रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज शंभू गवारे, राज्य समन्वयक, हिन्दू जनजागृति समिति के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने लोक भवन, राँची में भेंट की तथा विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट करते हुए ज्ञापन समर्पित किया।
ज्ञापन में मुख्य रूप से निजी बस संचालन में ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स द्वारा कथित रूप से अत्यधिक किराया वसूली, डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग से उत्पन्न उपभोक्ता हितों की चुनौतियाँ तथा इस संबंध में एक समग्र राष्ट्रीय नीति के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, शिष्टमंडल ने विद्यार्थियों में बढ़ते ‘डिजिटल व्यसन’ की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों एवं युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए ‘स्क्रीन टाइम’ के विनियमन तथा डिजिटल उपयोग संबंधी स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्धारित किए जाने की आवश्यकता भी रेखांकित की।
शिष्टमंडल ने इस अवसर पर महाराष्ट्र के नासिक शहर की एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में सामने आए प्रकरण का उल्लेख करते हुए कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर गंभीर चिंता व्यक्त की तथा इस प्रकार के मामलों में प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने हेतु पहल करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, झारखण्ड प्रांत के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, पुरातात्विक विशेषज्ञ एवं समाजसेवी एस०डी० सिंह तथा पूजा चौहान, रांची प्रमुख, हिंदू जनजागृति समिति भी उपस्थित थीं।
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन: CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
नम आंखों से विदाई: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा में CM हेमंत सोरेन और विधायकों...











