रांची :वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार आज को पुलिस अधीक्षक यातायात, द्वारा आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने हेतु एक जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत लोगों को हेलमेट लगाकर चलने,सीट बेल्ट लगा कर चलने, ट्रिपल राइडिंग नहीं करने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, तेजी और लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने इत्यादि बातों के बारे में जागरूक किया गया और यातायात नियमों का पालन नहीं करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया l इस अभियान के तहत बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक होते हुए फिरायालाल चौक तक मोटरसाइकिल रैली निकला गया और नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया l इस अवसर पर रांची नगर क्षेत्र के कई पुलिस उपाधीक्षक,पुलिस उपाधीक्षक यातायात, स्थानीय थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे l
रांची जगन्नाथपुर रथयात्रा 2026: नेत्रदान के बाद प्रभु के खुले कपाट, आज मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान | Ranchi Jagannath Rath Yatra 2026
नेत्रदान के बाद श्रद्धालुओं को हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, आज मौसीबाड़ी के लिए निकलेगी भव्य रथयात्रा ! रांची: 15...












