Thursday, September 3, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने 62 सीडीपीओ 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने 62 सीडीपीओ 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया !

इस नियुक्ति से विभाग की कार्य क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा .

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची में 7 सितंबर को ‘लोकभवन चलो’ आंदोलन: आदिवासी कांग्रेस की बैठक में MMDR संशोधन और राम मंदिर चंदे पर बनी रणनीति

दीपिका पांडेय सिंह दिल्ली दौरा (Dipika Pandey Singh Delhi Visit)

सीएम हेमंत सोरेन ने नगर विकास और पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

NUSRL में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: मतदाता पंजीकरण और वैश्विक प्रणालियों पर 6 तकनीकी सत्रों का आयोजन

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लम्बे अर्से बाद आज बड़े पैमाने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के पद पर नियुक्ति होना राज्य के लिए गर्व का क्षण है। महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी होकर न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुझे विश्वास है कि नव-नियुक्त महिलाएं पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास में सरकार द्वारा नियमित नियुक्तियों के साथ-साथ अनुबंध सहित कई तरह से अलग-अलग वर्गों में कर्मियों की नियुक्तियां होती है जो सरकार के कार्यों को गति देने का काम करते हैं, आज की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के इर्द-गिर्द होने वाले विषयों को ध्यान में रखकर की गई है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत नव नियुक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चयनित नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कुपोषण मुक्त झारखण्ड के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में अभी भी बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण के शिकार होते हैं। आज के दिन सभी नियुक्त कर्मी मिलकर कुपोषण जैसी गंभीर समस्या को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लें। समाज के भीतर कुपोषण एक श्राप है। राज्य से कुपोषण को समाप्त करना बहुत जरूरी है, यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह जीवनभर की चुनौती बन सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण मुक्त झारखंड बनाने में आप सभी नवनियुक्त कर्मियों की जिम्मेदारी बहुत ही अहम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश एक आदिवासी बहुल राज्य है जहां गरीब, पिछड़े तथा जरूरतमंद लोग रहते हैं। यहां की महिलाओं के अंदर अपनी शारीरिक समस्याओं से संबंधित छोटी-छोटी बातों को नहीं बताने की प्रवृत्ति होती है यही वजह है कि छोटी-छोटी समस्याएं भी कभी-कभी महिलाओं के लिए घातक साबित होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का निराकरण का जिम्मा अब आप सभी के कंधों पर होगा। स्वस्थ और निरोगी समाज का निर्माण आपके प्रयास पर निर्भर होगी। राज्य में महिलाओं की आवश्यक जरूरतों को उन तक पहुंचाना हम सभी का नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यहां के लोगों के भीतर बौद्धिक विकास में वृद्धि हो इस निमित्त कई कार्य कर रही है। विकास की राह में खड़े अंतिम पायदान के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। जब हम सभी लोग मिलकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तत्परता के साथ करेंगे तब निश्चित रूप से इस राज्य की दिशा और दशा बदलते देर नहीं लगेगी।
दूरदराज क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के कई दुर्गम क्षेत्रों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुँचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए, मजबूत इच्छाशक्ति से हर बाधा को पार किया जा सकता है और सरकार इस दिशा में आप सभी को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के चेहरे पर मुस्कान हो इसके लिए हम सभी को एक बेहतर वातावरण बनाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्वस्थ, बेहतर और विकसित समाज की परिकल्पना किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं बल्कि सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाएगा।
पारदर्शिता और जवाबदेही
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और कनेक्टिविटी बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जहाँ समन्वय कमजोर होता है, वहाँ अनियमितताओं की संभावना बढ़ जाती है। विभाग आंगनबाड़ी सेविकाओं, सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के कार्यों का नियमित मूल्यांकन करे तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता और सरकार के कर्मियों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय बहुत ही जरूरी है। बेहतर कनेक्टिविटी बनाकर ही ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में हम अधिक से अधिक योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचा पाएंगे, यही कारण है कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से जुड़ी प्रखंड एवं ग्रामीण स्तरीय महिला कर्मियों को मोबाइल फोन एवं टैब प्रदान किए गए हैं ताकि हमेशा कनेक्टिविटी बनी रहे।
सरकार का अभिन्न अंग बनकर निभाएं जिम्मेदार
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज से सभी नव-नियुक्त कर्मी सरकार का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ करें। सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी और भविष्य में और भी सशक्त कार्यक्रम लागू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके योगदान से झारखण्ड एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग उमा शंकर सिंह, निदेशक किरण कुमार पासी सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारीगण एवं नवनियुक्त अभ्यर्थी तथा उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tags: #Hemant Soren# distributed #appointment letters# among 237 women# supervisors #of 62 Child #Development Projects.
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रांची में मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, दिग्गजों ने दिए समावेशी चुनाव के सुझाव

रांची में मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, दिग्गजों ने दिए समावेशी चुनाव के सुझाव

by firstreport desk2
17 hours ago
0

रांची में मतदाता पंजीकरण एवं सूची पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ; निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए तकनीक व समावेशन...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

झारखंड: BLA अब प्रतिदिन जमा कर सकेंगे अधिकतम 10 फॉर्म, CEO के. रवि कुमार ने दिए निर्देश

by firstreport desk2
21 hours ago
0

झारखंड में BLA के लिए नए निर्देश: अब प्रतिदिन जमा कर सकेंगे अधिकतम 10 आवेदन, 30 से अधिक फॉर्म पर...

JPSC/JSSC परीक्षा घोटाला: BJP प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की, CBI जांच और FIR रद्द करने की मांग की।

JPSC/JSSC परीक्षा घोटाला: BJP प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की, CBI जांच और FIR रद्द करने की मांग की।

by firstreport desk2
21 hours ago
0

JPSC-JSSC धांधली: बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को सौंपा मांग पत्र, CBI जांच और छात्रों पर दर्ज FIR रद्द करने...

NUSRL रांची में “Voter Registration 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू | उद्घाटन सत्र

NUSRL रांची में “Voter Registration 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू | उद्घाटन सत्र

by firstreport desk2
24 hours ago
0

NUSRL रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Voter Registration and Voter Registers 2026” का भव्य आगाज; जानें उद्घाटन सत्र की...

JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

by firstreport desk2
2 days ago
0

पलाश ब्रांड को सशक्त पहचान देने की तैयारी: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने JSLPS के कार्यों की समीक्षा...

विभागीय शिखर सम्मेलन 2026: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में झारखंड की जल प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखा

विभागीय शिखर सम्मेलन 2026: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में झारखंड की जल प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखा

by firstreport desk2
2 days ago
0

विभागीय शिखर सम्मेलन 2026' में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उठाई झारखंड के ग्रामीण पेयजल और जल सुरक्षा की मांग नई...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    197 shares
    Share 79 Tweet 49
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    178 shares
    Share 71 Tweet 45
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    170 shares
    Share 68 Tweet 43
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    193 shares
    Share 77 Tweet 48

अभी अभी

नई दिल्ली में ‘विभागीय शिखर सम्मेलन-2026’: झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने PM मोदी से की ₹6,105 करोड़ केंद्रांश की मांग

नई दिल्ली में ‘विभागीय शिखर सम्मेलन-2026’: झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने PM मोदी से की ₹6,105 करोड़ केंद्रांश की मांग

September 2, 2026
झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

छात्रों की पीठ के पीछे छिपकर राजनीति कर रही भाजपा, सीधे मैदान में उतरे: विनोद पांडेय | JMM News

September 2, 2026
भाजपा को नए कानून का नहीं, अपने राजनीतिक चरित्र का संशोधन करना चाहिए: राकेश सिन्हा

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति पर कांग्रेस का हमला: कहा- चंदे की पाई-पाई का हिसाब सार्वजनिक करे ट्रस्ट

September 2, 2026
रांची में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कल से, दही हांडी और बाल गोपाल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

रांची में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कल से, दही हांडी और बाल गोपाल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

September 2, 2026
रांची में 7 सितंबर को ‘लोकभवन चलो’ आंदोलन: आदिवासी कांग्रेस की बैठक में MMDR संशोधन और राम मंदिर चंदे पर बनी रणनीति

रांची में 7 सितंबर को ‘लोकभवन चलो’ आंदोलन: आदिवासी कांग्रेस की बैठक में MMDR संशोधन और राम मंदिर चंदे पर बनी रणनीति

September 2, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.