रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज हटिया विधायक नवीन जायसवाल के दीपाटोली, कटहल मोड़, रांची स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां विधायक नवीन जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति वर-वधु को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी नवविवाहित जोड़े को मंगलकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक नवीन जायसवाल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की
गिरिडीह उपचुनाव 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा चुनाव ? सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से खाली हुई सीट पर सस्पेंस
गिरिडीह उपचुनाव 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा चुनाव? जानें क्या बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार !...












