Friday, September 25, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !

झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !

झारखण्ड भारत समेत विश्व के विकास की अगली कहानी को आकार देने के लिए तैयार .

firstreport desk2 by firstreport desk2
8 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

रांची में नेत्र विशेषज्ञों का राष्ट्रीय महासंगम: AIOS की 5वीं मिडटर्म कॉन्फ्रेंस 25 सितंबर से | First Report

जल जीवन मिशन: 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘जल अर्पण दिवस’, संताल परगना में पेयजल योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा

‘1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’: CEC पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मुकेश सहनी

रांची :झारखण्ड जैसे राज्य के लिए विश्व आर्थिक मंच में भागीदारी महज वैश्विक संवाद तक सीमित नहीं है बल्कि भारत के लिए एक टर्निंग प्वाइंट का संकेत है। देश के खनिजों से संपन्न राज्यों में झारखण्ड अग्रणी स्थान रखता है। यहां कोयला, लौह अयस्क, तांबा, यूरेनियम और क्रिटिकल मिनरल्स के व्यापक भंडार हैं, जो भारत के औद्योगिक, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, समृद्ध पारिस्थितिक तंत्र और आदिवासी बहुलता के कारण सतत एवं समावेशी विकास झारखण्ड की विकास यात्रा का मूल आधार है। ऐसे में झारखण्ड के लिए दावोस केवल औपचारिक भागीदारी का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह वह स्थान है जहां निवेश की संभावनाएं आकार लेती हैं, रणनीतिक गठबंधन बनते हैं और विकास, स्थिरता एवं लचीलेपन से जुड़े दीर्घकालिक आर्थिक दृष्टिकोण तय किए जाते हैं। यह ऐसा मंच है जहां विचार साझेदारियों में बदलते हैं और नीति, पूंजी, नवाचार तथा विकास की प्राथमिकताएं एक साथ हाथ बढ़ाती हैं। हर दिन बदलते इस दौर में जब भारत स्वयं को वैश्विक स्तर पर मैन्युफैक्चर, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के केंद्र के रूप में पेश कर रहा है, तब झारखण्ड के खनिज संसाधन, भूमि, मानव संसाधन और औद्योगिक आधार राष्ट्रीय विकास में इसे एक अग्रणी योगदान देने वाला राज्य बनाते हैं।
विकास की अगली कहानी को आकार देने के लिए झारखण्ड तैयार
विश्व आर्थिक मंच में अपने निर्माण के 25 वर्ष पूरे कर चुके युवा झारखण्ड की उपस्थिति केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य के साथ सामूहिक शक्ति का संकेत है। यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में युवा झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ जुड़ने, उत्तरदायी निवेश आकर्षित करने और भारत तथा विश्व के विकास की अगली कहानी को आकार देने के लिए पूरी तरह तैयार है। विश्व आर्थिक मंच का सतत विकास, विश्वास और दीर्घकालिक परिवर्तन पर केंद्रित एजेंडा झारखण्ड का “प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास” की सोच से मेल खाता है। इस वैश्विक मंच पर भागीदारी के माध्यम से राज्य संदेश देगा कि संसाधन-समृद्ध क्षेत्र भी उत्तरदायी औद्योगीकरण, ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु-अनुकूल विकास की दिशा में नेतृत्व कर विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
झारखण्ड के लिए सीधे संवाद का अवसर
पिछले पांच दशकों से अधिक समय से विश्व आर्थिक मंच राष्ट्राध्यक्षों, मंत्रियों, विश्व के प्रमुख कंपनियों के सीईओ, विकास में सहयोग करने वाले बैंकों, प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने वाले लोगों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक प्रमुख संवाद का मंच रहा है। विश्व आर्थिक मंच में सहभागिता झारखण्ड को वैश्विक निवेशकों, स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों, वित्तीय साधन, विनिर्माण कंपनियों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और विकास संस्थानों से सीधे संवाद का अवसर प्रदान भी करती है। इससे राज्य को केवल कच्चे संसाधनों के स्रोत के रूप में नहीं, बल्कि मूल्यवर्धित उद्योगों, उत्तरदायी खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण अनुकूल विकास और सतत आपूर्ति श्रृंखलाओं के पार्टनर के रूप में ख़ुद को पेश करने का अवसर देगा

Tags: #Jharkhand's participation# is not just #a dialogue# it is a sign# of a turning point# for the country .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें, फैकल्टी-स्टाफ का होगा पुनर्गठन

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें, फैकल्टी-स्टाफ का होगा पुनर्गठन

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG और PG सीटें, फैकल्टी व स्टाफ का होगा पुनर्गठन ! रांची: झारखंड के...

झारखंड भाजपा में बड़ा बदलाव: पवन साय बने प्रदेश संगठन महामंत्री, सौदान सिंह को मिला 4 राज्यों का प्रभार

झारखंड भाजपा में बड़ा बदलाव: पवन साय बने प्रदेश संगठन महामंत्री, सौदान सिंह को मिला 4 राज्यों का प्रभार

by firstreport desk2
1 day ago
0

झारखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पवन कुमार साय बने प्रदेश संगठन महामंत्री, सौदान सिंह को 4 राज्यों की कमान...

मदरसा हॉस्टल और कब्रिस्तान घेराबंदी पर झारखंड में सियासत गर्म, बीजेपी ने हाफिजुल हसन के दावों पर उठाया सवाल

मदरसा हॉस्टल और कब्रिस्तान घेराबंदी पर झारखंड में सियासत गर्म, बीजेपी ने हाफिजुल हसन के दावों पर उठाया सवाल

by firstreport desk2
1 day ago
0

मदरसा हॉस्टल और कब्रिस्तान घेराबंदी पर झारखंड में सियासत तेज: मंत्री हाफिजुल हसन के दावों पर बीजेपी का पलटवार !...

BJP State Incharges Appointed: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने 36 राज्यों के प्रभारियों व सह-प्रभारियों की घोषणा की

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां !

by firstreport desk2
1 day ago
0

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: नितिन नवीन ने घोषित की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियां ! नई दिल्ली:...

जमशेदपुर: गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख कैश और सोने की बड़ी डकैती, कर्मचारियों को बंधक बना पैदल भागे अपराधी

जमशेदपुर: गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख कैश और सोने की बड़ी डकैती, कर्मचारियों को बंधक बना पैदल भागे अपराधी

by firstreport desk2
1 day ago
0

जमशेदपुर: गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख नकद और सोने के जेवरात की लूट, कर्मचारियों को बंधक बनाकर पैदल...

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

by firstreport desk2
1 day ago
0

​जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

    JBVNL News: मानव दिवस कर्मियों की आयु सीमा में 10 वर्ष छूट और सीधी बहाली की मांग | Ajay Rai

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

    25 shares
    Share 10 Tweet 6
  • झारखंड में डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी: Dynamic ACP लागू न होने पर 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार | JHASA

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • रांची दुर्गा पूजा 2026: चंद्रशेखर आजाद समिति ने लॉन्च की वेबसाइट, 80 लाख में बनेगा द्वारका मंदिर पंडाल

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    11 shares
    Share 4 Tweet 3

अभी अभी

रांची में खराब मौसम: इंडिगो की 12 उड़ानें रद्द, 24 उड़ानों का परिचालन प्रभावित | Birsa Munda Airport News

रांची में खराब मौसम: इंडिगो की 12 उड़ानें रद्द, 24 उड़ानों का परिचालन प्रभावित | Birsa Munda Airport News

September 25, 2026
झारखंड में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा हमलावर: दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल, सार्वजनिक ऑडिट की मांग

झारखंड में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा हमलावर: दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल, सार्वजनिक ऑडिट की मांग

September 25, 2026
भाजयुमो झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संभाला पदभार, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने दी बधाई

भाजयुमो झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संभाला पदभार, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने दी बधाई

September 25, 2026
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: झारखंड भाजपा ने मनाया अंत्योदय दिवस, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती: झारखंड भाजपा ने मनाया अंत्योदय दिवस, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

September 25, 2026
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई गहरी संवेदना | Ranchi News

September 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.