धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह,उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने स्वतंत्रता संग्राम एवं झारखंड के जल, जंगल, जमीन और राज्य की खनिज संपदा की रक्षा के लिए जो कार्य किए वे हमारे लिए सदैव प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्गों पर चल कर हम सभी उनके सपनों के झारखंड का निर्माण कर सकते है।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं उनके द्वारा किए गए संघर्षों एवं कार्यों को याद किया।
जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”
📰 ब्रेकिंग: जंतर-मंतर लाठीचार्ज और छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा– "स्थिति गंभीर, लेकिन धैर्य से...













