Friday, September 25, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » डाक विभाग द्वारा स्पेशल कवर (customize stamp ticket) लॉन्च !

डाक विभाग द्वारा स्पेशल कवर (customize stamp ticket) लॉन्च !

नेशनल पीआर कॉनक्लेव–2025” का सफल समापन - संवाद, सहभागिता और नई सोच से सजा दूसरा दिन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
12 months ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
डाक विभाग द्वारा स्पेशल कवर (customize stamp ticket) लॉन्च !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड भाजपा में बड़ा बदलाव: पवन साय बने प्रदेश संगठन महामंत्री, सौदान सिंह को मिला 4 राज्यों का प्रभार

मदरसा हॉस्टल और कब्रिस्तान घेराबंदी पर झारखंड में सियासत गर्म, बीजेपी ने हाफिजुल हसन के दावों पर उठाया सवाल

जमशेदपुर: गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख कैश और सोने की बड़ी डकैती, कर्मचारियों को बंधक बना पैदल भागे अपराधी

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

रांची :सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा आयोजित “नेशनल पीआर कॉनक्लेव–2025” का आज सफलता पूर्वक समापन हुआ। आज दूसरे दिन सीसीएल मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर, रांची में संवाद, नवाचार और प्रेरणा से भरे कई सत्रों का आयोजन हुआ। “Redefining PR :: From Information to Engagement in the Era of Digitilization” अर्थात “जनसंपर्क का पुनर्परिभाषण : सूचना से सहभागिता तक, डिजिटल युग के संदर्भ में” विषय पर आधारित इस दो दिवसीय आयोजन में जनसंपर्क जगत के दिग्गजों, मीडिया विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने मिलकर संवाद, अनुभव और नवाचार का एक जीवंत मंच तैयार किया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत “Role of Radio: Information to Engagement especially in Rural Areas” विषय से हुई। रेडियो ऑरेंज, नागपुर की सीईओ सुश्री इनू मजूमदार ने प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि रेडियो केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि यह भावनाओं का सेतु है जो ग्रामीण भारत को एक सूत्र में जोड़ता है। उन्होंने कहा कि साउंड की शक्ति संवाद को जीवंत बनाती है और जनजागरूकता अभियानों में रेडियो आज भी सबसे प्रभावी माध्यम है।
इसके बाद “New Age of PR in the Changing Digital World” विषय पर डॉ. समीर कपूर, डायरेक्टर, ऐड फैक्टर्स, दिल्ली ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज पीआर 2.0 का युग है, जहाँ डिजिटल मीडिया, यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर्स जनसंपर्क की दिशा तय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज हर क्लिक, हर व्यू, और हर पोस्ट कंपनी की छवि गढ़ने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में एंगेजमेंट की भूमिका काफी अधिक मायने रखता है और यह तभी संभव है जब संवाद रणनीतिक और भावनात्मक हो।
इसके उपरांत “Relevance of Customized Stamp for Coal Industry in Golden Jubilee Year” विषय पर  आलोक कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष, सीसी एवं पीआर, सीसीएल ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर कोल इंडिया के 50 वर्ष पूरे होने पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, सीसीएल, निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त), पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक, पोस्टल सर्विस, झारखंड, आर. वी.चौधरी, ने डाक विभाग द्वारा स्पेशल कवर (customize stamp ticket) एवं सॉवेनियर “नवचेतना” का भव्य लोकार्पण किया।
यह विशेष डाक टिकट कोल इंडिया और सीसीएल के उन ‘कोल वारियर्स’ को समर्पित है, जिन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त आधार दिया है। यह स्टांप केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि मेहनत, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण में लगे प्रत्येक कर्मी के गौरव का प्रतिबिंब है, जो कंपनी की नई परिभाषा और प्रेरणादायक पहचान को दर्शाता है।
मुख्य अतिथि सीएमडी सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह, ने अपने संबोधन में कहा कि “डाक टिकट सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि भावनाओं का वाहक है — यह दिलों को जोड़ने वाला प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी पत्र और डाक की आत्मा जीवित है – यह संवाद की सबसे ईमानदार विधा है।
हर्षनाथ मिश्र, निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल ने अपने संबोधन में कहा कि पब्लिक रिलेशन किसी भी संस्थान की रीढ़ है, जो जनता और संगठन के बीच सेतु का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सीसीएल अपनी ऊर्जा, सुरक्षा, CSR और सामाजिक पहलों के माध्यम से जनता से सीधे जुड़ाव बनाकर रखती है और यह जुड़ाव ही वास्तविक जनसंपर्क है।
दिन के दूसरे सत्र में “Career in PR & Communication: Challenges & Opportunities in the Era of Digitalization” विषय पर डॉ. विकास पाथे, सहायक प्रोफेसर, IIM रांची ने कहा कि प्रभावी संवाद के लिए टारगेट ऑडियंस की समझ अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से कहा कि सीखने और अध्ययन की प्रक्रिया जनसंपर्क के हर स्तर पर निरंतर चलती रहनी चाहिए।
अगले सत्र “Positive Media Mastery: Craft your Brand Story” में श्री संजीव शेखर, कॉर्पोरेट अफेयर्स, अदाणी पावर लिमिटेड ने कहा कि पॉजिटिव मीडिया मैसेजिंग कंपनी की ब्रांड वैल्यू का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि “लोग आपकी उपस्थिति में नहीं, आपकी अनुपस्थिति में क्या कहते हैं, वही आपकी सच्ची छवि है।
कार्यक्रम के समापन सत्र “Interactive Session with the Budding PR Professionals” में छात्रों ने सीधे एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ से संवाद किया। इस सत्र में युवा प्रतिभाओं ने जनसंपर्क, मीडिया और क्रिएटिविटी से जुड़े विविध प्रश्न पूछे, जिनका एड गुरु ने सहजता और अनुभवजन्य दृष्टिकोण से उत्तर दिया।
समापन अवसर पर विभागाध्यक्ष, सीसी एवं पीआर, आलोक कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि “यह कॉनक्लेव विचारों का संगम और जनसंपर्क के भविष्य की नई दिशा तय करने वाला मंच सिद्ध हुआ है।
“नेशनल पीआर कॉनक्लेव-2025” ने यह सिद्ध किया कि जनसंपर्क अब केवल सूचना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सहभागिता, सहानुभूति और सतत संवाद की सशक्त प्रक्रिया बन चुका है जो संगठनों को समाज से जोड़ता है और विश्वास की नई परिभाषा गढ़ता है।

Tags: #Special cover #(customize stamp ticket) #launched #by the Postal Department .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बदलते सिमडेगा की मिसाल: ‘केबीसी’ के मंच तक गूंजी झारखंड की बेटी रेशमा लकड़ा की आवाज

बदलते सिमडेगा की मिसाल: ‘केबीसी’ के मंच तक गूंजी झारखंड की बेटी रेशमा लकड़ा की आवाज

by firstreport desk2
23 hours ago
0

बदलते सिमडेगा की कहानी… माटी एक, उड़ान अनेक, केबीसी के मंच तक गूंजा जिला का नाम ! रांची/सिमडेगा: झारखंड के...

झारखंड BJP को मिले नए प्रभारी गजेंद्र पटेल, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी | BJP New Appointments

झारखंड BJP को मिले नए प्रभारी गजेंद्र पटेल, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी | BJP New Appointments

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड BJP को मिले नए प्रभारी: सांसद गजेंद्र पटेल को मिली कमान; प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी में...

पलामू के कोयल नदी में बड़ा हादसा: करमा पूजा विसर्जन के दौरान डूबने से 5 बच्चों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

पलामू के कोयल नदी में बड़ा हादसा: करमा पूजा विसर्जन के दौरान डूबने से 5 बच्चों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

by firstreport desk2
2 days ago
0

पलामू के कोयल नदी में बड़ा हादसा: करमा विसर्जन के दौरान डूबने से 5 बच्चों की मौत, CM हेमंत सोरेन...

झारखण्ड SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार का अंतिम मौका, 30 सितंबर तक भरें फॉर्म

झारखण्ड SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार का अंतिम मौका, 30 सितंबर तक भरें फॉर्म

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखण्ड SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार के लिए बचे केवल 7 दिन, 30 सितम्बर अंतिम तिथि...

झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा: दीपिका पांडेय सिंह | गोड्डा कांग्रेस बैठक

झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा: दीपिका पांडेय सिंह | गोड्डा कांग्रेस बैठक

by firstreport desk2
3 days ago
0

केंद्र सरकार की साजिशों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी कांग्रेस: दीपिका पांडेय सिंह ! गोड्डा। केंद्र सरकार द्वारा लागू की...

डॉ. प्रदीप वर्मा, झारखंड वुशू प्रतियोगिता 2026, अस्मिता वुमन लीग, वुशू नेशनल चैंपियनशिप

डॉ. प्रदीप वर्मा, झारखंड वुशू प्रतियोगिता 2026, अस्मिता वुमन लीग, वुशू नेशनल चैंपियनशिप

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड वुशू एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न; राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी, डॉ. प्रदीप वर्मा का हुआ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

    JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • रांची दुर्गा पूजा 2026: चंद्रशेखर आजाद समिति ने लॉन्च की वेबसाइट, 80 लाख में बनेगा द्वारका मंदिर पंडाल

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    10 shares
    Share 4 Tweet 3

अभी अभी

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

September 24, 2026
रांची में नेत्र विशेषज्ञों का राष्ट्रीय महासंगम: AIOS की 5वीं मिडटर्म कॉन्फ्रेंस 25 सितंबर से | First Report

रांची में नेत्र विशेषज्ञों का राष्ट्रीय महासंगम: AIOS की 5वीं मिडटर्म कॉन्फ्रेंस 25 सितंबर से | First Report

September 24, 2026
जल जीवन मिशन: 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘जल अर्पण दिवस’, संताल परगना में पेयजल योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा

जल जीवन मिशन: 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘जल अर्पण दिवस’, संताल परगना में पेयजल योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा

September 24, 2026
‘1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’: CEC पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मुकेश सहनी

‘1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’: CEC पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मुकेश सहनी

September 24, 2026
झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें, फैकल्टी-स्टाफ का होगा पुनर्गठन

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें, फैकल्टी-स्टाफ का होगा पुनर्गठन

September 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.