राँची : जिले के राहे प्रखंड अंतर्गत दुल्मी गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार की अहले सुबह सुधीर प्रसाद कोईरी के पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।
हाथियों के हमले से फार्म को भारी नुकसान पहुंचा है। हाथियों ने गांव के आसपास खेतों में लगी तैयार सब्जी फसलों को भी तहस-नहस कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, लखीन कोईरी समेत दर्जनों किसानों की लगभग 10 एकड़ में लगी सब्जी फसल को हाथियों ने रौंद डाला।
ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार नुकसान के बावजूद अब तक कोई ठोस और स्थायी पहल नहीं की गई है।
सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश !
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं से समाज के वंचित वर्ग को...












