Home » जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर फूटा गुस्सा: 4 जून को रांची में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का घेराव करेगा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा
राँची: जातीय जनगणना के पहले चरण में ओबीसी का अलग कॉलम नहीं दिए जाने के विरोध में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने 4 जून को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, धुर्वा का घेराव करने का ऐलान किया है।
मंगलवार को हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर 52% ओबीसी आबादी को ‘अन्य’ श्रेणी में डालकर उनका हक मार रही है। उन्होंने सवाल उठाया, *”जब एससी-एसटी को गिना जा रहा है तो ओबीसी को क्यों नहीं? क्या ओबीसी इस देश का नागरिक नहीं है?” प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सीधा सवाल पूछा कि *”मन की बात में ओबीसी की गिनती कब बताएंगे?”* उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पहले चरण में ही ओबीसी का अलग कॉलम नहीं जोड़ा गया तो आंदोलन और तेज होगा।
महासचिव प्रभात शर्मा ने कहा कि 4 जून को सुबह 11 बजे से पुराना विधानसभा से राज पिछड़ा वर्ग आयोग तक मार्च कर घेराव करेंगे।सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में धुर्वा स्थित आयोग कार्यालय पहुंचकर घेराव करेंगे। उन्होंने कहा, *”OBC नहीं तो वोट नहीं। सरकार को हमारी गिनती करनी ही होगी।”*