Wednesday, July 22, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड में बालू माफिया और अवैध खनन पर कसने जा रहा शिकंजा: सीएम हेमंत सोरेन ने 300 बालू घाट जल्द चालू करने के दिए निर्देश

झारखंड में बालू माफिया और अवैध खनन पर कसने जा रहा शिकंजा: सीएम हेमंत सोरेन ने 300 बालू घाट जल्द चालू करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री की हाई-लेवल मीटिंग; निष्क्रिय खदानों की लीज होगी निरस्त, स्वर्ण उत्पादन बढ़ाने और छात्रावासों में वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में कोयला आपूर्ति की योजना बनाने पर जोर।

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड में बालू माफिया और अवैध खनन पर कसने जा रहा शिकंजा: सीएम हेमंत सोरेन ने 300 बालू घाट जल्द चालू करने के दिए निर्देश
3
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

जंतर-मंतर लाठीचार्ज और परीक्षा विवाद पर बोले CM हेमंत सोरेन – “स्थिति चिंताजनक, जादू की छड़ी नहीं जो तुरंत समाधान हो”

झारखंड कैबिनेट बैठक में 49 प्रस्तावों पर मुहर! 6 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, दुमका और गिरिडीह में बनेंगे नए चिड़ियाघर

झारखंड: मतदाता सूची से जुड़ने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार पहुंचे खूंटी, जनजातीय ग्रामीणों से की खास अपील

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में खान एवं भू-तत्व तथा भवन निर्माण विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं तथा लंबित कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य में अवैध खनन पर कड़ी सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे हर हाल में रोकना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन से राज्य को राजस्व की हानि होती है, साथ ही यह पर्यावरणीय संतुलन और कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती उत्पन्न करता है। इसलिए इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागीय समन्वय, नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि राज्य में संचालित सभी सरकारी भवनों एवं अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।

निष्क्रिय खदानों पर सख्ती: उत्पादन शुरू कराने या लीज निरस्त कर पुनः ऑक्शन के दिए निर्देश

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में संचालित बीसीसीएल, सीसीएल एवं ईसीएल की बंद पड़ी खदानों को निरस्त करने हेतु प्रक्रिया/उपाय तलाशने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन खदानों में उत्पादन बंद है, वहां उत्पादन पुनः प्रारंभ कराया जाए अथवा लीज निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाए। जिन खनिज ब्लॉकों का ऑक्शन हो चुका है, लेकिन वे लंबे समय से क्रियाशील नहीं हैं, उन्हें निरस्त कर पुनः राजस्व का आकलन करते हुए दोबारा ऑक्शन किया जाए। साथ ही, खनन लीज क्षेत्र तथा कार्यरत एवं गैर-कार्यरत क्षेत्रों की मैपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गोल्ड माइनिंग क्षेत्र को सशक्त बनाने एवं स्वर्ण उत्पादन बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में संचालित कुल 7 गोल्ड माइंस की समीक्षा करते हुए इनके उत्पादन को बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्होंने वर्तमान उत्पादन क्षमता, संचालन की स्थिति तथा भविष्य की संभावनाओं का विस्तृत आकलन किया। वर्तमान में इन खदानों से लगभग 20 किलोग्राम वार्षिक स्वर्ण उत्पादन हो रहा है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता पर उन्होंने विशेष बल दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोल्ड माइंस के संचालन में आ रही बाधाओं की पहचान कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के अन्य संभावित गोल्ड खदानों के शीघ्र ऑक्शन की प्रक्रिया को गति देने का निर्देश दिया, जिससे खनन गतिविधियों का विस्तार हो और राज्य को अधिक राजस्व प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वर्ण भंडार की संभावनाएं महत्वपूर्ण हैं और इस क्षेत्र में योजनाबद्ध एवं वैज्ञानिक तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोल्ड माइनिंग सेक्टर पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए तकनीकी उन्नयन, निवेश आकर्षण तथा प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से इस क्षेत्र को और सशक्त बनाया जाए, ताकि राज्य के आर्थिक विकास को नई गति मिल सके।

अनुषंगी इकाइयों को अधिक खान आरक्षित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (JSMDC) एवं झारखंड माइनिंग एंड एक्सप्लोरेशन कंपनी लिमिटेड (JMECL) के लिए अधिकाधिक खनिज क्षेत्र आरक्षित करने का निर्देश दिया, ताकि राज्य को अधिक राजस्व प्राप्त हो सके तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिले। उन्होंने JMECL में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने तथा दोनों संस्थाओं के लिए एसओपी तैयार करने का भी निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने डीएमएफटी निधि के समुचित उपयोग के लिए राज्य स्तर पर परियोजनाएं तैयार कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

अवैध खनन एवं बालू उठाव पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अवैध खनन, विशेषकर बालू उठाव की रोकथाम हेतु आधुनिक एवं तकनीक आधारित उपाय अपनाने के निर्देश दिए। राज्य में कुल 820 बालू घाटों में से 376 (कैटेगरी-1) घाटों पर पंचायतों के माध्यम से उठाव जारी है, जबकि 444 (कैटेगरी-2) घाटों में से 300 का ऑक्शन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने ऑक्शन किए गए घाटों से शीघ्र बालू उठाव प्रारंभ कराने तथा शेष घाटों का शीघ्र ऑक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, मशीन से बालू उठाव पर रोक संबंधी आदेश की समीक्षा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग, नियमित निरीक्षण, सघन निगरानी तथा विभाग, पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वित अभियान चलाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा राज्य की अमूल्य धरोहर है और इसके पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग से राजस्व में वृद्धि के साथ स्थानीय लोगों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सकता है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

छात्रावासों में ऊर्जा आपूर्ति सुदृढ़ करने की पहल, कोयला उपयोग की संभावनाओं पर योजना बनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (JSMDC) के माध्यम से कोल ट्रेडिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए योग्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को पंजीकृत कर कोयला आपूर्ति में वृद्धि सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि आपूर्ति प्रणाली को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाया जाए, ताकि आवश्यक क्षेत्रों तक समय पर कोयला उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी छात्रावासों, विशेषकर आवासीय विद्यालयों के छात्रावासों का समुचित मैपिंग कर वहां कोयला आपूर्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एलपीजी की उपलब्धता में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के रूप में कोयले के उपयोग की संभावनाओं पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों को इस विषय पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि एक सुविचारित एवं व्यवहारिक योजना तैयार कर चरणबद्ध तरीके से इसे लागू किया जाए, ताकि छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और ऊर्जा आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित की जा सके।

इमराल्ड ब्लॉकों को सुरक्षित रखने का निर्देश

इमराल्ड हेतु चिन्हित खनिज ब्लॉकों को एमएमडीआर अधिनियम के तहत JSMDC/JMECL के लिए सुरक्षित रखने के उद्देश्य से भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति शीघ्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। सस्टेनेबल माइनिंग पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक खनन के साथ-साथ राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सस्टेनेबल माइनिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने पत्थर के अत्यधिक बाहरी निर्यात पर नियंत्रण के उपाय खोजने तथा पहाड़ों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

भवन निर्माण विभाग की समीक्षा

भवन निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना के निर्माण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी भवनों, कार्यालय परिसरों, आवासीय भवनों, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आधुनिक एवं टिकाऊ निर्माण तकनीकों को अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए नियमित तकनीकी निरीक्षण कराने पर बल दिया।उक्त बैठक में मुख्य सचिव  अविनाश कुमार, विकास आयुक्त  अजय कुमार सिंह, विभागीय सचिव  अरवा राजकमल, खान निदेशक , राहुल कुमार सिन्हा, भूतत्व निदेशक , कुमार अमिताभ सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: #हेमंत सोरेनअवैध खनन झारखंडगोल्ड माइनिंग झारखंडजेएसएमडीसीझारखंड खान विभागझारखंड भवन निर्माण विभागझारखंड समाचार 2026बालू घाट ऑक्शनरांची न्यूज़
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के विवाद में साथी ने मारी गोली

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के विवाद में साथी ने मारी गोली

by firstreport desk2
1 day ago
0

चतरा में SP आवास के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग: बेलागंज विधायक के बेटे के गार्ड की हत्या, तंबाकू के मामूली विवाद...

चतरा में एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, मौत

चतरा में एसपी आवास के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, मौत

by firstreport desk2
2 days ago
0

चतरा में एसपी आवास के सामने सनसनीखेज वारदात: पुलिस जवान ने निजी सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर की हत्या ! बड़ी...

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 22 जुलाई को BLA-2 और BLO की अहम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 22 जुलाई को BLA-2 और BLO की अहम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

by firstreport desk2
2 days ago
0

voter list revision: 22 जुलाई को BLO और BLA-2 की अंतिम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची...

झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: 5 अगस्त को ड्राफ्ट पब्लिकेशन, 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार की अपील

झारखण्ड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ‘जनाधिकार महासभा’ के दावों को बताया भ्रामक |

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखण्ड मतदाता सूची पुनरीक्षण: सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे 'तार्किक विसंगति' संबंधी दावों का चुनाव आयोग ने किया खंडन...

झारखंड में वनों का बनेगा 1 महीने में डिजिटल रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश !

झारखंड में वनों का बनेगा 1 महीने में डिजिटल रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश !

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड में 1 महीने के भीतर तैयार होगा वनों का डिजिटल रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने वन विभाग की समीक्षा...

रांची में पहली बार 135वां डूरंड कप 2026: फ्री टिकट, शेड्यूल और सुरक्षा गाइडलाइंस की पूरी जानकारी

रांची में पहली बार 135वां डूरंड कप 2026: फ्री टिकट, शेड्यूल और सुरक्षा गाइडलाइंस की पूरी जानकारी

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची में पहली बार सजेगा 'डूरंड कप 2026' का मंच, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन; दर्शकों के लिए एंट्री फ्री!...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    111 shares
    Share 44 Tweet 28
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    129 shares
    Share 52 Tweet 32
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    138 shares
    Share 55 Tweet 35
  • होमगार्ड जवानों के साथ अन्याय बंद करे सरकार, मानदेय न मिलने से जवान रोने और आत्महत्या को मजबूर: राफिया नाज़

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

July 22, 2026
रांची में JPSC कार्यालय पर BJYM का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ पुलिस बल तैनात

रांची में JPSC कार्यालय पर BJYM का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन और आंसू गैस के साथ पुलिस बल तैनात

July 22, 2026
झारखंड में खुलेगा देश का 3रा फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट | JFDCL और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU

झारखंड में खुलेगा देश का 3रा फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट | JFDCL और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU

July 22, 2026
JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

JPSC Exam Scandal: CID और पुलिस की बड़ी छापेमारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक समेत 4 हिरासत में |

July 21, 2026
JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

JPSC कार्यालय पर CID और रांची पुलिस की बड़ी छापेमारी, परीक्षा गड़बड़ी मामले में हड़कंप

July 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.