Wednesday, July 15, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » भाजपा द्वारा पानी-बिजली के ज्वलंत मुद्दे पर 6-12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान

भाजपा द्वारा पानी-बिजली के ज्वलंत मुद्दे पर 6-12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान

नल जल योजना झारखंड में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी, बूंद बूंद पानी को तरस रही जनता .

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
भाजपा द्वारा पानी-बिजली के ज्वलंत मुद्दे पर 6-12 मई तक जिलावार प्रदर्शन का ऐलान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

हिमांशु सिंह हत्याकांड: बाबूलाल मरांडी और भाजपा शिष्टमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

भारत टेक्स 2026: झारखंड के 6 GI टैग उत्पादों की वैश्विक धूम

69 वें CPA सम्मेलन में हिस्सा लेगा झारखण्ड का प्रतिनिधिमंडल

झारखंड में परिवहन व्यवस्था ठप: सितंबर 2024 से बंद हैं वाहनों के रोड परमिट, ईएमआई के बोझ तले दबे वाहन मालिक

रांची :बीते 17 अप्रैल को बिजली के मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन करने के बाद झारखंड भाजपा ने एक बार फिर पानी की घोर किल्लत एवं बिजली कटौती को लेकर जोरदार आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 6 से लेकर 12 मई तक यानि 6 दिनों तक भाजपा द्वारा इस गंभीर मुद्दे पर विभिन्न जिलों में जोरदार प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
प्रेस वार्ता के दौरान साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पानी बिजली संकट से त्राहिमाम कर रही झारखंड की जनता के बीच व्याप्त भारी आक्रोश को आंदोलन के माध्यम से स्वर देने का निर्णय लिया है। इसी निमित्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 मई से लेकर 12 मई तक यानि 6 दिनों तक जिलावार जन प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। आंदोलन की तैयार रूपरेखा के अनुसार 6 मई को गढ़वा, पलामू एवं लातेहार, 7 मई को चाईबासा, जमशेदपुर एवं सरायकेला-खरसावां, 8 मई को हजारीबाग, चतरा, कोडरमा एवं रामगढ़, 9 मई को दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर एवं जामताड़ा, 11 मई को गिरिडीह, धनबाद एवं बोकारो और 12 मई को रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला एवं खूंटी में भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सिर पर घड़ा, डेकची सहित पानी ढोने वाले अन्य बर्तन को लेकर प्रदर्शन करेंगे। हमारी पार्टी आँखें मूंदकर नहीं बैठ सकती है। हमारे एक एक कार्यकर्ता इस जनविरोधी सरकार को कुंभकर्णी निद्रा से जगाने का काम करेंगे।
साहू ने कहा कि पूरा झारखंड पेयजल की घोर किल्लत से त्राहिमाम कर रहा है। प्रदेश भर में लगभग 80000 चापानल खराब पड़े हैं। 72 घंटे में खराब पड़े चापानल को बनाने का सरकारी दावा फिसड्डी साबित हुआ है। सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर भी किसी काम का नहीं है। राज्य भर में लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जनता की यह पीड़ा राज्य सरकार को महसूस नहीं होती है। काफी दुख का विषय है कि सरकार की रुचि जनसमस्याओं को दूर करने की बजाय पूरी कैबिनेट के साथ दूसरे प्रदेशों में चुनावी दौरा कर पिकनिक मनाने में अधिक है। लगता है, सीएम का फोकस पॉइंट झारखंड की बजाय पड़ोसी राज्य हो गया है। हेमंत सरकार को भले ही आम लोगों की यह पीड़ा महसूस नहीं होती परन्तु भाजपा का एक एक कार्यकर्ता आम लोगों की इस पीड़ा को महसूस कर रहा है।
साहू ने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर को स्वच्छ जल मिले, इसके लिए नल जल योजना के रूप में महत्वाकांक्षी योजना चलाई, इसमें सफलता भी मिली। लेकिन दुखद बात यह है कि 12764 करोड़ रुपए झारखंड में खर्च होने के बावजूद यहां पर यह योजना धरातल पर प्रभावी नहीं दिख रही है। अधिकांश जगहों पर जलापूर्ति कागजों तक ही सीमित है, नल सूखे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि वे केवल सुनी सुनाई बातों को नहीं कह रहे हैं बल्कि इस योजना का भुक्तभोगी वे खुद हैं और उदाहरण के तौर पर उनका गांव है, जहां नल तो लगा है, पाइप भी बिछाया गया है लेकिन पानी का एक बूंद आज तक नहीं मिल पाया है। हेमंत सरकार ने इस योजना में भ्रष्टाचार करने का काम किया है। आज भी राज्य में 45% परिवार इस योजना से वंचित हैं। इस योजना की झारखंड में स्थिति यह है कि यह योजना राष्ट्रीय औसत से लगभग 25% पीछे है। देशभर में नीचे से यह दूसरे स्थान पर है।
साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2019 से 2025 के बीच झारखंड को 12982 करोड रुपए आवंटित किए। जिसमें से 6010 करोड़ यानी 46.30% ही राज्य सरकार खर्च कर पाई। 7000 से अधिक की राशि पड़ी हुई है। राज्य सरकार दोषारोपण करती है कि केंद्र सरकार भेदभाव करती है, गैर बीजेपी शासित प्रदेश को मदद नहीं करती। इससे प्रमाणित होता है कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीतिक है। दरअसल केंद्र के पैसे को झारखंड सरकार खर्च ही नहीं कर पाती। आज अगर नल जल योजना को सही से जमीन पर उतारा जाता तो लोगों को पानी की इतनी भयावह स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। माताएं बहने कई किलोमीटर से माथे पर बर्तन लेकर चुआ तालाब से पानी लाने को विवश हैं। राज्य सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें करती है, प्रलोभन देना, ठगना ही इस सरकार का एकमात्र काम रह गया है।
साहू ने कहा कि पानी की किल्लत और बिजली कटौती के विरोध में भाजपा का यह आंदोलन राज्य सरकार की नींद हराम कर देगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पानी बिजली के मुद्दे पर सरकार गंभीरता दिखाएं। लोगों को पानी की कमी नहीं हो। खराब पड़े चापानलों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। अब तो केंद्र ने भी पंचायत को पैसा दे दिया है, उसका इन कार्यों में सदुपयोग हो। प्रदेश अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सरकार कितनी गंभीर होगी, सरकार ही जाने। लेकिन इतना तय है कि जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार की तरफ से अखबारों में खंडन जरूर किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार को सुझाव दिया कि सरकार अपनी ऊर्जा इन सब चीजों की बजाय जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में लगावे तो ज्यादा बेहतर होगा।
इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

Tags: #BJP announces# district-wise# protests #from May 6-12# on the burning# issue# of water #and electricity .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: BLO और सुपरवाइजरों को मिलेगा ₹6,000 का अतिरिक्त मानदेय

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: BLO और सुपरवाइजरों को मिलेगा ₹6,000 का अतिरिक्त मानदेय

by firstreport desk2
23 hours ago
0

चुनाव आयोग की बड़ी सौगात: BLO और सुपरवाइजरों को मिलेगा ₹6,000 का एक्स्ट्रा मानदेय, ECI ने जारी किया आदेश !...

झारखंड मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण: BLO-BLA 2 की बैठक में ASD सूची पर मंथन, 22 जुलाई को होगा अंतिम निर्णय

झारखंड मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण: BLO-BLA 2 की बैठक में ASD सूची पर मंथन, 22 जुलाई को होगा अंतिम निर्णय

by firstreport desk2
23 hours ago
0

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण: BLO-BLA 2 की बैठक में ASD सूची पर मंथन, 22 जुलाई को होगा अंतिम निर्णय !...

झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मन्नान मलिक का निधन, विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मन्नान मलिक का निधन, विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मलिक का निधन, विधानसभा परिसर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि !...

झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मलिक का निधन, धनबाद में कल राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मलिक का निधन, धनबाद में कल राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड की राजनीति में शोक की लहर: पूर्व मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता मन्नान मलिक का निधन, कल धनबाद...

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन: CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन: CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

by firstreport desk2
1 day ago
0

नम आंखों से विदाई: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा में CM हेमंत सोरेन और विधायकों...

टेरर फंडिंग पर ED की बड़ी कार्रवाई: रांची में 3.87 करोड़ की 11 संपत्तियां जब्त

टेरर फंडिंग पर ED की बड़ी कार्रवाई: रांची में 3.87 करोड़ की 11 संपत्तियां जब्त

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रांची जोनल कार्यालय ने टेरर फंडिंग (आतंकी वित्तपोषण) के एक बड़े सिंडिकेट पर कड़ा प्रहार...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रांची महिला महाविद्यालय का 76वाँ स्थापना दिवस: सांसद महुआ माजी और विशेषज्ञों ने ‘शिक्षा से नेतृत्व तक’ पर की सार्थक चर्चा

    रांची महिला महाविद्यालय का 76वाँ स्थापना दिवस: सांसद महुआ माजी और विशेषज्ञों ने ‘शिक्षा से नेतृत्व तक’ पर की सार्थक चर्चा

    79 shares
    Share 32 Tweet 20
  • झारखंड ऊर्जा विकास निगम में कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, हादसे बढ़े: अजय राय

    15 shares
    Share 6 Tweet 4
  • पलामू में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: मां ने दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, दोनों की मौत; खुद को बचाया गया

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    127 shares
    Share 51 Tweet 32
  • रांची अशोक नगर चोरी कांड: 80 लाख की जगुआर से आए थे चोर, फर्जी आधार कार्ड से होटल में रुके

    11 shares
    Share 4 Tweet 3

अभी अभी

जाली दस्तावेज मामले में कार्रवाई को राजनीतिक रंग देना बंद करे भाजपा: ऋषीकेश सिंह !

जाली दस्तावेज मामले में कार्रवाई को राजनीतिक रंग देना बंद करे भाजपा: ऋषीकेश सिंह !

July 15, 2026
चतरा में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू- कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करे सरकार, वर्ना होगा राज्यव्यापी जनआंदोलन

चतरा में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू- कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करे सरकार, वर्ना होगा राज्यव्यापी जनआंदोलन

July 15, 2026
झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर 14 जुलाई को ‘चुनाव पाठशाला’ और BLO-BLA 2 की बैठक, जानें मुख्य बातें

झारखंड मतदाता सूची: 19 जुलाई तक जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म

July 15, 2026
CM Hemant Soren: झारखंड में सड़कों के काम में देरी पर भड़के सीएम हेमंत सोरेन, अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम

CM Hemant Soren: झारखंड में सड़कों के काम में देरी पर भड़के सीएम हेमंत सोरेन, अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम

July 15, 2026
हिमांशु सिंह हत्याकांड: बाबूलाल मरांडी और भाजपा शिष्टमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

हिमांशु सिंह हत्याकांड: बाबूलाल मरांडी और भाजपा शिष्टमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

July 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.