Friday, August 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » आक्रोशित महिलाएं बोलीं, ‘सपा की पुरानी बीमारी-आधी आबादी से गद्दारी !’

आक्रोशित महिलाएं बोलीं, ‘सपा की पुरानी बीमारी-आधी आबादी से गद्दारी !’

सपा-कांग्रेस की महिला-विरोधी राजनीति के खिलाफ राजधानी में सीएम योगी के नेतृत्व में उमड़ा जन-सैलाब .

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 months ago
in पॉलिटिक्स, यूपी, लखनऊ
Reading Time: 1 min read
A A
0
आक्रोशित महिलाएं बोलीं, ‘सपा की पुरानी बीमारी-आधी आबादी से गद्दारी !’
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची में कांग्रेस का धरना: चंदा प्रकरण की जांच और MMDR एक्ट के खिलाफ सड़क पर उतरे दिग्गज नेता

आदिवासी एकता महाजुटान रैली: सीएम हेमंत सोरेन को मोरहाबादी मैदान के कार्यक्रम का मिला न्योता

महागामा इंटरमीडिएट कॉलेज में शासी निकाय की बैठक: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिए शैक्षणिक व प्रशासनिक सुधार के निर्देश

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा का प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

लखनऊ : नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में मंगलवार को राजधानी लखनऊ ऐतिहासिक जनाक्रोश का साक्षी बना, जब महिला अधिकार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सड़क पर उतरे। उनके नेतृत्व में हजारों महिलाओं का हुजूम मुख्यमंत्री आवास से सिविल हॉस्पिटल होते हुए विधान भवन तक उमड़ पड़ा। इस जनाक्रोश पदयात्रा में सीएम योगी के साथ पूरा मंत्रिमंडल सड़क पर उतरा दिखाई दिया। यह कोई साधारण पदयात्रा या रैली नहीं थी, यह नारी सम्मान और उसके संवैधानिक अधिकारों पर हुए हमले का सीधा और बेहद तीखा जवाब था।
विधान भवन के सामने महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को विधानसभाओं एवं लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, किंतु कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके सहित इंडी गठबंधन के दलों द्वारा इसे बाधित करने का प्रयास उनके अलोकतांत्रिक और महिला-विरोधी चेहरे को उजागर करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इन दलों को अपनी नकारात्मक छवि सुधारने का अवसर दिया गया था, किंतु इन्होंने उसका दुरुपयोग करते हुए महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी अन्याय के विरोध में देशभर में आधी आबादी सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक ढंग से अपना आक्रोश प्रकट कर रही है। लखनऊ में प्रचंड गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के प्रति व्यापक जनसमर्थन और आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश का एक-एक नागरिक आधी आबादी की इस न्यायोचित मांग के साथ मजबूती से खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों में देश ने व्यापक परिवर्तन देखा है, जिसमें ‘महिला, गरीब, युवा और किसान’ इन चार जातियों को केंद्र में रखकर नीतियों का निर्माण किया गया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप देश ने विकास और आत्मनिर्भरता के नए मानक स्थापित किए हैं। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अनेक योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। स्वच्छ भारत मिशन केवल स्वच्छता का अभियान नहीं, बल्कि नारी गरिमा की रक्षा का सशक्त माध्यम है, वहीं उज्ज्वला योजना केवल ईंधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने का माध्यम है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं केवल लाभ वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि परिवारों को स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर करने का सशक्त आधार बन रही हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, घरौनी वितरण जैसे प्रयासों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी आर्थिक सशक्तीकरण से जोड़ने का कार्य किया है। डबल इंजन की सरकार लगातार कार्य कर रही है, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन के दल हर योजना का विरोध करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने वाला है और यह व्यवस्था वर्ष 2029 तक लागू हो जाए, इसको लेकर प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी ने सभी को आश्वस्त भी किया, इसके बावजूद इन विपक्षी दलों का जो आचरण रहा है, वह नारी गरिमा के प्रतिकूल रहा है। इसी कारण आज देशभर की महिलाएं इन दलों के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा युवा संबंधी अन्य योजनाएं इस दिशा में प्रभावी माध्यम बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने आक्रोश पदयात्रा में बड़ी संख्या में सहभागिता के लिए सभी महिलाओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
तेज धूप भी नहीं रोक सकी संकल्प, हाथों में तख्तियां-होंठों पर प्रतिकार
पूर्वाह्न लगभग 10 बजे मुख्यमंत्री आवास से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा के समय भी चुभने वाली तेज धूप थी, लेकिन महिलाओं का आक्रोश उससे कहीं अधिक धधक रहा था। हाथों में विपक्ष की कुत्सित राजनीति की निंदा करते हुए स्लोगन लिखी हुईं तख्तियां और ‘बहन- बेटियों का अपमान-नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, महिला अधिकारों पर वार-सपा-कांग्रेस जिम्मेदार, कांग्रेस का हाथ-नारी शक्ति के खिलाफ, नारी के सम्मान में-एनडीए मैदान में’ जैसे गूंजते नारों के साथ यह रैली विपक्ष की कायरता और राजनीतिक स्वार्थ को बेनकाब करती हुई आगे बढ़ी। हर कदम पर महिलाओं का हुजूम साफ संदेश दे रहा था- आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों पर कोई समझौता नहीं, कोई चुप्पी नहीं, कोई माफी नहीं। जनाक्रोश पदयात्रा में हजारों महिलाओं की सहभागिता ने साबित किया कि आधी आबादी इस मुद्दे पर खामोश नहीं रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पदयात्रा में केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और सहयोगी दलों के नेता सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों तथा भाजपा की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ अग्रिम पंक्ति में चल रहे थे। राजधानी लखनऊ के लिए यह एक अभूतपूर्व दृश्य था। रैली के दौरान पूरे मार्ग पर अनुशासन और उत्साह का अद्वितीय संगम देखने को मिला। युवा, वृद्ध, छात्राएं और कामकाजी महिलाएं, हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को व्यापक सामाजिक आधार प्रदान किया। जगह-जगह आम जनता ने भी तालियों और नारों के साथ इस पदयात्रा का समर्थन व स्वागत किया। महिलाओं ने सपा और कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी की और विपक्ष की महिला-विरोधी मानसिकता को खुलकर चुनौती दी।

Tags: #The angry women said# 'SP's old problem #is betrayal #of half the population .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

पाकुड़ में DMFT फंड से बनी सड़क में धांधली: बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, 95 लाख की योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

JSSC परीक्षा विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रशांत कुमार को परीक्षा सुधार समिति से हटाने और CBI जांच की मांग

by firstreport desk2
2 days ago
0

"दूध की रखवाली बिल्ली को सौंपना": JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को घेरा, प्रशांत कुमार को हटाने...

झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

आदिवासी-मूलवासी का सवाल उठाने पर ‘दिमागी नक्सल’ कहना झारखंड का अपमान — विनोद कुमार पांडेय

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास...

राकेश सिन्हा का बाबूलाल मरांडी पर तंज: ‘बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सम्राट चौधरी को पत्र लिखें’

राकेश सिन्हा का बाबूलाल मरांडी पर तंज: ‘बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सम्राट चौधरी को पत्र लिखें’

by firstreport desk2
2 days ago
0

बाबूलाल जी अगर पत्र लिखना ही आपकी जिम्मेदारी है, तो बिहार में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सम्राट चौधरी को...

बिहार के छात्रों पर लाठीचार्ज पर मौन क्यों? कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बाबूलाल मरांडी पर बोला हमला

बिहार के छात्रों पर लाठीचार्ज पर मौन क्यों? कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बाबूलाल मरांडी पर बोला हमला

by firstreport desk2
2 days ago
0

छात्र हितों पर भाजपा की नैतिकता राजनीतिक सुविधा के अनुसार बदलती है: लाल किशोर नाथ शाहदेव ! बाबूलाल मरांडी बिहार...

झारखंड BJP ने SIR प्रक्रिया की धांधली पर निर्वाचन विभाग को सौंपा ज्ञापन, संथाल परगना में फर्जी मतदाताओं का आरोप

झारखंड BJP ने SIR प्रक्रिया की धांधली पर निर्वाचन विभाग को सौंपा ज्ञापन, संथाल परगना में फर्जी मतदाताओं का आरोप

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के तहत मतदाता सूची के प्रारूप में सामने आ रही गंभीर विसंगतियों को...

MMDR संशोधन बिल राज्य और राष्ट्र हित में, JMM-कांग्रेस फैला रहे भ्रम: रघुवर दास

MMDR संशोधन बिल राज्य और राष्ट्र हित में, JMM-कांग्रेस फैला रहे भ्रम: रघुवर दास

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए MMDR (खान और खनिज विकास और विनियमन)...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • CUJ Ranchi Protest: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस फीस वृद्धि के खिलाफ गेट पर बैठे छात्र, भूख हड़ताल का ऐलान

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    169 shares
    Share 68 Tweet 42
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    161 shares
    Share 64 Tweet 40
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    185 shares
    Share 74 Tweet 46

अभी अभी

MMDR संशोधन कानून 2026 के खिलाफ दुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं— “वापसी तक संघर्ष जारी”

MMDR संशोधन कानून 2026 के खिलाफ दुमका में कांग्रेस का प्रदर्शन, दीपिका पांडेय सिंह बोलीं— “वापसी तक संघर्ष जारी”

August 27, 2026
CEC Gyanesh Kumar in Chennai: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ELC 2.0 और ECINET, जानें मुख्य बातें

CEC Gyanesh Kumar in Chennai: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ELC 2.0 और ECINET, जानें मुख्य बातें

August 27, 2026
झारखंड के खनिज पर सेस का फैसला हमारा, भाजपा को दर्द क्यों? – झामुमो

झारखंड के खनिज पर सेस का फैसला हमारा, भाजपा को दर्द क्यों? – झामुमो

August 27, 2026
बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की बड़ी पहल | रांची बैठक 2026

बौद्ध समाज की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की बड़ी पहल | रांची बैठक 2026

August 27, 2026
कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

August 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.