Thursday, May 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » पानी बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम !

पानी बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम !

पानी-बिजली देने की बजाय झारखंड सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को चुनाव प्रचार में खर्च किया : आदित्य साहू .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 weeks ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
पानी बिजली संकट पर रांची में भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

उपायुक्त के निर्देश पर डीएमएफटी मद से 22 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण !

झारखंड राज्यसभा में महागठबंधन मजबूत एक सीट पर कांग्रेस का दावा स्वाभाविक – ऋषीकेश सिंह !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

रांची :पूरा झारखंड वर्तमान में पानी और बिजली की भीषण संकट से त्राहिमाम कर रहा है। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में पानी– बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसी ज्वलंत मुद्दे को लेकर झारखंड भाजपा के महिला पुरुष कार्यकर्ता पिछले सप्ताह भर से राज्य के विभिन्न जिलों में माथे पर मटकी लेकर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन कर राज्य सरकार को कुंभकर्णी निद्रा से जगाने को लेकर आंदोलनरत है। इसी क्रम में आज राजधानी रांची में भाजपा रांची जिला के संयुक्त तत्वावधान में बिजली-पानी संकट को लेकर जिला स्कूल मैदान शहीद चौक से जिला समाहरणालय तक घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला समाहरणालय का घेराव कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिलों के हजारों की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए और सड़कों पर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय आदि मौजूद थे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा* कि झारखंड में भीषण जल संकट और लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिसके चलते लोगों का आक्रोश अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। भाजपा सदैव जनता के हक, अधिकार और मूलभूत सुविधाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
साहू ने चेतावनी दिया कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर भाजपा का यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर हजारों हजार की संख्या में सड़कों पर उतरकर कार्यकर्ता झारखंड ठप्प कराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता देवता होती है जो गद्दी पर बैठाना जानती है तो वह गद्दी से कान पकड़कर उतारना भी जानती है।
साहू ने कहा कि आज काफी गर्मी के बावजूद सड़कों पर उतरी यह भारी भीड़, राज्य सरकार के नाकामियों के प्रति जनाक्रोश का प्रतीक है। आज लोगों का गुस्सा और आक्रोश रांची की सड़कों पर दिखा।
साहू ने कहा कि सरकार के लोग एसी में बैठ कर जनता की परेशानी का मजा उठा रहे हैं। लगता है कि सरकार और प्रशासन के कान की जाली फट चुकी है, इसलिए जनता की आवाज इन तक नहीं पहुंच रही है। लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जो जनता सड़कों पर चिल्ला रही है इन लोगों के घरों में घुसकर उनकी कान की जाली लगाने का काम भी करेगी। इस बेरहम सरकार को जनता की आवाज को सुनना ही पड़ेगा। झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहां इस राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई से एक इंजीनियर का बेटा हिमालया के पानी से स्नान करता है।
साहू ने कहा कि झारखंड की जनता की गाढ़ी कमाई को हेमंत सरकार ने पूरी कैबिनेट के साथ बंगाल और असम राज्य में चुनाव के दौरान उड़ाने का काम किया है। जिन पैसे से जनता को पानी बिजली देना था झारखंड सरकार ने उस पैसे को चुनाव प्रचार में खर्च किया।
साहू ने आश्वस्त किया कि झारखंड में जब भी अब विधानसभा चुनाव होगा, कांग्रेस, राजद और jmm को मुंह की खानी पड़ेगी। बीजेपी के नेतृत्व में इस राज्य में अगली सरकार बननी तय है।
साहू ने कहा कि बीजेपी सेवा भाव से काम करती है। बीजेपी झारखंड के करोड़ों नागरिकों की परेशानी को यूं ही नहीं देख सकती है। इसी कारण राज्य भर के जिलों में बीजेपी कार्यकर्ता और महिलाएं माथे पर घड़ा लेकर इस चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम कर रही है।
साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। जिस पैसे से घर-घर में पीने का पानी पहुंचाने की योजना थी उसे यह सरकार डकार चुकी है। हजारों करोड़ रुपए बैंक में भी पड़े हुए हैं लेकिन नल से जल योजना पहुंचाने की इच्छा शक्ति सरकार में कतई नहीं है। नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी सभी वर्ग की चिंता करते हैं जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस के समर्थन से चल रही है झारखंड सरकार नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए पैसे की बंदरबांट में लगी हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केवल रांची ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में पानी और बिजली की भारी दुर्दशा है। भारत सरकार ने ₹5000 करोड़ से अधिक की राशि नल से जल योजना के लिए देने का काम किया लेकिन घोटालेबाजों द्वारा सारे पैसे खा लिए गये। झारखंड सरकार घोटालेबाजों की सरकार है। यहां बिजली की भारी किल्लत है, पूरी अराजकता फैली हुई है। राज्यभर में किसान, मजदूर, आम नागरिक पूरी तरह त्रस्त हैं। यह सरकार सभी का दोहन कर रही है। आज का यह आंदोलन सांकेतिक हैं, सुधार नहीं किया गया तो जनता सर फोड़ना भी जानती है। जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष के रास्ते पर चलकर पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड सरकार को भी उखाड़ फेंका जाएगा।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में पानी और बिजली की गंभीर समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन का इस ओर कोई ठोस ध्यान नहीं है। आम जनता बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए परेशान है और सरकार केवल तमाशबीन बनी हुई है।
जनता को राहत देने के बजाय राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से लगातार मुंह मोड़ रही है। भाजपा जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और हर घर तक पानी पहुंचाने और बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
सेठ ने कहा कि इस सरकार ने जनता को केवल मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने का काम किया है। इस सरकार के सारे वादे फिसड्डी साबित हुए। झारखंड का शासन-प्रशासन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जा रही राशि का समुचित उपयोग करने में भी पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। यही कारण है कि महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन जैसी कई योजना झारखंड में फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच गई है।
इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, विधायक सीपी सिंह, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय महतो, रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राम कुमार पहन, आरती सिंह, शशांक राज, आरती कुजूर, काजल प्रधान, कमाल खान, सुबोध सिंह गुड्डू, सूरज चौरसिया,प्रतुल शाहदेव ,सत्य नारायण सिंह, मनोज मिश्रा, के. के गुप्ता, सुरेंद्र महतो, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, मनोज चौधरी, सत्यदेव मुंडा, सुधाकर चौबे, राकेश भास्कर, संदीप वर्मा, शोभा यादव, कृपाशंकर सिंह, संजय जयसवाल, ललित ओझा, सीमा सिंह,अरुण झा, सुनील साहू, राजू सिंह, वीणा मिश्रा, संकेत तिवारी, रेखा महतो, अर्चना सिंह, विनय राज, हरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह,दिलीप सेठ, माधुरी देवी,अनुराधा मुंडा,रणधीर चौधरी, रामकुमार दुबे, विंध्याचल महतो ,सुषमा देवी, शत्रुघ्न साहू, चूड़ामणि महतो, संजीत सिंह, गोपाल महतो, अणिमा लकड़ा, पायल सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: #BJP's protest #by breaking pots# in Ranchi over water #and electricity crisis .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए टैलेंट हंट अभियान के तहत झारखंड...

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अद्यतन...

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त घोटाला, दवा बर्बादी और एंबुलेंस...

झारखंड प्रदेश में  वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

झारखंड प्रदेश में वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रॉंची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज...

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित "आदिनिवास ऐप" के शुभारंभ कार्यक्रम में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    57 shares
    Share 23 Tweet 14
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    44 shares
    Share 18 Tweet 11
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    40 shares
    Share 16 Tweet 10
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    55 shares
    Share 22 Tweet 14

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

May 27, 2026
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

May 27, 2026
झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

May 27, 2026
झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

May 27, 2026
सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

May 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.