राँची: सिल्ली- प्रखंड के लोवादाग गांव के समीप स्थित सिल्ली-टिकर पथ के लोवादाग पहाड़ के पास मंगलवार को वज्रपात की घटना में सात लंगूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग तीन बजे हल्की बारिश के दौरान आम के पेड़ पर बैठे लंगूर अचानक बिजली की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही सभी की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी वनपाल जयप्रकाश साह मौके पर पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सभी मृत लंगूरों को गड्ढे में दफनाकर अंतिम संस्कार कराया।
कोलकाता के प्रसिद्ध ब्रांड ‘जग बुनकर’ का रांची में आगाज़, विधायक सी.पी. सिंह ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
कोलकाता के प्रसिद्ध हस्तनिर्मित ब्रांड 'जग बुनकर' का रांची में शानदार आगमन; विधायक सी.पी. सिंह ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन...












