Sunday, October 11, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया संबोधित !

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया संबोधित !

लोकतंत्र का आधार है मतदाता, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता को जानकार और सतर्क होने की जरूरत है–राज्य निर्वाचन आयुक्त , अलका तिवारी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
9 months ago
in चुनाव, झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस  राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया संबोधित !
6
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

Ranchi News: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस महिला मोर्चा आमने-सामने, झारखंड की सियासत गरमाई !

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !

रांची : राज्य निर्वाचन आयुक्त, झारखंड अलका तिवारी ने राज्य वासियों को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर वर्ष 2011 से इस दिन को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष आज के दिन सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित होने वाले मतदाता दिवस कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाता है। श्रीमती अलका तिवारी रविवार को आर्यभट्ट सभागार रांची में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर संबोधित कर रहीं थी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम “My India My Vote” तथा Tagline, “Indian Citizen at the Heart of Indian Democracy” जारी किया है। लोकतंत्र का आधार है मतदाता, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता को जानकार और सतर्क होने की जरूरत है। निर्वाचन से जुड़े हरेक संस्था अपने मतदाताओं को एक समान अवसर प्रदान करने के लिए हरेक उपाय सुनिश्चित करती है। मतदाता बिना किसी भय, प्रलोभन के तथा जाति, धर्म, भाषा, समुदाय आदि से उपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, उतरोत्तर लोकतंत्र और सशक्त हो सके, भारत निर्वाचन आयोग का यही अभीष्ट है। इस अभीष्ट को प्राप्त करने हेतु आयोग विभिन्न नवाचार एवं तकनीकों का उपयोग कर रहा है।
अलका तिवारी ने कहा कि मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता जागरूकता एक महत्वपूर्ण एवं सतत् प्रक्रिया है। सभी पात्र भारतीय नागरिक, जो मतदाता बनने की अर्हता रखते है, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए चार अर्हता तिथियाँ , 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इन तिथियों में 18 वर्ष पूरी करने वाले योग्य व्यक्तियों का मतदाता सूची में सरलता के साथ नाम जोड़ा जा सकता है। मतदाता सूची में निबंधन की प्रक्रिया हो या किसी भी निर्वाचन के दौरान मतदान करने की प्रक्रिया, हरेक मतदाता चाहे वह महिला, पुरुष, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, पी०वी०टी०जी०, थर्ड जेंडर, हो को उसके अनुरूप वांछित सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्वाचन आयोग सदैव सचेष्ट रहा है। मतदाता जागरूकता हेतु राज्य में 2886 Electoral Literacy Club (ELC) एवं प्रत्येक मतदान केन्द्र पर चुनाव पाठशाला की स्थापना की गई है। मतदाता सूची के अद्यतनीकरण में 966 वोटर अवेयरनेस फोरम अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि 18 वर्ष पूरी कर चुके योग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु चुनाव आयोग के Website पर लॉग इन अथवा संबंधित मतदान केन्द्र के बी०एल०ओ० या वोटर हेल्पलाईन ऐप के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं तथा विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा होने का गर्व महसूस करें।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। हरेक पात्र भारतीय नागरिक, जो अठारह वर्ष की आयू पूरी कर चुके हैं, मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ सकते हैं।
मतदाता को अपने मतदाता सूची या वोटर कार्ड से संबंधित किसी भी जानकारी आसानी से बी०एल०ओ० से मिल सकती है, और बी०एल०ओ० की सूचनाएं सी०ई०ओ० के वेबसाईट पर उपलब्ध है। भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि हरेक मतदाता अपने बी०एल०ओ० से परिचित रहें। इसलिए निर्वाचन आयोग ने Book a Call की सुविधा उपलब्ध कराई है। आप अपने बी०एल०ओ० को आसानी से कॉल कर सकते हैं, जो 48 घंटो के अंदर मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी को उपलब्ध कराने के लिए आपसे सम्पर्क करेंगे।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण का Pre-Revision Period चल रहा है। इस दौरान राज्य के वर्तमान मतदाता सूची में निबंधित 72 प्रतिशत मतदाताओं का मैपिंग का कार्य बी०एल०ओ० एप के माध्यम से पूरा किया जा चुका है।
रवि कुमार ने कहा कि गहन पुनरीक्षण के दौरान बी०एल०ओ० घर-घर जाएंगे और एक स्टीकर चिपकाएंगे। इस स्टीकर पर बी०एल०ओ० का मोबाईल नंबर के साथ-साथ मतदाता का मकान संख्या या मकान का नोशनल नंबर अंकित रहेगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यह वर्ष एक विशेष उपलब्धि का वर्ष है। भारत निर्वाचन आयोग को International Idea (International Institute for Democracy and Electoral Assistance) की अध्यक्षता करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने विगत तीन दिसम्बर 2025 को एक वर्ष के कार्यकाल के लिए विश्व के इस लोकतांत्रिक मंच के अध्यक्ष का प्रभार ग्रहण किया है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड के पाकुड़ जिले को Best Election District Award के लिए चयनित किया गया है। यह हम सबों के लिए गौरव का विषय है।
के रवि कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक समग्र एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण के लिए अपनी सहभागिता अवश्य निभाएं।
इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्र को दिए गए संदेश को दिखाया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा समापन भाषण एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार द्वारा मतदाता शपथ का पाठ कराया गया .
इस अवसर पर वरिष्ठ मतदाता के रूप में समदुलारी देवी, गीता मित्रा, एनीमुल्लाह , युवा मतदाता के रूप में अर्चित कुमार गोयल, सौरभ कुमार, अनुष्का गुप्ता, नेहा कुमारी करण कुमार साहू, ट्रान्सजेन्डर मतदाता के रूप में, नगमा रानी, गुड्डू सिंह को सम्मानित किए गए।
इस अवसर पर 2025 वर्ष में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चन्दन कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, हेमन्त सती, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त, साहेबगंज, सुबोध कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव, रंथु महतो, उप निर्वाचन पदाधिकारी, गिरिडीह, सुशील कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी, गढ़वा, सुनील चन्द्रा, निर्वाची पदाधिकारी, 45-घाटशिला (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, रवि कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 15-देवघर (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, सुनील कुमार सिंह, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्यालय, चन्दन कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, झारखण्ड, आशुतोष रंजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, झारखण्ड को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची विवेक कुमार सुमन, पी डब्लू डी आइकॉन झारखंड गोपिका आनन्द, एनएसएस के कैडेट, पार्टलतिभागियों के परिवारजन युवा, वर्षिष्ठ, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर मतदाता उपस्थित थे।

Tags: #State Election Commissioner# addressed# the 16th National Voters'#Day state level #programme.
Share2Tweet2SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया...

BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

BBMKU 3rd Convocation: कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक सीमित न रहे, ज्ञान व नवाचार में बने अव्वल – राज्यपाल संतोष गंगवार !

by firstreport desk2
3 days ago
0

कोयलांचल की पहचान केवल खनन तक न रहे, ज्ञान, तकनीक और नवाचार में भी बने अव्वल: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार...

रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !

रूपी सोरेन का निधन: पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार, सीएम हेमंत सोरेन ने नम आंखों से दी मुखाग्नि !

by firstreport desk2
3 days ago
0

अंतिम विदाई... जोहार: पैतृक गाँव नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि...

GST Council Meeting: झारखंड ने कोयले पर GST हटाने की उठाई मांग, हेमंत सरकार ने मांगा ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया !

GST Council Meeting: झारखंड ने कोयले पर GST हटाने की उठाई मांग, हेमंत सरकार ने मांगा ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया !

by firstreport desk2
3 days ago
0

GST Council की बैठक में झारखंड का बड़ा दांव: "कोयले पर हटे GST, लागू हो राज्य VAT"; ₹1.36 लाख करोड़...

झारखण्ड SIR-2026: 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान !

झारखण्ड SIR-2026: 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क, 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच अभियान !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखण्ड वोटर लिस्ट सुधार (SIR-2026): 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क, 12-16 अक्टूबर तक विशेष आउटरीच...

झारखंड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की संशोधित समय-सारणी जारी, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन !

झारखंड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की संशोधित समय-सारणी जारी, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव के. रवि कुमार ने सभी उपायुक्तों को दिए निर्देश !...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल: NHM और पिरामल फाउंडेशन के बीच 3 साल का गैर-वित्तीय MoU साइन !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    240 shares
    Share 96 Tweet 60
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    247 shares
    Share 99 Tweet 62
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    225 shares
    Share 90 Tweet 56

अभी अभी

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

October 11, 2026
राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

October 11, 2026
Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

October 10, 2026
गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

October 10, 2026
सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

October 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.