में कहा है कि उन्हें मारने की साजिश है और वे रात में कहीं नहीं जाएंगे।पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए उनके पटना स्थित आवास पर पहुंची थी, जहां उनके समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें IGIMS अस्पताल ले गई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
रांची के नामकुम में बड़ा फर्जीवाड़ा: मृत व्यक्ति के नाम कर दिया 1.39 एकड़ जमीन का म्यूटेशन, CO दफ्तर पर उठे सवाल !
रांची के नामकुम में अजब-गजब फर्जीवाड़ा: 2024 में हुई मौत, 2025 में 'मुर्दा' के नाम पर CO दफ्तर ने कर...












