राँची :झारखण्ड राज्य के कई जिलों में आज यानी शनिवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बीते 24 घंटे में वज्रपात से 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है, जबकि पहले ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।
कोडरमा में सबसे अधिक 31 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जमशेदपुर में 12 मिमी, मेदिनीनगर में 10 मिमी और गुमला तथा हजारीबाग में 5-5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी राँची में भी हल्की बारिश दर्ज हुई।
22 मार्च से मौसम साफ होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, 25 मार्च के बाद एक बार फिर बादल छाने की संभावना जताई गई है। मौसम परिवर्तन का असर कृषि पर भी पड़ा है।
गिरिडीह उपचुनाव 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा चुनाव ? सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से खाली हुई सीट पर सस्पेंस
गिरिडीह उपचुनाव 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा चुनाव? जानें क्या बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार !...












