रांची ;साहिबगंज की पावन धरा पर आयोजित *26वीं जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप* (29 मार्च से 1 अप्रैल 2026) में *जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली* की मेधावी छात्रा *अश्मि सिंह* ने अपनी खेल-निपुणता और अदम्य जीवटता से सफलता का नया इतिहास रच दिया है।
अश्मि के कुशल नेतृत्व में ‘जैप-1’ (JAP-1) की टीम ने बालिका वर्ग में खिताबी जीत हासिल कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बास्केटबॉल के कोर्ट पर अश्मि का प्रदर्शन किसी सधे हुए कलाकार की साधना जैसा प्रतीत हुआ, जिसके फलस्वरूप उन्हें पूरे टूर्नामेंट का *’सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’* (Best Player of the Tournament) घोषित किया गया।
उनकी इसी असाधारण प्रतिभा को देखते हुए उनका चयन झारखंड अंडर-18 जूनियर बास्केटबॉल टीम में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। इससे पूर्व विद्यालय की टीम को भी कई टूर्नामेंट में गौरवपूर्ण जीत दिला चुकी हैं।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री बी. एन. झा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अश्मि की यह सफलता उसकी एकाग्रता और खेल के प्रति अटूट समर्पण का प्रतिफल है। साहिबगंज में टीम को चैंपियन बनाना और स्वयं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाना यह दर्शाता है कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी चमक बिखेरेंगी। जे.वी.एम. श्यामली को अपनी इस लाडली पर गर्व है।
वहीं, उप प्राचार्या अनुपमा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि मैदान पर अश्मि का अनुशासन और ‘जैप-1’ टीम का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता अद्भुत है। अंडर-18 राज्य टीम में उनका चयन उनकी मेहनत पर मुहर लगाता है। वह न केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, बल्कि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए संकल्प और परिश्रम की एक जीवंत मिसाल भी हैं।
संपूर्ण विद्यालय परिवार इस होनहार और यशस्वी छात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !
ऐतिहासिक सौगात: जामताड़ा में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रयासों से मिली बड़ी सफलता !...












