Tuesday, July 21, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना !

आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना !

योजना की विस्तृत समीक्षा पोर्टेबिलिटी, पैकेज उपयोग, पुनः भर्ती और एआई आधारित निगरानी पर रहा फोकस .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: 5 अगस्त को ड्राफ्ट पब्लिकेशन, 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार की अपील

कोयला चोरी पर CISF का बड़ा एक्शन: 3 हफ्ते में ₹1.08 करोड़ का कोयला जब्त, 84 गाड़ियां पकड़ीं

152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्रों का भविष्य बर्बाद: प्रदीप यादव का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

होमगार्ड जवानों के साथ अन्याय बंद करे सरकार, मानदेय न मिलने से जवान रोने और आत्महत्या को मजबूर: राफिया नाज़

रांची :राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली के मुख्य वित्तीय पदाधिकारी गयासुद्दीन अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष छवि रंजन, महाप्रबंधक प्रवीण चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ परामर्शी सुनील प्रसाद सिंह, विश्वजीत प्रसाद, वैभव राय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में योजना की समग्र प्रगति पर चर्चा करते हुए कार्यकारी निदेशक छवि रंजन ने बताया कि झारखंड में लाखों परिवार इस योजना के अंतर्गत आच्छादित हैं और करोड़ों लाभुकों को माध्यमिक एवं तृतीयक स्तर की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य में बड़ी संख्या में सरकारी एवं निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं, जहां हजारों प्रकार के उपचार पैकेजों के माध्यम से गंभीर से गंभीर बीमारियों का निःशुल्क इलाज संभव हो पाया है।
समीक्षा के दौरान पोर्टेबिलिटी से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें यह सामने आया कि झारखंड के मरीज इलाज के लिए किन-किन अन्य राज्यों में अधिक जाते हैं, किन अस्पतालों में बाह्य-राज्य मरीजों का दबाव ज्यादा है और कौन-से उपचार पैकेजों में पोर्टेबिलिटी के मामले सर्वाधिक हैं। कार्यकारी निदेशक ने कहा कि इन आंकड़ों से राज्य में ही उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।
निजी अस्पतालों में रोग-वार पैकेज उपयोग पर चर्चा के दौरान कार्यकारी निदेशक द्वारा जानकारी दी गई कि कुछ विशिष्ट बीमारियों में दावों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है। वहीं सरकारी अस्पतालों में जिलावार पैकेज उपयोग की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह आकलन किया गया कि किन जिलों में उपचार सेवाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि मरीजों को बाहर न जाना पड़े।
बैठक में 30 दिनों के भीतर पुनः भर्ती से जुड़े मामलों का भी विस्तार से विश्लेषण किया गया। इसमें उन अस्पतालों और पैकेजों की पहचान की गई जहां री-एडमिशन के मामले अधिक सामने आए हैं। इस पर उपचार की गुणवत्ता, फॉलो-अप व्यवस्था और मानक उपचार प्रोटोकॉल के पालन को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा तकनीकी प्रणाली और डेटा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई। टीएमएस और राज्य डेटा वेयरहाउस से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह रेखांकित किया गया कि पैकेज के संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विश्लेषण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि संदिग्ध दावे और बार-बार होने वाली अनियमितताओं की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार से 275 करोड़ रुपये तथा केंद्र सरकार से 178 करोड़ रुपये की राशि झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी को प्राप्त हो चुकी है, जिससे योजना के सुचारु संचालन और दावों के समयबद्ध भुगतान को मजबूती मिली है।
समीक्षा बैठक के अंत में गयासुद्दीन अहमद ने केंद्र और राज्य स्तर पर समन्वय को और मजबूत करने, आईटी सिस्टम को सुदृढ़ करने तथा निगरानी तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को और पारदर्शी, प्रभावी एवं लाभुक-केंद्रित बनाया जा सकेगा।

Tags: #Ayushman Bharat # Chief Minister# Abuja Health Security #Scheme .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड में परिवहन व्यवस्था ठप: सितंबर 2024 से बंद हैं वाहनों के रोड परमिट, ईएमआई के बोझ तले दबे वाहन मालिक

झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई: गृह विभाग के दो अधिकारी निलंबित; सुप्रीम कोर्ट को गलत रिपोर्ट भेजने का आरोप

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: थानों में CCTV लगाने के मामले में लापरवाही पड़ी भारी, संयुक्त सचिव और अवर सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित।...

टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस बड़ा हादसा टला: स्वर्णरेखा नदी रेलवे ब्रिज पर टूटा OHE तार, बीच पुल पर थमी ट्रेन

टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस बड़ा हादसा टला: स्वर्णरेखा नदी रेलवे ब्रिज पर टूटा OHE तार, बीच पुल पर थमी ट्रेन

by firstreport desk2
2 days ago
0

जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी के रेलवे ब्रिज पर बड़ा हादसा टला, बीच पुल पर रुकी टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस ! जमशेदपुर/गालूडीह: गालूडीह...

संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार, CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई

संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के लिए रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार, CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड के लिए गौरव का क्षण: संथाली फिल्म 'आंगेन' के निर्देशक रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, CM हेमंत...

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का 4 दिवसीय रांची दौरा: देखें 20 से 23 जुलाई का पूरा शेड्यूल

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का 4 दिवसीय रांची दौरा: देखें 20 से 23 जुलाई का पूरा शेड्यूल

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का 4 दिवसीय रांची दौरा 20 जुलाई से, संगठन को मजबूत करने के लिए बैठकों...

झारखंड चुनाव अपडेट: शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप शुरू, 20 जुलाई तक फॉर्म जमा करना अनिवार्य

झारखंड चुनाव अपडेट: शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप शुरू, 20 जुलाई तक फॉर्म जमा करना अनिवार्य

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड मतदाता सूची बड़ा अपडेट: 20 जुलाई तक फॉर्म जमा नहीं किया, तो कट सकता है वोटर लिस्ट से नाम...

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, क्रेन से घर में घुसी टीम !

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, क्रेन से घर में घुसी टीम !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी सुबह 4 बजे...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    109 shares
    Share 44 Tweet 27
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    127 shares
    Share 51 Tweet 32
  • चुनाव आयोग का पहला ‘अखिल भारतीय मीडिया सम्मेलन’ 2026: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कैसे सुरक्षित है भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    135 shares
    Share 54 Tweet 34
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    120 shares
    Share 48 Tweet 30

अभी अभी

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 22 जुलाई को BLA-2 और BLO की अहम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: 22 जुलाई को BLA-2 और BLO की अहम बैठक, 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

July 21, 2026
झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: 5 अगस्त को ड्राफ्ट पब्लिकेशन, 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार की अपील

झारखण्ड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ‘जनाधिकार महासभा’ के दावों को बताया भ्रामक |

July 20, 2026
झारखंड में वनों का बनेगा 1 महीने में डिजिटल रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश !

झारखंड में वनों का बनेगा 1 महीने में डिजिटल रिकॉर्ड, CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश !

July 20, 2026
रांची में पहली बार 135वां डूरंड कप 2026: फ्री टिकट, शेड्यूल और सुरक्षा गाइडलाइंस की पूरी जानकारी

रांची में पहली बार 135वां डूरंड कप 2026: फ्री टिकट, शेड्यूल और सुरक्षा गाइडलाइंस की पूरी जानकारी

July 20, 2026
झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: 5 अगस्त को ड्राफ्ट पब्लिकेशन, 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार की अपील

झारखंड वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: 5 अगस्त को ड्राफ्ट पब्लिकेशन, 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार की अपील

July 19, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.