रांची : झारखंड के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, अच्छी खबर यह है कि 5 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और हजारीबाग में अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा और देवघर में भी बारिश का अनुमान है।
5 अक्टूबर से राहत की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होने की उम्मीद है, जिसके बाद 5 अक्टूबर से मौसम साफ हो सकता है।
बदलते सिमडेगा की मिसाल: ‘केबीसी’ के मंच तक गूंजी झारखंड की बेटी रेशमा लकड़ा की आवाज
बदलते सिमडेगा की कहानी… माटी एक, उड़ान अनेक, केबीसी के मंच तक गूंजा जिला का नाम ! रांची/सिमडेगा: झारखंड के...













