रांची :झारखंड के राज्यपाल ने लोक भवन, राँची उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण हेतु पूर्व निर्धारित तिथि में विस्तार करते हुए इसे 15 फरवरी, 2026 तक खुला रखने का निदेश दिया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के नागरिकों में लोक भवन, राँची उद्यान देखने के प्रति उत्साह एवं बढ़ती सहभागिता को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित अवधि (2 फरवरी से 8 फरवरी, 2026) को आगामी एक सप्ताह के लिए विस्तारित करने का निदेश दिया है। अब लोक भवन, राँची उद्यान 15 फरवरी, 2026 तक आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन हेतु खुला रहेगा।
उद्यान भ्रमण का समय पूर्व की भाँति प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। लोक भवन उद्यान का भ्रमण करने के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जाँचोपरांत अपराह्न 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।














