Saturday, November 7, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम- 2025 का आयोजन पुराना विधानसभा सभागार में किया गया !

संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम- 2025 का आयोजन पुराना विधानसभा सभागार में किया गया !

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम- 2025 का आयोजन पुराना विधानसभा सभागार में किया गया !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

SIR पर झूठ फैलाकर लोकतंत्र को बदनाम कर रहा विपक्ष: डॉ. सुकांत मजूमदार का कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला !

बीजेपी किसान मोर्चा की ‘किसान मितान’ कार्यशाला: किसानों के सशक्तिकरण और कल्याण पर हुआ मंथन !

धँसनिया–आमशहरी सड़क का शिलान्यास, PMGSY योजना से ग्रामीणों को मिलेगी सड़क की सौगात !

राँची:
रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम- 2025 का आयोजन पुराना विधानसभा सभागार में किया गया, जिसमें रांची जिला ग्रामीण एवं खूंटी जिला के प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षगण उपस्थित हुए।आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम रांची जिला ग्रामीण के मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति-पत्र दिया गया तदोपरांत प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष तथा पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। . .. रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में झरखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जिला पर्यवेक्षक शहजादा अनवर, झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, विधायक नमन विसेल कौनगाड़ी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख सहित के गण्य मान्प पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कर्नाटक के बेलांगी में कांग्रेस का अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमल्लिकार्जुन खड़गे जी ने कहा था की वर्ष- 2025 संगठन सृजन कार्यक्रम का वर्ष होगा। संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड में भी 3 महीनों से यह कार्यक्रम हर जिलों में चलाया जा रहा है। आज रांची ग्रामीण एवं खूंटी जिला संगठन सृजन 2025 के तहत आज जिला कमिटी द्वारा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि यह उम्मीद करता हूं कि आने वाला दिनों में संगठन सृजन के तहत आपको प्रदेश या जिला स्तर से जो भी जिम्मेवारी मिलती हैं उसकी पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने क्हा कि आज कांग्रेस पार्टी ही है जो हर वर्ग हर तबके की लड़ाई लड़ रही है, चाहे वह ओबीसी हो,चाहे वह आदिवासी हो, चाहे दलित हो या गरीब स्वर्ण वर्ग हो, सभी की लड़ाई में आदरणीय राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार सदन से सड़क तक आवाज उठाते रहती हैं। पिछले दिनों कर्नाटक में भी ओबीसी कार्य समिति परिषद की बैठक हुई थी जिसमें मैं भी शामिल हुआ था। पूरे देश भर से ओबीसी वर्ग के नेता वहां शामिल हुए थे और आगामी 25 जुलाई को ओबीसी भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड से भी ओबीसी समाज के नेतागण भारी संख्या में दिल्ली में उसे न्याय सम्मेलन में पहुंचकर सफल बनाने में सहयोग करेंगे। विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने संबोधन करते हुए कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत कमेटियों को ज्यादा सशक्त और मजबूत बनाना है। आज भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर संविधान को खत्म करना चाहती है। आपने देखा होगा पूरे देश भर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया जिसके तहत झारखंड के भी प्रत्येक जिला में संविधान बचाओ रैली हम लोगों ने सफल बनाया है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शहीद मैदान,धुर्वा,रांची में संविधान बचाओ रैली में आए थे। उन्होंने कहा था कि आज अगर पूरे देश में आम जनता की बात को, उनकी समस्याओं को कोई समझता है तो सिर्फ वो कांग्रेस पार्टी है। आज पूरे देश में अगर कोई परिवर्तन ला सकता है तो वह राहुल गांधी जी ही हैं। उन्होंने पूरे देश में 4000 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर भारत जोड़ो यात्रा की है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत भी उन्होंने 3500 किलोमीटर की यात्रा की है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों से मिलकर उनके दर्द को समझा है। जाति जनगणना की लड़ाई राहुल गांधी जी ने ही सदन से लेकर सड़क तक लड़ी है जिसके कारण केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और जाति जनगणना लागू करना पड़ा। हम लोग बराबर लोगों की भागीदारी और हिस्सेदारी की बात करते हैं। आज कांग्रेस पार्टी का नारा है- जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मनुस्मृति को मानने वाले लोग हैं । यह लोग लोकतंत्र को खत्म कर राजतंत्र स्थापित करना चाहते हैं ।
झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हमें ऐसे लोगों को संगठन में जगह देना है जो काम करना चाहते हैं। अगर कोई ब्लॉक या मंडल अध्यक्ष काम नहीं करते है तो उनके स्थान पर दूसरों को मौका देना चाहिए। संगठन सृजन कार्यक्रम में अगर हम पूरी ईमानदारी से कार्यक्रम नहीं करेंगे तो हमारा संगठन पंचायत एवं ग्राम स्तर पर मजबूत नहीं कर पाएंगे । हमें राहुल गांधी जी के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना होगा। हमें हर गांव, हर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से लोगों को अवगत करवाना होगा। हमें ग्राम सभा स्तर पर जाकर सरना धर्म कोड की मांग की बात को रखना होगा। हमें पेसा कानून के बारे में लोगों को जागरूक करना होगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि संगठन के लोग पूरी जिम्मेदारी से अपना काम करें और अपना हक अधिकार के लिए किसी से डरे नहीं।
रांची एवं खूंटी जिला के प्रभारी विधायक नमन विक्सल कौनगाड़ी ने कहा कि दोनों जिलों के कार्यकर्ताओं को अगर किसी भी तरह की समस्या होती है तो वह अपना सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर हैं।
कार्यक्रम को कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर एवं पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने संबोधन किया एवं सभी ने संगठन की मजबूती हेतु अपना मार्गदर्शन दिया।
इस कार्यक्रम का संचालन रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया। . इस कार्यक्रम में मीडिया सेल के अध्यक्ष सतीश पाॅल मुंजनी, रमा खलखो, सुंदरी तिर्की, कार्यालय प्रभारी राजीव रंजन राजू,मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी जगदीश चंद्र महतो, वेद प्रकाश मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह ,शहीद अहमद,अर्चना मिश्रा, मेरी तिर्की, रीता चौधरी,रश्मि पिंगुआ,बेलस तिर्की,रमेश पांडे, राज उरांव, सदन साहू,ऐनुल हक, अजय साहू,संजर खान, सहाबीर लोहरा,बलराम साहू,साबीर अंसारी,अजगुत महतो,राजकिशोर मुंडा,संजय सेठ,कुशल उरांव,कार्तिक चंद्र महतो,मुस्ताक आलम,बीरेन्द्र महतो,राजेंद्र यादव, खगेश चंद्र महतो सहित रांची जिला ग्रामीण एवं खूंटी जिला के कांग्रेस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: #Organization Creation #and Training Program- 2025 #was organized #in the old Assembly Hall .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश !

सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश !

by firstreport desk2
2 days ago
0

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं से समाज के वंचित वर्ग को...

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूनियन बैंक के साथ हुआ MoU – Jharkhand News

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, यूनियन बैंक के साथ हुआ MoU – Jharkhand News

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुआ अहम...

झारखंड में SIR सुनवाई की अवधि 30 दिन बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन !

झारखंड में SIR सुनवाई की अवधि 30 दिन बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड में SIR की सुनवाई अवधि 30 दिनों तक बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

झारखंड: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रामगढ़ में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश !

झारखंड: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रामगढ़ में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रामगढ़ में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, होम-टू-रोल वेरिफिकेशन में तेजी लाने के निर्देश ! झारखंड...

झारखंड SIR में चक्रधरपुर विधानसभा ने मारी बाजी! CEO ने जारी की नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मामलों के निष्पादन की रिपोर्ट !

झारखंड SIR में चक्रधरपुर विधानसभा ने मारी बाजी! CEO ने जारी की नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मामलों के निष्पादन की रिपोर्ट !

by firstreport desk2
4 days ago
0

झारखंड एसआईआर (SIR): चक्रधरपुर विधानसभा ने मारी बाजी, नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मामलों के निष्पादन की रिपोर्ट जारी !...

झारखंड में 4 नवंबर को आयोजित होगी पांचवीं BLO-BLA2 बैठक और चुनाव पाठशाला, SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विशेष जोर !

झारखंड में 4 नवंबर को आयोजित होगी पांचवीं BLO-BLA2 बैठक और चुनाव पाठशाला, SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विशेष जोर !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची: झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर आगामी 04 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    279 shares
    Share 112 Tweet 70
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    259 shares
    Share 104 Tweet 65
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    246 shares
    Share 98 Tweet 62
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    83 shares
    Share 33 Tweet 21
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    282 shares
    Share 113 Tweet 71

अभी अभी

निशा भगत की मौत पर राजनीतिक भूचाल: समीर उरांव ने सीबीआई जांच की मांग की, हेमंत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल !

निशा भगत की मौत पर राजनीतिक भूचाल: समीर उरांव ने सीबीआई जांच की मांग की, हेमंत सरकार पर उठाए गंभीर सवाल !

November 7, 2026
इरफान अंसारी के बयान पर बवाल: भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग !

इरफान अंसारी के बयान पर बवाल: भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग !

November 6, 2026
झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश !

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश !

November 6, 2026
झूठ और भ्रम की राजनीति भाजपा करती है, कांग्रेस नहीं! सुकांत मजूमदार पर कांग्रेस का तीखा हमला !

झूठ और भ्रम की राजनीति भाजपा करती है, कांग्रेस नहीं! सुकांत मजूमदार पर कांग्रेस का तीखा हमला !

November 6, 2026
भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

भाजपा झारखंड की बड़ी तैयारी! भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस और पखवाड़े को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला !

November 6, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.