Thursday, May 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से बलिया का पारंपरिक उत्पाद बना ग्लोबल ब्रांड !

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से बलिया का पारंपरिक उत्पाद बना ग्लोबल ब्रांड !

ओडीओपी से खुला दुनिया का बाजार : बलिया के सत्तू का लड्डू अब अमेरिका और खाड़ी देशों में बिखेरेगा स्वाद .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 weeks ago
in पॉलिटिक्स, यूपी, लखनऊ
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से बलिया का पारंपरिक उत्पाद बना ग्लोबल ब्रांड !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड राज्यसभा में महागठबंधन मजबूत एक सीट पर कांग्रेस का दावा स्वाभाविक – ऋषीकेश सिंह !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना अब उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का मजबूत माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में बलिया का मशहूर चने का सत्तू अब देश की सीमाएं पार कर यूएसए, चीन, नेपाल और दुबई समेत कई खाड़ी देशों तक अपनी पहचान बना चुका है। अब बलिया के सत्तू से तैयार होने वाले लड्डू को भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए सात सौ से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है।
योगी सरकार की पहल से बलिया का यह पारंपरिक और पौष्टिक उत्पाद आज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अमेजन, फ्लिपकार्ट और जियो मार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के लोग अब यूपी के इस उत्पाद को पसंद कर रहे हैं।
ओडीओपी में शामिल होते ही कई गुना बढ़ा कारोबार
बलिया का सत्तू जब से ओडीओपी योजना में शामिल हुआ है, तब से इसका व्यापार कई गुना बढ़ गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई राज्यों में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है। सत्तू अब केवल गांवों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वाले शहरी लोगों की भी पहली पसंद बनता जा रहा है।
अब विदेशों में भेजे जाएंगे सत्तू के लड्डू
निधि उद्योग की संस्थापक नीति अग्रवाल ने बताया कि बलिया के सत्तू से बनने वाले लड्डू को अमेरिका और खाड़ी देशों में भेजने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बलिया का यह पारंपरिक स्वाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नई पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से बलिया में सत्तू का कारोबार कई गुना बढ़ा है। ओडीओपी में शामिल होने के बाद इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
सात सौ महिलाओं को मिला रोजगार
व्यवस्थापक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि सत्तू उत्पादन और पैकेजिंग के इस बढ़ते कारोबार ने महिलाओं को बड़े स्तर पर रोजगार दिया है। करीब सात सौ से अधिक महिलाएं इस कार्य से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। वहीं, द्वाबा क्षेत्र के किसानों का चना हाथोंहाथ खरीदा जा रहा है, जिससे उन्हें फसल का वाजिब दाम मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि जी आई टैग मिलने के बाद सत्तू को एक अलग पहचान मिलेगी। साथ ही नकली उत्पादों पर रोक लगेगी और देश विदेश में ब्रांडिंग मजबूत होगी। इसके अलावा किसानों को ज्यादा दाम मिल सकेगा और एक्सपोर्ट के मौके और बढ़ जाएंगे।
सीएम योगी के प्रयास से बढ़ रही स्थानीय उत्पादों की पहचान : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक जिला एक उत्पाद योजना का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इससे न सिर्फ स्थानीय उत्पादों को पहचान मिल रही है, बल्कि रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलिया की सांस्कृतिक पहचान अब देशभर में फैल रही है। पीढ़ियों से लोकप्रिय सत्तू अब वैश्विक बाजार में चमकने जा रहा है।
एफपीओ बनाकर लोगों और किसानों को जोड़ा गया : ओजस्वी राज
मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया कि भृगु मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में सत्तू के स्टॉल लगते हैं। यहां लोग सत्तू को बाबा का प्रसाद मानते हैं। ऐसे में सबसे पहले चने के सत्तू को ब्रांड बनाने की योजना तैयार की गई। सबसे पहले आकर्षक बॉक्स तैयार कर होली, दिवाली समेत विशेष अवसरों पर विशिष्ट लोगों और पुलिस कर्मियों को सत्तू भेंट किया गया, जिससे इसकी व्यापक पहचान बनी। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया में प्रोसेसिंग यूनिट शुरू होने के बाद एफपीओ बनाकर लोगों और किसानों को जोड़ा गया। वर्तमान में करीब साढ़े छह हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में चने की खेती की जा रही है और किसानों को उपज का वाजिब दाम भी मिल रहा है।
मंत्रियों और विधायकों तक पहुंचा बलिया का सत्तू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से ओडीओपी उत्पाद को लेकर बहुत ही अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधायकों को बलिया के सत्तू के पैकेट भी भेजे हैं, ताकि प्रदेश के इस पारंपरिक उत्पाद को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल सके।

Tags: #Ballia's traditional #product becomes #a global brand# due to the initiative# of CM Yogi Adityanath .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त घोटाला, दवा बर्बादी और एंबुलेंस...

झारखंड प्रदेश में  वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

झारखंड प्रदेश में वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रॉंची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज...

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित "आदिनिवास ऐप" के शुभारंभ कार्यक्रम में...

NEET नहीं, बल्कि संपूर्ण NTA ही घोटाला  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और NTA के कार्यशैली पर CBI -ED का जाँच हो- अम्बा प्रसाद !

NEET नहीं, बल्कि संपूर्ण NTA ही घोटाला शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और NTA के कार्यशैली पर CBI -ED का जाँच हो- अम्बा प्रसाद !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :- झारखंड के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं NEET पेपर घोटाले का बात करने नहीं आई...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की उच्च स्तरीय...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    44 shares
    Share 18 Tweet 11
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    40 shares
    Share 16 Tweet 10
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    57 shares
    Share 23 Tweet 14
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    54 shares
    Share 22 Tweet 14

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

May 27, 2026
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

May 27, 2026
झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

May 27, 2026
झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

May 27, 2026
सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

May 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.