Monday, September 21, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » गांव में तैयार पलाश ब्रांड के उत्पाद ने अब शहर के मॉल में ली इंट्री !

गांव में तैयार पलाश ब्रांड के उत्पाद ने अब शहर के मॉल में ली इंट्री !

शुद्धता और पौष्टिकता की गारंटी के साथ दीदियों के उत्पाद का खुले बाजार में बज रहा डंका .

firstreport desk2 by firstreport desk2
6 months ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
गांव में तैयार पलाश ब्रांड के उत्पाद ने अब शहर के मॉल में ली इंट्री  !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड: दिल में छेद से पीड़ित 25 बच्चे इलाज के लिए कोच्चि रवाना, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिखाई हरी झंडी

JSSC-CGL विवाद: बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, CBI जांच और बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

JSSC CGL Scam: CID के दो हलफनामों में अंतर पर भड़की बीजेपी, प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार से पूछे तीखे सवाल

हजारीबाग खासमहल जमीन मामला: 50 डिसमिल जमीन पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद

रांची :झारखंड में दीदियों की मेहनत का कमाल अब बाजार को अपनी ओर लुभाने लगा है . गांव में दीदियों के द्वारा तैयार पलाश ब्रांड के उत्पाद ने लंबी छलांग लगाई है . शुद्धता और पौष्टिकता से भरपूर ये उत्पाद अब पलाश मार्ट तक ही सीमित नहीं , बल्कि शहर के बड़े मॉल एवं सुपरमार्केट में ये आसानी से उपलब्ध होंगे . राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के मार्ग दर्शन में JSLPS ने रांची में पायलट परियोजना के तहत इसका शुभारंभ कर दिया है . रांची के सेल सिटी इलाके में पलाश ब्रांड के उत्पाद ने बाजार में धमाकेदार इंट्री ली है . पहले चरण में पलाश ब्रांड के 15 उत्पादों ने मॉल एवं सुपरमार्केट में अपनी जगह बनाई है . बहुत कम समय में ही ये उत्पाद ग्राहकों की पहली पसंद बनते जा रहे है . राज्य में पलाश के साथ जुड़कर करीब 2 लाख 6 हजार से ज्यादा महिलाएं उद्यमिता की दौड़ में शामिल है . JSLPS का उद्देश्य गांव की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के साथ – साथ सामाजिक बदलाव में अगुआ की भूमिका सुनिश्चित करना है .
पलाश ब्रांड के 15 उत्पाद शहर के मॉल एवं सुपरमार्केट में उपलब्ध .
JSLPS की पहल पर पलाश ब्रांड के 15 उत्पाद को पहले चरण में मॉल एवं सुपरमार्केट में बिक्री के लिए शामिल किया गया है . इन उत्पादों में रागी आटा , मल्टीग्रेन आटा ,
प्लेन आटा , रागी कुकीज़ , मक्का निमकी , रागी लड्डू , बाजरा आटा , जामुन बीज पाउडर , फॉरेस्ट हनी , तिल लड्डू , सन्धना अचार , कटहल अचार , ओल अचार , लहसुन अचार , हरी मिर्च अचार शामिल है . समय के साथ उत्पादों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी . इन उत्पादों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें गांव के स्वाद का खास ख्याल रखा गया है . मतलब किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है . शुद्धता और पौष्टिकता के डबल डोज के तौर पर गांव की दीदियों के द्वारा तैयार उत्पाद को लोग हाथों हाथ खरीद रहे है .
उत्पाद को मॉल तक पहुंचाने के लिए मजबूत सप्लाई चेन सिस्टम .
बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच पलाश ब्रांड की पहचान को स्थापित करना आसान नहीं है . इस सोच को ध्यान में रखते हुए गांव के उत्पाद को शहर तक पहुंचाने के लिए JSLPS ने मजबूत सप्लाई चेन तैयार किया है .
पहले गाँवों में दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पाद को पलाश मार्ट तक पहुंचाया जाता है . फिर वहाँ से शहर के मॉल एवं सुपरमार्केट तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है . इस पूरी प्रक्रिया में रिटेल आउटलेट्स और उत्पादकों के बीच औपचारिक समझौते (एमओयू) भी किए गए हैं, जिससे उत्पाद की आपूर्ति और भुगतान दोनों सुनिश्चित हो सके . वैसे तो राज्य के लगभग सभी जिलों में पलाश ब्रांड के उत्पाद को महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैयार किया जा रहा है , लेकिन रांची , गोड्डा , खूंटी , गुमला , सिमडेगा , चाईबासा , जमशेदपुर , गिरिडीह और बोकारो जैसे जिलों की भूमिका महत्वपूर्ण है . गांव की दीदी स्थानीय संसाधन और पारंपरिक कौशल का उपयोग कर विभिन्न खाद्य उत्पादों को तैयार करने के साथ बेहतर पैकेजिंग भी कर रहीं है .
देश के स्थापित सुपरमार्केट के साथ जुड़ने की योजना ….
पलाश ब्रांड के उत्पाद को झारखंड के बड़े मॉल एवं सुपरमार्केट तक पहुंचाने को लेकर JSLPS ने वृहद कार्य योजना तैयार किया है . सप्लाई चेन की मजबूती और उत्पादों के स्टॉक की बेहतर व्यवस्था के बाद पलाश ब्रांड के उत्पाद ग्राहकों के लिए पहले के मुकाबले और आसानी से उपलब्ध होंगे . JSLPS और ” अपना मार्ट ” के बीच सकारात्मक चर्चा हुई है . अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो राज्य के सभी ” अपना मार्ट ” में पलाश ब्रांड के उत्पाद मौजूद होंगे . इतना ही नहीं कुछ और ऐसे ही स्थापित सुपरमार्केट के साथ जुड़कर पलाश ब्रांड का बाजार में डंका बजाने की योजना है . इसी कड़ी में पलाश मार्ट की दीदी और उर्वी स्टोर के बीच औपचारिक रूप से एमओयू करने में JSLPS ने सफलता हासिल की है .
झारखंडी स्वाद मतलब पलाश के उत्पाद – दीपिका पांडेय सिंह
गांव से बाजार तक का ये सफर इतना आसान नहीं था , लेकिन कहते है ना कि जब महिला कुछ करने का ठान लेती है तो कुछ भी नामुमकिन नहीं रह जाता है . JSLPS से जुड़ी लाखों दीदियों का सपना आज उड़ान भरने को तैयार है . एक सपना जो उनके रोजगार के साथ , उनके स्वतंत्र पहचान से जुड़ा है . अब छोटे – छोटे समूह में चावल – दाल – पापड़ से लेकर अचार तक से दो पैसे का रोजगार करने वाली झारखंड की दीदियों के सामने खुला बाजार है . झारखंड के स्वाद को JSLPS ने पलाश ब्रांड के तौर पर एक पहचान दिलाने में सफलता पाई है . आज लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए शुद्धता और पौष्टिकता से समझौता करने को तैयार नहीं है . पलाश ब्रांड का हर एक उत्पाद ग्राहकों की उम्मीद और भरोसे पर शत प्रतिशत खरा उतरेगा .

Tags: #Palash brand# products# manufactured #in the village# have now entered #the city malls .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: के. राजू 25 सितंबर को पहुंचेंगे रांची, MMDR एक्ट और चंदा चोरी के खिलाफ महाधरना

झारखंड कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: के. राजू 25 सितंबर को पहुंचेंगे रांची, MMDR एक्ट और चंदा चोरी के खिलाफ महाधरना

by firstreport desk2
9 hours ago
0

MMDR एक्ट और चंदा चोरी के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का हल्लाबोल, 25 को रांची पहुंचेंगे पार्टी प्रभारी के. राजू रांची।...

रांची दुर्गा पूजा 2026: चंद्रशेखर आजाद समिति ने लॉन्च की वेबसाइट, 80 लाख में बनेगा द्वारका मंदिर पंडाल

रांची दुर्गा पूजा 2026: चंद्रशेखर आजाद समिति ने लॉन्च की वेबसाइट, 80 लाख में बनेगा द्वारका मंदिर पंडाल

by firstreport desk2
13 hours ago
0

रांची दुर्गा पूजा 2026: चंद्रशेखर आजाद समिति ने लॉन्च की वेबसाइट, 80 लाख में आकार लेगी भव्य द्वारका नगरी !...

झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

by firstreport desk2
1 day ago
0

dynamic ACP और 1,422 रिक्त पदों पर बहाली की मांग: 5 अक्टूबर तक फैसला न होने पर 22 से डॉक्टरों...

BJP vs Congress in Jharkhand: ‘भाजपा को हर मुसलमान में घुसपैठिया दिखता है’ – कांग्रेस का करारा हमला

झारखंड कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी, 3 दिनों में मांगा जवाब

by firstreport desk2
1 day ago
0

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि: झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 3 दिनों में माँगा...

वाराणसी में UP ATS का बड़ा एक्शन: 30 लाख का इनामी TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर

वाराणसी में UP ATS का बड़ा एक्शन: 30 लाख का इनामी TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर

by firstreport desk2
1 day ago
0

वाराणसी में UP ATS का बड़ा एक्शन: 30 लाख का इनामी TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर ! वाराणसी...

रांची: कांटाटोली चौक पर कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर जानलेवा हमला, मिसफायर से बची जान

रांची: कांटाटोली चौक पर कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर जानलेवा हमला, मिसफायर से बची जान

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची के कांटाटोली चौक पर दुस्साहस: चर्चित कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले का प्रयास, मिसफायर होने से...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026: केपटाउन में बोले झारखंड अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो – “दिव्यांगजन लोकतंत्र का आधार”

    राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026: केपटाउन में बोले झारखंड अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो – “दिव्यांगजन लोकतंत्र का आधार”

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • रांची में NCC कैडेट्स का TB मुक्त भारत अभियान पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

    20 shares
    Share 8 Tweet 5
  • रांची दुर्गा पूजा 2026: चंद्रशेखर आजाद समिति ने लॉन्च की वेबसाइट, 80 लाख में बनेगा द्वारका मंदिर पंडाल

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    212 shares
    Share 85 Tweet 53

अभी अभी

JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

September 21, 2026
CIP राँची के उन्नयन की दिशा में केंद्र सरकार की पहल, ‘राष्ट्रीय महत्व’ का दर्जा देने पर काम शुरू

CIP राँची के उन्नयन की दिशा में केंद्र सरकार की पहल, ‘राष्ट्रीय महत्व’ का दर्जा देने पर काम शुरू

September 21, 2026
एमएमडीआर पर भ्रम फैला रही हेमंत सरकार, भाजपा बेनकाब करेगी: आदित्य साहू

एमएमडीआर पर भ्रम फैला रही हेमंत सरकार, भाजपा बेनकाब करेगी: आदित्य साहू

September 21, 2026
झामुमो विनोद पांडे, शेल पार्टियां बीजेपी, RUPP मनी लॉन्ड्रिंग, राजनीतिक चंदा घोटाला, चुनाव आयोग, जेएमएम

झारखंड की धरती भाजपा की बपौती नहीं, जल-जंगल-जमीन पर झारखंडियों का हक: विनोद पांडेय

September 21, 2026
झारखंड: दिल में छेद से पीड़ित 25 बच्चे इलाज के लिए कोच्चि रवाना, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड: दिल में छेद से पीड़ित 25 बच्चे इलाज के लिए कोच्चि रवाना, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिखाई हरी झंडी

September 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.