पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन की घड़ी आ गई है. कोलकाता में जारी बीजेपी विधायक दल की बैठक से बड़ी खबर आ रही है कि शुभेंदु अधिकारी को पार्टी ने अपना नेता चुन लिया है और वे बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे. अमित शाह और मोहन चरण माझी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है. शुभेंदु अधिकारी कल यानी 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
9 मई का दिन बंगाल के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस दिन रवींद्र जयंती मनाई जाती है. इसी शुभ अवसर पर राज्य की पहली बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. भवानीपुर में ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाने की चर्चा है, जिससे राज्य में नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं.
बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने 7 मई को राज्य विधानसभा को भंग कर दिया है. कोलकाता गजट में जारी आधिकारिक अधिसूचना का हवाला देते हुए बताया गया है कि विधानसभा को भंग करने का यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद उठाया गया है.
BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !
कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक न रहे, ज्ञान, तकनीक और नवाचार में भी बने अव्वल: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार...












